ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

मणिपुर

९९ प्रतिशत पाकर सीबीएससी में किया टॉप

२९ मई २०१२

मणिपुर में 20 हजार की आबादी वाला कस्बा है लिलोंग। इंफाल से 15 किलोमीटर दूर इस छोटे से कस्बे में सोमवार सुबह से चहल-पहल है। दरअसल, जैसे ही सीबीएसई का रिजल्ट आया, तो पता चला कि यहीं के स्कूल जैनिथ अकैडमी के स्टूडेंट मोहम्मद इस्मत ने ऑल इंडिया टॉप किया है।

साइंस के स्टूडेंट इस्मत का स्कोर रहा 99 पर्सेंट। लोकल टीवी चैनलों के कैमरे यहां पहुंचने लगे और इस्मत का फोन सुबह से लगातार बजने लगा। शर्मीले इस्मत भी इस पर हैरान रह गए। कुछ अरसे पहले तक वह खुद पढ़ाई को लेकर ज्यादा एक्साइटेड नहीं थे और ना ही ध्यान लगा पाते थे। इस्मत ने हमें फोन पर बताया लेकिन उन्होंने खुद ठानी कि ऐसे नहीं चलेगा।

इस्मत के मैथ्स, केमिस्ट्री, पेंटिंग्स और होम साइंस में 100-100 नंबर हैं, जबकि इंग्लिश में 98 और फिजिक्स में 97 नंबर हैं। 18 साल के इस्मत बेहद गरीब घर से है। उनके छह भाई-बहन हैं। उनके पिता 75 साल के हैं, वे सरकारी स्कूल में प्राइमरी टीचर थे। उन्होंने विल पावर से खुद रोजाना 8-10 घंटे पढ़ना शुरू किया।

इस्मत शुरू से ही साइंटिस्ट बनना चाहते थे। इसी को टारगेट रखते हुए उन्होंने पढ़ाई पर जो फोकस बनाया, उसका नतीजा 99 पर्सेंट दिखा। हालांकि, उन्हें खुद भी इतने नंबरों की उम्मीद नहीं थी। इस्मत ने बताया कि वह यूपीएससी का एग्जाम देना चाहते हैं, वह भी इंजिनियरिंग सर्विस के साथ।

इस्मत के रोल मॉडल अल्बर्ट आइंस्टाइन हैं। साइंस मूवी और साइंस डॉक्युमेंट्री देखना ही उनकी हॉबी हैं। फेसबुक के नशे से वह दूर हैं, उन्हें यह ज्यादा पसंद नहीं। उनका कहना है कि वह अपने परिवार और इलाके के लोगों का सपना पूरा करेगा। साभार-नभाटा।







जरा ठहरें...
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.