ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

क्या आप जानते हैं

देश ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की शहादत को याद किया
कांग्रेसी नेताओं ने देश के महान सपूत राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

आकाश श्रीवास्तव

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, 21 मई 2023

पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी के शहादत दिवस  पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि देते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने आज महाराष्ट्र सदन में 'न्याय वाहिनी II, महिला वकीलों का राष्ट्रीय कॉनक्लेव' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौक़े पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डीसूज़ा जी ने कहा कि भारतीय संविधान के 73वें और 74वें संशोधन के माध्यम से भारत की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राजीव गाँधी जी के सराहनीय कदम हमेशा याद रखे जाएंगे। नारी सशक्तिकरण के इसी भाव को ध्यान में रखते हुए आज देश में महिलाओं को कानूनी सहायता और स्वतंत्रता दिलाना AIMC के इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है। 

इस आयोजन के मुख्य अतिथियों में शामिल रहे- विवेक तन्खा, मनीष तिवारी,  दलबीर सिंह, वरिष्ठ वकील के टी एस तुलसी, जे पी अग्रवाल, के सी मित्तल, पवन बंसल, माणिकराव ठाकरे, सलमान ख़ुर्शीद और उदित राज।  AIMC की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डीसूज़ा ने सभी गणमान्यों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नेटा डीसूज़ा ने इस अवसर पर महिला कांग्रेस के साथ जुड़े देशभर से आये अधिवक्ताओं का अभिनन्दन किया और महिलाओं के लिए कानूनी सशक्तिकरण की एहमियत पर ज़ोर डाला। उन्होंने महिला कांग्रेस की निशुल्क हेल्पलाइन STREE पर आने वाली कानूनी मदद की गुहारों पर प्रकाश डाला और बताया की हमारा उद्देश्य है कि आने वाले समय में हर ज़िले में कम से कम 5 महिला वकील मदद के लिए मौजूद रहे। 
महिला वकीलों को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी जी ने कहा की लोगों के मन से थाने जाने का डर निकालना होगा। जब तक पुलिस सेंसिटिव नहीं होगी तब तक दिक्कत बनी रहेगी। राज्यसभा सांसद के टी एस तुलसी जी ने कहा- न्याय मिलने में अगर 10 साल लग जाएँ तो वह न्याय नहीं अन्याय है। राजीव गाँधी जी की सोच को सलाम करते हुए दलबीर सिंह जी ने कहा की समस्या सिर्फ यह है की हमारे देश में महिलाएं अपनी मर्ज़ी से किसी को चुनने के मुलभुत अधिकार से वंचित हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जे पी अग्रवाल जी ने अपने सम्बोधन में राजीव गाँधी जी को याद किया और कहा की संचार और कम्यूटर क्रांति राजीव जी की अलग सोच की ही देन है।

कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल जी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को महिला नेतृत्व दिया है, आरएसएस में तो महिला मुखिया कभी बन ही नहीं सकती, साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरुषों से दो कदम आगे रहती हैं। वरिष्ठ नेता और वकील सलमान ख़ुर्शीद जी ने राजीव जी को याद करते हुआ कहा कि उनकी छाप हम सभी पर है जिसे मिटाया नहीं जा सकता। हमारा कर्तव्य है कि हम राजीव जी के मार्ग पर चलें ताकि देश का भला हो सके। कार्यक्रम का समापन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डीसूज़ा जी ने ज़ोर देकर कहा कि ये मुहिम जारी रहनी चाहिए। महिला सशक्तिकरण की इस मुहिम में देशभर से आये हमारे अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और नारी शक्ति के भाव को आगे बढ़ाने का प्रण लिया।









जरा ठहरें...
रेल मंत्रालय के शीर्ष पर पहुंचने वाली जया सिन्हा पहली महिला बनीं
कलयुग के इस श्रवण कुमार से मां के लिए नौकरी छोड़ी और निकले पड़े भारत दर्शन पर
चने की दाल पर लगाम, भारत दाल के रूप में बेची जाएगी चना दाल
आगामी मानसून सत्र हंगामे के भेट न चढ़ जाए, कांग्रेस 5 मुद्दों पर सरकार को घेरेगी
पंजाब के मुख्यमंत्री होंगे विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति, विधेयक पास
प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन, भ्रष्टाचार की नट बोल्ट से कसी चादर, हवा की एक झोंके में उड़ गयी
जब ईरान में बहाई धर्म अपनाने वाली 10 महिलाओं को फांसी की सजा दे दी गयी
कश्मीर घाटी की रीढ़ कहे जाने वील जेड़ मोड टनल का परिवहन मंत्री गड़करी ने किया दौरा
इस तरह से सरकार घटाएगी CNG और PNG के दाम
भारत दूध के उत्पान में दुनिया में अव्वल इसके बावजूद दुग्ध उत्पादों की आयात की नौबत
अनिल कुमार लहोटी बने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, जानिए कौन हैं लहोटी!
गुड़ का सेवन करना कई मामले में सेहत के लिए रामबाण!
सनातन की जीत? वैज्ञानिकों ने माना रामसेतु मानव निर्मित है...!
30 किलो से ज्यादा वजन के कुत्ते को घोड़ा मानता है रेलवे!
२०५ साल के बाबा, १०५ साल से नहीं खाया एक अन्न भी!
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.