ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

धर्म/तीज़-त्यौहार

रक्षा बंधन पर छाया भद्रा: बहनें भाइयों के इस समय और इस तारीख को बांधे रक्षा
अशुभ से बचने के लिए रक्षा बंधन के दिन बहनें और भाई दोनों बरतें ये सावधानी

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली

29 अगस्त 2023

इस साल रक्षा बंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त दोनों तिथियों पर मनाया जा सकता है। इसमें केवल भद्रा काल की अवधि का ख्याल रखते हुए भाई को राखी बांधनी होगी। अगर आप 30 अगस्त को रक्षा बंधन मनाने वाले हैं तो रात 9 बजकर 2 मिनट पर भद्रा काल समाप्त होने के बाद ही भाई को राखी बांधें। यदि आप 31 अगस्त को रक्षा बंधन मनाने वाले हैं तो सुबह 7 बजकर 5 मिनट से पहले भाई की कलाई पर राखी बांधे। इसके बाद सावन पूर्णिमा के साथ ही रक्षा बंधन का त्योहार समाप्त हो जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाई की कलाई पर राखी बांधने का सबसे अच्छा समय 31 अगस्त को ब्रह्म मुहूर्त में रहेगा। इस दिन सुबह 4.26 से सुबह 5.14 तक ब्रह्म मुहूर्त है। इस बीच आप किसी भी समय भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।

दरअसल रक्षा बंधन पर भद्रा के चलते त्योहार दो तिथियों में बंट गया है। भद्रा काल 30 अगस्त को सुबह पूर्णिमा तिथि के साथ आरंभ हो जाएगा और रात 9 बजरकर 2 मिनट तक रहेगा। हालांकि रक्षा बंधन पर बन रहे कई शुभ योग त्योहार का महत्व भी बढ़ाएंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, रक्षा बंधन पर 700 साल बाद पंच महायोग बनने जा रहा है। 30 अगस्त को सूर्य,  बुध,  गुरु, शुक्र और शनि ग्रह पंच महायोग का निर्माण करने जा रहे है। ज्योतिष विदों का कहना है कि ऐसी शुभ दशा में राखी बांधने का शुभ फल कई गुना बढ़ सकता है।

भद्रा काल में कभी राखी नहीं बांधनी चाहिए। इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का साया रहेगा। वास्तु के अनुसार, भाई को भूलकर भी उत्तर-पश्चिम दिशा में बैठकर राखी नहीं बांधनी चाहिए। इस दिशा में राखी बांधना अपशकुन होता है। राखी बांधते वक्त बहनों का चेहरा दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। जबकि भाइयों को उत्तर-पूर्व दिशा की ओर देखना चाहिए। अब जानिए कौन सी राखी बांधनी चाहिए। बाजार में आजकल प्लास्टिक की राखियां भी बिकने लगी हैं। प्लास्टिक को केतु का पदार्थ माना गया है और इसे बदनामी का कारक माना जाता है। 

ज्योतिषियों के अनुसार, रक्षा बंधन पर बहन को धारदार या नुकीली चीजें भेंट नहीं करनी चाहिए। आइना या फोटो फ्रेम जैसी चीजें देने से बचें बहन को रुमाल या जूते-चप्पल भी गिफ्ट न दे। ज्योतिष में बुध को बहनों का कारक माना गया है, इसलिए आप इससे जुड़ी चीजें दे सकते हैं। रक्षा बंधन के दिन बहनों को भूलकर भी का ले रंग के वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए। इनकी जगह लाल-पीले वस्त्र पहनना शुभ होगा। रक्षा बंधन के दिन घर में मांस, मदिरा या लहसुन-प्याज जैसे तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल न करें इस दिन शुद्ध और सात्विक खाना ही खाएं।









जरा ठहरें...
योगावतार के जीवन से अमृतपान - श्री श्री लाहिड़ी महाशय की 195वीं जयंती विशेष
इस्कॉन मंदिर द्वारका नई दिल्ली द्वारा श्रद्धा और उल्लासपूर्ण उत्सव में मनाया गया राधा अष्टमी
सनातम धर्म सबसे उदार है जो सभी स्वीकार्य है - सलमान खुर्शीद, कांग्रेस नेता
ज्ञानवापी मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शिवलिंग की कार्बन डेटिंग का आदेश दिया
दिल्ली के हरीनगर संतोषी माता मंदिर में नवरात्रि का उत्सव शुरू
अभिनेत्री सरिका दीक्षित ने होली मिलन समारोह में जमाया रंग
ज्ञानवापी विवाद, कार्बन डेटिंग पर फैसला 11 अक्टूबर को
दिल्ली के हरी नगर में धूमधाम से मनाया जा रहा है दुर्गा पूजा
ईरान बहाई धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार करने में जुटा, पूरा बहाई समुदाय चिंतित
श्रीरामायण यात्रा रेल से करिए पूरे भारत में भगवान राम से जुड़े पवित्र तीर्थ स्थलों का दर्शन
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की रहस्यमयी मौत बनी एक पहेली
विख्यात कोईरीपुर के शिवालय की अष्टधातु की मूर्ति पुजारी ने ही बेच दी
36 से 40 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा राम मंदिर : चम्पत राय
...ऐसा होगा भव्य भगवान राम का मंदिर जिसे निहारेगी सारी दुनिया...!
आयोध्या पर सर्वोच्च फैसला: सत्यमेव जयते...!
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.