ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

क्या आप जानते हैं

रेल मंत्रालय के शीर्ष पर पहुंचने वाली जया सिन्हा पहली महिला बनीं

आकाश श्रीवास्तव

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, 1 सितंबर 2023

श्रीमती जया वर्मा सिन्हा ने आज रेल भवन में रेलवे बोर्ड (रेल मंत्रालय) के नए अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभाल लिया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने जया वर्मा सिन्हा की नियुक्ति को स्वीकृति दी है। जया वर्मा सिन्हा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में भारतीय रेलवे के इस शीर्ष पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं। इससे पहले जया वर्मा सिन्हा ने रेलवे बोर्ड में सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास) के तौर पर कार्य किया है। श्रीमती सिन्हा भारतीय रेलवे में माल ढुलाई और यात्री सेवाओं के समग्र परिवहन का दायित्व भी संभाल चुकी हैं।

श्रीमती जया वर्मा सिन्हा 1988 में भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) में शामिल हुईं। भारतीय रेलवे में अपने 35 साल से अधिक के करियर में उन्होंने रेलवे बोर्ड के सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास) अपर सदस्य, यातायात परिवहन जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने परिचालन, वाणिज्यिक, आईटी और सतर्कता सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है। वह दक्षिण-पूर्व रेलवे की प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला भी रही हैं। उन्होंने बांग्लादेश के ढाका में भारतीय उच्चायोग में रेलवे सलाहकार के रूप में भी कार्य किया, उनके इस कार्यकाल के दौरान कोलकाता से ढाका तक प्रसिद्ध मैत्री एक्सप्रेस का उद्घाटन किया गया था। श्रीमती सिन्हा इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं और उन्हें फोटोग्राफी में गहरी रुचि है।








जरा ठहरें...
कलयुग के इस श्रवण कुमार से मां के लिए नौकरी छोड़ी और निकले पड़े भारत दर्शन पर
चने की दाल पर लगाम, भारत दाल के रूप में बेची जाएगी चना दाल
आगामी मानसून सत्र हंगामे के भेट न चढ़ जाए, कांग्रेस 5 मुद्दों पर सरकार को घेरेगी
पंजाब के मुख्यमंत्री होंगे विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति, विधेयक पास
प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन, भ्रष्टाचार की नट बोल्ट से कसी चादर, हवा की एक झोंके में उड़ गयी
देश ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की शहादत को याद किया
जब ईरान में बहाई धर्म अपनाने वाली 10 महिलाओं को फांसी की सजा दे दी गयी
कश्मीर घाटी की रीढ़ कहे जाने वील जेड़ मोड टनल का परिवहन मंत्री गड़करी ने किया दौरा
इस तरह से सरकार घटाएगी CNG और PNG के दाम
भारत दूध के उत्पान में दुनिया में अव्वल इसके बावजूद दुग्ध उत्पादों की आयात की नौबत
अनिल कुमार लहोटी बने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, जानिए कौन हैं लहोटी!
गुड़ का सेवन करना कई मामले में सेहत के लिए रामबाण!
सनातन की जीत? वैज्ञानिकों ने माना रामसेतु मानव निर्मित है...!
30 किलो से ज्यादा वजन के कुत्ते को घोड़ा मानता है रेलवे!
२०५ साल के बाबा, १०५ साल से नहीं खाया एक अन्न भी!
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.