ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

उड़ीसा

नवीन पटनायक बने उडीसा के दोबारा मुख्यमंत्री

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़

भुवनेश्वर

२९ मई २०१९

बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार को लगातार पांचवे कार्यकाल के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। पटनायक को राज्यपाल गणेशी लाल ने यहां इडको प्रदर्शनी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हाल ही में लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा में संपन्न विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 112 सीटें जीती हैं।


बीजद 2000 से ओडिशा में सत्ता में है। पहली बार नवीन पटनायक ने एक खुले सार्वजनिक मैदान में शपथ ली। वर्ष 2000, 2004, 2009 और 2014 में उन्होंने राजभवन में शपथ ली थी। शपथ ग्रहण समारोह में नवीन पटनायक के बड़े भाई एवं उद्योगपति प्रेम पटनायक, बहन एवं जानी मानी लेखिका गीता मेहता एवं उद्योग जगत से लेकर विभिन्न क्षेत्रों की प्रख्यात हस्तियां मौजूद थीं। बीजद के समर्थकों एवं जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी समारोह में हिस्सा लिया।




जरा ठहरें...
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.