ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

सिनेमा-मनोरंजन

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के साथ फिल्म तथा ओटीटी के कलाकारों ने पौधा-रोपण किया

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज नेटवर्क

भोपाल, 21 जून 2023

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में फिल्म और ओटीटी जगत के प्रमुख व्यक्तियों के साथ पीपल, नीम और अमरुद के पौधे रोपे। पौध-रोपण में प्रोड्यूसर एवं एक्टर वाणी त्रिपाठी टीकू, सोनी पिक्चर्स इंटरटेनमेंट मुंबई के प्रोडक्शन हेड धैर्यशील निम्बालकर, जियो स्टूडियो मुंबई की कन्टेंट अलाएंस हैड शोभा संत, नेटफिलिक्स के डायरेक्टर (प्रोडक्शन मेनेजमेंट) पार्थ अरोड़ा, वन एच मीडिया कंससटेंट मुंबई की फाउंडर हेमलता उपाध्याय आदि शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने अंगवस्त्रम् भेंटकर अतिथियों का अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ मैजिक आवर फिल्म्स के प्रोड्यूसर समीर सरकार, गुरु फिल्म्स (तेलुगु) की प्रोड्यूसर सुनीथा तांती, लायंस गेट इंडिया की वाइस प्रेसीडेंट मृणालिनी खन्ना, जुगाड़ मोशन पिक्चर्स के प्रोड्यूसर और फाउंडर धीर मोमाया ने भी पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान को गुरु फिल्म की सुनीथा तांती ने "आयुर्वेदा क्रॉनिकल्स - द एडवेंचर्स ऑफ वात, पित्त एंड कफ" पुस्तक भेंट की।

मुख्यमंत्री चौहान से प्रोड्यूसर्स ने चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश में फिल्मांकन की बहुत अधिक संभावनाएँ हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माता भी फिल्मांकन के लिए मध्यप्रदेश आ रहे हैं। फिल्म निर्माताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिदिन पौध-रोपण की सराहना की तथा कहा कि पर्यावरण-संरक्षण के प्रति यह प्रतिबद्धता इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। फिल्म निर्माताओं ने प्रदेश के आतिथ्य की सराहना भी की। परिचय प्रमुख सचिव संस्कृति तथा पर्यटन शिवशेखर शुक्ला ने कराया।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ जितेन्द्र सिंह राजपूत, दीपक सिंह, विजया दुबे, सौम्या दुबे तथा वैष्णवी दुबे ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। पौध-रोपण में सर्वश्री कार्तिक चौहान, राममूर्ति मिश्रा, शशांक हिंडोलिया, अनिरुद्ध दुबे और भेरूंदा के सुनील देवेंद्र और कृष्णा भी शामिल हुए।








जरा ठहरें...
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.