ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

चर्चा में

अब रिजर्व बैंक की निगाहें आडानी पर टिकी, देश के बैकों से अडानी को दिए उधारी का लेखा जोखा मांगा

आकाश श्रीवास्तव

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, 3 फरवरी 2023

बजट पेश होने से पहले देश के जाने माने उद्योगपति दुनिया के दूसरे रईश रहे (जो अब नहीं हैं) गौतम अडानी के बुरे दिन की शुरूआत हो चुकी है। शेयर बाजार से लेकर रिजर्व बैंक और सड़क से लेकर संसद तक अडानी की कारगुजारी की चर्चा और सरकार से जांच करने की मांग को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है। इस बीच रिजर्व बैंक देश के सभी बैंको से अडानी को दिए उधारी का लेखा जोखा मांग लिया है।

जी हां भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के बैंकों से अदाणी समूह में उनके एक्पोजर की जानकारी मांगी है। माना जा रहा है कि केंद्रीय बैंक विभिन्न बैंकों से अदाणी समूह में उनकी ओर से दिए गए ऋण व निवेश की जानकारी लेकर यह सुनिश्चित करना चाहती है कि अदाणी के शेयरों में ताजा उठा-पटक के माहौल के बीच बैंकों की वित्तीय स्थिति ठीक बनी रहे। बता दें कि अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच अदाणी समूह ने अपना एफपीओ भी वापस लेने का फैसला भी कर दिया है।

सरकार और बैंकिंग क्षेत्र के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि केंद्रीय बैंक ने विभिन्न घरेलू बैंकों से अदाणी समूह में उनके निवेश और ऋणों के के बारे में जानकारी देने को कहा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह कदम वर्तमान में जारी अदाणी समूह के शेयरों में उठा-पटक के बाद लिया है। बीते दिन ही अदाणी  समूह ने अपना एफपीओ वापस ले लिया था। गुरुवार की सुबह शेयर बाजार खुलने के बाद अदाणी समूह के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।




सांकेतिक तस्वीर।





जरा ठहरें...
भ्रष्टाचार की गारे से तैयार शिवराज की महाकाल लोक की मूर्तियां हवा की एक झोंके भी नहीं सह पायी
जब ईरान में बहाई धर्म अपनाने वाली 10 महिलाओं को फांसी की सजा दे दी गयी
दिल्ली में जी-20 की तैयारियों को लेकर NDMC ने कसी कमर
केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के भोजन में मोटे अनाज को शामिल करने का फैसला
इस बार इस तरह से मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस
भारत गौरव विशेष पर्यटक रेल गाड़ी पहुंची बनारस
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा G-20 से पहले सी-20 की शानदार मेजबानी की गयी
कश्मीर में रेलवे ने सुरंग आर-पार करके हासिल की बड़ी उपलब्धि
मुख्य समाचार इस वजह से भोपाल दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस अन्य वंदेभारत एक्सप्रेस से है अलग
रेलवे की घोषणा दिल्ली से वाराणसी के बीच अब वंदे भारत 6 दिन चलेगी
अडानी समूह के बुरे दिन की शुरूआत? अडानी को सबसे बड़ा ठग कहा गया
NDMC ने 2023 और 2024 के लिए बजट किया पेश, बजट में कई विकास कार्यों को मंजूरी
महाप्रबंधक ने उ.रेलवे के स्‍टेशनों पर यात्री सुविधाओं में वृद्धि पर बल दिया
आजादी का अमृत महोत्सव को रेलवे अपनी उपलब्धियों के रूप में मना रहा है
सामाजिक न्यायलय मंत्रालय ने नशा मुक्त रैली का आयोजन किया
सामाजिक न्याय मंत्रालय गरीब अनुसूचित पिछडे वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित - डॉ वीरेंद्र कुमार
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का किया उद्घाटन, बोले यह साझा विरासत है
एक ऐसी दूरबीन जो १०० प्रकाश वर्ष दूर तक देख सकेगी!
प्रतिदिन 25-प्रतिशत बच्चे भूखे रह जाते हैं
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Third Eye World News: वीडियो
इन खूबियों से लैस है...
Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.