ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

महाराष्ट्र

दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता कंपनी में आग लगने से दुनिया सकते में
हादसे में 5 से ज्यादा लोगों की मौत की ख़बर, करोड़ों के नुकसान की संभावना

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़ नेटवर्क

पुणे, 21 जनवरी 2021

महाराष्ट्र के पुणे स्थित वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के मंजरी प्लांट में गुरुवार को आग लग गई। हादसे में 5 कर्मचारियों की जान चली गई। आग लगने से इंस्टिट्यूट को हुए कुल नुकसान के बारे में अभी जानकारी नहीं है। सीरम इंस्टिट्यूट दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है। यहां बनने वाली वैक्सीन के सबसे ज्यादा डोज दुनिया भर में बेचे जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, 1.5 बिलियन से भी ज्यादा वैक्सीन के डोज दुनिया भर में सीरम इंस्टिट्यूट से बिकने के लिए जाते हैं। इनमें पोलियो, आर-हिपेटाइटिस बी, टिटनस, डिप्थीरिया, टीबी आदि बीमारियों के वैक्सीन शामिल हैं। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की स्थापना साल 1966 में साइरस पूनावाला ने की थी। फिलहाल, यह संस्थान भारत का नंबर एक बायो-टेक्नॉलजी कंपनी है।


भारत में कोरोना वायरस की दो वैक्सीन को मंजूरी दी गई है। एक भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और दूसरी सीरम इंस्टिट्यूट की कोविशील्ड है जो ऑक्सफोर्ड-एक्स्ट्राजेनेका की वैक्सीन का ही भारतीय संस्करण है। दोनों वैक्सीन ने पहले चरण के वैक्सिनेशन के लिए टीका डिलिवर कर दिया है। देश के कई हिस्सों में वैक्सिनेशन शुरू भी हो गया है। टीका लगाए जाने की प्रक्रिया जारी है। सीरम इंस्टिट्यूट के CEO अदार पूनावाला के मुताबिक, भारत सरकार को कोविशील्ड की पहली 10 करोड़ डोज 200 रुपये प्रति डोज के हिसाब से दी गई है। मार्केट में यह एक हजार रुपये प्रति डोज के हिसाब से उपलब्ध है। पूनावाला ने दावा किया है कि उनकी कंपनी हर महीने पांच से छह करोड़ वैक्सीन की डोज तैयार कर रही है। बताया जाता है कि दुनिया की तकरीबन 65 प्रतिशत बच्चों की आबादी को सीरम इंस्टिट्यूट में बनी कम से कम एक वैक्सीन लगाई जा चुकी है। दुनिया के कई देशों के राष्ट्रीय इम्युनाइजेशन प्रोग्राम्स में सीरम इंस्टिट्यूट के वैक्सीन का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, राहत की बात है कि इस हादसे में कोरोना वायरस की वैक्सीन पर कोई खतरा नहीं है। दरअसल, आग इंस्टिट्यूट के निर्माणाधीन और नए प्लांट में लगी है। जानकारी के अनुसार, सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के मंजरी प्लांट में यह हादसा हुआ, जो संस्थान के गेट नंबर-1 पर स्थित है।

जिस प्लांट में कोरोना की वैक्सीन बन रही है, वह गेट नंबर- 3, 4 और 5 पर मौजूद है। यहीं स्थित प्लांट में कोरोना वैक्सीन का निर्माण और भंडारण किया जाता है। बताया गया कि यह तीनों गेट हादसे वाली जगह से एकदम उल्टी दिशा में हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है लेकिन टीबी की बीमारी में काम आने वाली बीसीजी वैक्सीन को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, मंजरी प्लांट में बीसीजी का ज्यादा स्टॉक नहीं था, इसकी वजह से बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।




जरा ठहरें...
पश्चिम रेलवे मुंबई होली पर देश के अनेक हिस्सों के लिए चलाएगा विशेष रेल गाड़ियां
रेलवे ने मुंबई के लगभग 65 लाख से ज्यादा रेल यात्रियों की दुश्वारियों को दूर किया
अहमद नगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने से अब तक 10 की मौत
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार, महाराष्ट्र में मचा बवाल
चलती ट्रेन के इंजन के नीचे आने के बाद भी कैसे बचे बुजुर्ग देखिए यह खास स्टोरी
महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर बेहद खतरनाक अगले 2 हफ्ते में आने की उम्मीद,
रेल यात्रियों से जबरन वसूली के मामले में 22 पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई
पूरे महाराष्ट्र में 21 अप्रैल से पूर्ण लॉकडाउन लगाने की तैयारी
शरद पवार की पित्त की थैली निकाली गयी
गृहमंत्री ने पुलिस को हर महीने 100 करोड़ रूपए वसूलने को लक्ष्य दिया - परमवीर सिंह
40 नर्सिंग कैडेट्स को INHS ASVINI में मिला कमीशन
12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह सेनेटाइजर पिला दिया...!
महाराष्ट्र सरकार ने कई नेताओं की सुरक्षा घटाई
मैं नंगा हूं, मुझसे पंगा न ले भाजपा
कर्फ्यू के बावजूद महाराष्ट्र में क्रिकेटर सुरेश रैना और अन्य मनाई पार्टी, पुलिस केस दर्ज
अगले 6 महीने तक मास्क लगाना अनिवार्य
एनसीबी डायरेक्टर समीर वानखेड़े की टीम पर हमला
2500 करोड़ के सहकारी बैंक घोटाले में अजित पवार को क्लीनचिट
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.