ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

धर्म/तीज़-त्यौहार

शरदीय नवरात्रि: संतोषी माता मंदिर हरीनगर में महानवरात्रि उत्सव की तैयारी
9 दिनों तक रोजाना होगी महापूजा और भक्तों के लिए रोजाना होगा महाप्रसाद की व्यवस्था

सुरेंद्र कुमार बजाज

नई दिल्ली

13 अक्टूबर 2023

शारदीय नवरात्रि के महापर्व के पुनीत अवसर के उपलक्ष्य में रविवार, 15 अक्तूबर, 2023 से रविवार, 22 अक्तूबर, 2023 से 103वॉं अश्विन मास नवरात्रि मेला अखण्ड दिव्य ज्योति प्रकाश से श्री संतोषी माता मंदिर, हरि नगर, नई दिल्ली के प्रांगण में बडे ही आकर्षक रूप में मंदिर संचालक एवं संरक्षक श्री अमित सक्सेना जी के तत्वावधान में ज्योति प्रज्ज्वलित कर शारदीय नवरात्रों का श्रीगणेश किया जाएगा। आप सभी अवगत ही होंगे कि चेतना उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला पर्व ही नवरात्रि कहा जाता है, के परिप्रेक्ष्य में प्रत्येक वर्ष की भांति इसबार भी शारदीय नवरात्रि मेला उत्सव मेले का विशेष आकर्षण मॉं संतोषी, मॉं दुर्गा, मॉं सरस्वती, श्री सद्गुरू जी एवं सद्गुरु  माता जी, मॉं की प्रतिमाओं की भव्य सजावट, विशाल अष्टधातु प्रतिमा की छवि आप सभी को प्रफुल्लित एवं उत्साहित करेगी। प्रसिद्ध रंगमंच कलाकरों द्वारा मॉं भगवती के भजनों से शुभारम्भ होगा।
अनन्त कोटि ब्रह्माण्डात्मक प्रपन्य की अधिष्ठान भूता, सच्चिदानंदारूपा भगवती सिद्धेश्वरी मॉं संतोषी मंदिर के प्रांगण में संपूर्ण विश्व को बल-बुद्धि व सरसता प्रदान करने वाली प्राणदायी की प्रतीक माँ संतोषी को मॉं दुर्गा के सबसे शांत, कोमल और विशुद्ध रूपों में से एक माना जाता है, मॉं संतोषी अपने भक्तों के हृदय में सदैव अपने शान्त स्वभाव और सौम्य रूप में विराजमान रहती हैं। जिन भक्तों के मंदिर रूपी मन में माता के प्रति सच्ची भावना होती है वहॉं माता का वास होता है अर्थात माता संतोषी उनकी सभी मनोकामाओं को पूर्ण करती हैं।
माँ श्री संतोषी जी की कृपा से माता जीकी चौकी दिन मंगलवार, शुक्रवार तथा रविवार होती है। आयोजित माता चौकी के दिनों में जो भक्त की अपनी व्यथाओं, समस्याओं को लेकर मॉं की चौकी में हाजिरी देकर अपनी समस्त समस्याओं से छुटकारा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होता है।  

मॉं संतोषी के भक्त एवं दर्शनार्थियों जो सच्ची श्रद्धा, सच्चे मन से पूजापाठ व उपवास रखते है उनके लिए विशेष व्यवस्था का प्रबंध किया जाता है। भक्तों के लिए माता संतोषी जी के मंदिर के द्वारा 24 घंटे खुले रहते हैंजिससे मॉं के भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे। भक्तों के लिए भंडारे का भी प्रबन्ध किया गया है, जिसमें प्रत्येक वर्ष की भांति लगभग 8-10 हजार भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की जाती है।

प्रसन्नता का विषय है कि नवरात्रि मेला पिछले कई वर्षों से विधिपूर्वक आयोजित किया जाता रहा है, जिसमें देश-विदेश के विभिन्न भागों से भक्तजन अपनी-अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं, जिन्हें मॉ संतोषी के दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है व अनन्य कष्ट दूर होते हैं। प्रसिद्ध सिद्धेश्वरी संतोषी माता के संचालक एवं संयोजक, गुरु अमित सक्सेना जी, की ओर से सभी भक्तजनों को पावन पवित्र नवरात्रे की हार्दिक शुभकामनाएं।




मंदिर संचालक एवं संरक्षक श्री अमित सक्सेना जी।





जरा ठहरें...
योगावतार के जीवन से अमृतपान - श्री श्री लाहिड़ी महाशय की 195वीं जयंती विशेष
इस्कॉन मंदिर द्वारका नई दिल्ली द्वारा श्रद्धा और उल्लासपूर्ण उत्सव में मनाया गया राधा अष्टमी
सनातम धर्म सबसे उदार है जो सभी स्वीकार्य है - सलमान खुर्शीद, कांग्रेस नेता
ज्ञानवापी मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शिवलिंग की कार्बन डेटिंग का आदेश दिया
दिल्ली के हरीनगर संतोषी माता मंदिर में नवरात्रि का उत्सव शुरू
अभिनेत्री सरिका दीक्षित ने होली मिलन समारोह में जमाया रंग
ज्ञानवापी विवाद, कार्बन डेटिंग पर फैसला 11 अक्टूबर को
दिल्ली के हरी नगर में धूमधाम से मनाया जा रहा है दुर्गा पूजा
ईरान बहाई धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार करने में जुटा, पूरा बहाई समुदाय चिंतित
श्रीरामायण यात्रा रेल से करिए पूरे भारत में भगवान राम से जुड़े पवित्र तीर्थ स्थलों का दर्शन
विख्यात कोईरीपुर के शिवालय की अष्टधातु की मूर्ति पुजारी ने ही बेच दी
36 से 40 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा राम मंदिर : चम्पत राय
...ऐसा होगा भव्य भगवान राम का मंदिर जिसे निहारेगी सारी दुनिया...!
आयोध्या पर सर्वोच्च फैसला: सत्यमेव जयते...!
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.