ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

आंध्र प्रदेश/तेलंगाना

केंद्र सरकार के खिलाफ नायडू बैठे भूख हड़ताल पर

नई दिल्ली/हैदराबाद से एक साथ

20 अप्रैल 2018

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए एक दिवसीय अनशन शुरू कर दिया। नायडू ने केंद्र सरकार के राज्य के प्रति उदासीन रवैए को देखकर यह अनशन शुरू किया है। नायडू शुक्रवार को 68 वर्ष के हो गए। नायडू ने विजयवाड़ा में इंदिरा गांदी म्यूनिसिपल स्टेडियम में धरमा पोराटा दीक्षा अनशन शुरू किया। यह अनशन सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम शात बजे खत्म होगा।


राज्य मंत्रियों काला वेंकट राव, डी.उमामहेश्वर राव, नरा लोकेश, कोलू रविंद्र, तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसद और विधायक राज्य सरकार द्वारा आयोजित विशाल कार्यक्रम में उनके साथ अनशन में शामिल हुए। नायडू ने स्टेडियम पहुंचने से पहले महात्मा गांधी, बी.आर.अंबेडकर, ज्योतिराव फुले और एन.टी.रामा राव को माल्यार्पण किया। तेदेपा प्रमुख को अनशन शुरू होने से पहले हिंदुओं, मुसलमानों और इसाई धर्म गुरुओं का समर्थन मिला। प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों ने भी नायडू के प्रति समर्थन दिखाया। नायडू ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने और 2014 में आंध्र प्रदेश का विभाजन कर तेलांगाना बनने के समय किए गए वायदों को पूरा करने की मांग के साथ यह अनशन शुरू किया है। पिछले महीने केंद्र सरकार द्वारा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार करने पर तेदेपा भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग हो गई थी।

नायडू ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में किए गए वादों से मुकर गए हैं। नायडू ने लोगों से उनका जन्मदिन मनाने के बजाए केंद्र सरकार के खिलाफ एकदिवसीय अनशन करने की अपील की। तेदेपा नेताओं ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसी राज्य का मुख्यमंत्री अपने जन्मदिन पर अनशन कर रहा है।




जरा ठहरें...
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.