ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

धर्म/तीज़-त्यौहार

सनातम धर्म सबसे उदार है जो सभी स्वीकार्य है - सलमान खुर्शीद, कांग्रेस नेता

आकाश श्रीवास्तव

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, 8 सितंबर 2023

देश के पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि सनातम धर्म और परंपराएं सबसे उदार है जहां पर वैदिक परंपराएं हैं, वहां हिंसा का कोई सवाल ही नहीं है। हम सभी को सनातन परंपराएं स्वीकार्य हैं। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने उदयनिधि स्टालिन के बयान पर दो टूक शब्दों में कहा कि उन्हें सनातन धर्म की समझ नहीं है। हम बता दें कि लोकसभा का चुनाव नजदीक आते देख खुर्शीद उ.प्र. के फरूखाबाद में जनसंपर्क अभियान की शुरूआत करते हुए यह बात कही।

सनातन धर्म को लेकर उदयनिधि स्टालिन के बयान को लेकर जब सवाल किया गया तो सलमान खुर्शीद ने कहा कि उन्हें सनातन धर्म की समझ नहीं है। वही इस तरह की बयानबाजी करते हैं। उन्हें चाहिए कि वह बैठकर सनातन धर्म पर चर्चा कर लें। वन नेशन वन इलेक्शन के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के काद्यावर नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि कराएं कैसे कराएंगे, इसका भारत के संविधान में और कानून में जो भी प्रावधान हो वह है सामने रखें।

अभियान की शुरूआत करते हुए पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के साथ उनकी पत्नी और पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद भी पहुंची। बेटे रईस खुर्शीद भी पिता के साथ जिले में हो रहे राजनैतिक कार्यक्रम में नजर आए। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सलमान खुर्शीद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस के साथ कई विपक्षी पार्टियां एक साथ आ रही हैं। जिले में भी कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को मजबूती के साथ चलना होगा। सलमान खुर्शीद ने कहा कि वर्तमान सरकार संविधान के मूल स्वरूप को बदलना चाहती है। हम हमेशा देश के संविधान की रक्षा के लिए आगे आए। अगर जरूरत पड़ी तो देश के संविधान को बचाने को जान भी देने को तैयार रहेंगे। 

इस दौरान इंडिया बनाम भारत को लेकर चल रहे घमासान पर भी पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि इंडिया इज भारत। हमें न ही स्टार्ट अप इंडिया से दिक्कत है, ना ही मेक इन इंडिया से दिक्कत है। भारतवर्ष प्राचीन नाम है और इंडिया आज के समय का सार्वजनिक नाम है। यह दोनो जुड़वा बच्चों जैसे हैं। वहीं इस दौरान सलमान खुर्शीद ने दावा करते हुए कहा कि जनता भाजपा की नीति को पहचान चुकी है। अब भाजपा के ऊपर है कि वह कब जाना चाहती है। चाहे अभी चुनाव हो या चार महीने बाद, जनता बदलाव ही चाहती है। 




संग्रहित तस्वीर।





जरा ठहरें...
योगावतार के जीवन से अमृतपान - श्री श्री लाहिड़ी महाशय की 195वीं जयंती विशेष
इस्कॉन मंदिर द्वारका नई दिल्ली द्वारा श्रद्धा और उल्लासपूर्ण उत्सव में मनाया गया राधा अष्टमी
रक्षा बंधन पर छाया भद्रा: बहनें भाइयों के इस समय और इस तारीख को बांधे रक्षा
ज्ञानवापी मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शिवलिंग की कार्बन डेटिंग का आदेश दिया
दिल्ली के हरीनगर संतोषी माता मंदिर में नवरात्रि का उत्सव शुरू
अभिनेत्री सरिका दीक्षित ने होली मिलन समारोह में जमाया रंग
ज्ञानवापी विवाद, कार्बन डेटिंग पर फैसला 11 अक्टूबर को
दिल्ली के हरी नगर में धूमधाम से मनाया जा रहा है दुर्गा पूजा
ईरान बहाई धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार करने में जुटा, पूरा बहाई समुदाय चिंतित
श्रीरामायण यात्रा रेल से करिए पूरे भारत में भगवान राम से जुड़े पवित्र तीर्थ स्थलों का दर्शन
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की रहस्यमयी मौत बनी एक पहेली
विख्यात कोईरीपुर के शिवालय की अष्टधातु की मूर्ति पुजारी ने ही बेच दी
36 से 40 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा राम मंदिर : चम्पत राय
...ऐसा होगा भव्य भगवान राम का मंदिर जिसे निहारेगी सारी दुनिया...!
आयोध्या पर सर्वोच्च फैसला: सत्यमेव जयते...!
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.