ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

चर्चा में

NDMC ने 2023 और 2024 के लिए बजट किया पेश, बजट में कई विकास कार्यों को मंजूरी

आकाश श्रीवास्तव

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़ नेटवर्क

28 दिसंबर 2022

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 में 224.98 करोड़ रुपये के अधिशेष के साथ एक सकारात्मक बजट प्रस्तुत किया है । और वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 583.29 करोड़ रुपये के मुनाफा  की तुलना में अपने बजट अनुमान  2022-23 में अनुमानित 178.95 करोड़ रुपये का मुनाफा प्रस्तुत किया है । वित्त वर्ष 2023-24 के लिए एनडीएमसी बजट दिल्ली में प्रमुख नगरपालिका संगठन होने के नाते समान स्तरों पर प्राप्तियों और व्यय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। बजट में कई विकास कार्यों को मंजूरी दी गयी है।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद को भरोसा है कि साल का अंत पिछले वर्षों की तरह शुद्ध मुनाफे के साथ होगा। एनडीएमसी ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 (संशोधित अनुमान) में 224.98 करोड़ रुपये के मुनाफे के साथ एक दूरंदेशी बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 583.29 करोड़ रुपयों का बजट एक सुव्यवस्थित और वित्तीय रूप से स्थायी नगरपालिका निकाय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमने अपने नागरिकों को निर्बाध सेवाएं प्रदान करने और नई दिल्ली को आकांक्षी राष्ट्रीय राजधानी बनाए रखने का संकल्प लिया है।” 
यह घोषणा एनडीएमसी बजट 2023-24 को परिषद  की विशेष बैठक में प्रस्तुत करने के बाद की गई, जिसकी अध्यक्षता पालिका परिषद के अध्यक्ष - अमित यादव ने की। 

इस बैठक में सतीश उपाध्याय- उपाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह कादियान-विधायक और सदस्य, एनडीएमसी के साथ-साथ परिषद के अन्य सदस्यों  विशाखा सैलानी और आशुतोष अग्निहोत्री- जेएस (यूटी) गृह मंत्रालय ने भाग लिया। इस बैठक में सुरेन्द्र सिंह – ओएसडी, एनडीएमसी, विक्रम सिंह मलिक-सचिव, एनडीएमसी और पुष्कल उपाध्याय, वित्तीय सलाहकार, एनडीएमसी ने भी भाग लिया। एनडीएमसी के अध्यक्ष ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष की संभावनाएं अपेक्षाकृत अधिक आशाजनक हैं और एनडीएमसी एक मजबूत विकास पथ के लिए तैयार है और एनडीएमसी को राष्ट्रीय गौरव और वैश्विक बेंचमार्क बनाने के दृढ़ संकल्प के साथ हम आगे बढेंगे।









जरा ठहरें...
राम का विरोध करने वाले संत नहीं हो सकते - बाबा रामदेव
योगी बोले अयोध्या में अब गोली नहीं चलती, बल्कि दीपोत्सव होता है
दालों की कीमतों पर इस तरह से अंकुश लगाने की तैयारी
सरकार रेलवे की सुरक्षा को लेकर गंभीर है, जिसमें सुधार जारी है - अर्जुन मुंडा
वंदेभारत के नए विकल्प की तलाश में जुटी भारतीय रेलवे?
मध्य प्रदेश पेशाब कांड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित के धोए पैर
भ्रष्टाचार की गारे से तैयार शिवराज की महाकाल लोक की मूर्तियां हवा की एक झोंके भी नहीं सह पायी
जब ईरान में बहाई धर्म अपनाने वाली 10 महिलाओं को फांसी की सजा दे दी गयी
दिल्ली में जी-20 की तैयारियों को लेकर NDMC ने कसी कमर
केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के भोजन में मोटे अनाज को शामिल करने का फैसला
इस बार इस तरह से मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस
भारत गौरव विशेष पर्यटक रेल गाड़ी पहुंची बनारस
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा G-20 से पहले सी-20 की शानदार मेजबानी की गयी
कश्मीर में रेलवे ने सुरंग आर-पार करके हासिल की बड़ी उपलब्धि
मुख्य समाचार इस वजह से भोपाल दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस अन्य वंदेभारत एक्सप्रेस से है अलग
रेलवे की घोषणा दिल्ली से वाराणसी के बीच अब वंदे भारत 6 दिन चलेगी
अब रिजर्व बैंक की निगाहें आडानी पर टिकी, देश के बैकों से अडानी को दिए उधारी का लेखा जोखा मांगा
अडानी समूह के बुरे दिन की शुरूआत? अडानी को सबसे बड़ा ठग कहा गया
महाप्रबंधक ने उ.रेलवे के स्‍टेशनों पर यात्री सुविधाओं में वृद्धि पर बल दिया
आजादी का अमृत महोत्सव को रेलवे अपनी उपलब्धियों के रूप में मना रहा है
सामाजिक न्यायलय मंत्रालय ने नशा मुक्त रैली का आयोजन किया
सामाजिक न्याय मंत्रालय गरीब अनुसूचित पिछडे वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित - डॉ वीरेंद्र कुमार
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का किया उद्घाटन, बोले यह साझा विरासत है
एक ऐसी दूरबीन जो १०० प्रकाश वर्ष दूर तक देख सकेगी!
प्रतिदिन 25-प्रतिशत बच्चे भूखे रह जाते हैं
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.