ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

गोवा

गोवा कांग्रेस में बगावत, १० विधायक भाजपा में शामिल

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़

पणजी

११ जुलाई २०१९

गोवा में एक नाटकीय राजनीतिक घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के 10 विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। जिनके आज दिल्ली पहुंचने की ख़बर है। इन विधायकों में अतानासियो मोन्सेराते, जेनिफर मोन्सेराते, फ्रांसिस सिल्वेरा, फिलिप नेरी रॉड्रिग्स, सी डियाज, विल्फ्रेड डीसा, नीलकांत हलारंकार और इसिडोर फर्नांडीज शामिल हैं।


खबरों के अनुसार कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले सभी विधायक आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। हम बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के दो-तिहाई (15 में से 10) विधायकों के एक समूह ने बुधवार को कांग्रेस से नाता तोड़ भाजपा में विलय की इच्छा जतायी।  कांग्रेस के 10 विधायकों के पाला बदलने के बाद अब विधानसभा में उसके पास सिर्फ पांच विधायक बचे हैं। विधानसभा में भाजपा के सबसे ज्यादा 17, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के तीन, तीन निर्दलीय विधायक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  तथा महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी का एक-एक विधायक हैं। कावलेकर ने इस कदम का कारण पूछे जाने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह शाम को इस पर बयान देंगे।

नेता विपक्ष चन्द्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में विधायकों का समूह बुधवार शाम विधानसभा अध्यक्ष से मिला और उन्हें कांग्रेस से नाता तोड़ने की जानकारी देते हुए एक पत्र सौंपा। जबकि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शाम करीब 7.30 बजे विधायकों के विधानसभा परिसर पहुंचने से पहले वहां मौजूद थे। इसके अलावा विधानसभा के उपाध्यक्ष माइकल लोबो भी वहीं पर थे।




जरा ठहरें...
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.