ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

महाराष्ट्र

रेल यात्रियों से जबरन वसूली के मामले में 22 पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई

राम कुमार यादव

पुणे, महाराष्ट्र

30 अप्रैल 2021

पुणे लोहमार्ग पुलिस थाने के 22 कर्मचारियों की आनन-फानन में तबादला कर दिया गयाहै। उन्हे खडकी मुख्यालय में हाजिर होने के लिए कहा गया है। पुलिस अधीक्षक के इस कार्रवाई से सबके पसीने छूट गए हैं। जल्द ही वरिष्ठ अधिकारियों का भी तबादला किए जाने की आशंका है। रेलवे स्टेशन पर परप्रांतीय यात्रियों से जबरदस्ती पैसे वसूलने की घटना की वजह से जल्दबाजी में यह बदली की गई है। इस बदली के बाद पुणे लोहमार्ग पुलिस थाने में 50 नए कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।


पुणे लोहमार्ग पुलिस थाने की बदनामी हो रही है। यात्रियो की चेकिंग के दौरान उन्हे इस थाने में लाकर रोके रखने की घटना इससे पहले हो चुकी है। इस दौरान पुणे स्टेशन पर यात्रियो की भीड़ नियंत्रित करना, असामाजिक तत्व, गुनहगार, फर्जी टिकट विक्रेता, हॉकर्स गलत काम नहीं करेंगे, इसकी देखभाल करने के लिए इन 22 पुलिसकर्मियो को जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि, कुछ लोग यात्रियों को परेशान करते हैं, ऐसी शिकायत अधीक्षक कार्यालय को मिली। इस पर ये पुलिस कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभा रहे हैं, ऐसी फटकार लगाई गई है। इस पृष्ठभूमि पर लोहमार्ग पुलिस अधीक्षक सदानंद वायसे पाटिल ने कर्मचारियों को खडकी स्थित पुणे लोहमार्ग पुलिस मुख्यालय में बदली की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई
पुणे लोहमार्ग पुलिस थाने में एक उपविभागीय अधिकारी, दो निरीक्षक, सहायक निरीक्षक और उपनिरीक्षक ऐसे 12 अधिकारी हैं। वही इनकी मदद करने वाले अन्य अधिकारी व कर्मचारी हैं। यात्रियो को परेशान करने वाली कोई भी घटना भविष्य में आई तो इन सभी वरिष्ठ अधिकारियो की फ़ॉल्ट रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी। उनके ट्रांसफर का प्रस्ताव दिया जाएगा। यह धमकी सदानंद वायसे पाटिल ने दी है। कार्रवाई का डर दिखाकर लोहमार्ग पुलिस कर्मचारी परप्रांतीय यात्रियों को लूटने का आरोप करते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के शहराध्यक्ष वसंत मोरे ने किया है। उन्होने पुणे लोहमार्ग पुलिस, रेलवे सुरक्षा दल, स्टेशन डायरेक्टर व लोहमार्ग पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। मोरे ने खुद भेष बदलकर रेलवे स्टेशन पर दो दिन सर्वेक्षण किया। हालांकि उन्होने प्रत्यक्ष इस तरह की कोई घटना नजर नहीं आई थी।


यात्रियों की लूट से लोहमार्ग पुलिस का कोई संबंध नहीं है। हालांकि रेलवे स्टेशन में विविध अपराध में इससे पहले 23 नकली पुलिस पर कार्रवाई की गई है। यही लोग या इस तरह की हरकतो को अंजाम दे रहे हैं। इस घटना को रोक पाने में असमर्थ 22 पुलिस कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है। -सदानंद वायसे पाटील (अधीक्षक, पुणे लोहमार्ग पुलिस)


बदले किए गए कर्मचारी
सहायक उपनिरीक्षक जाधव, पुलिस हवलदार (बकल नं. 340) काले, (बकल नं 927) सालवी, (बकल नं 338) दगडे, (बकल नं 330) राठोड, (बकल नं 1155) कुलकर्णी, पुलिस नाईक (बकल नं 219) केगार, (बकल नं 16) पोकले, (बकल नं 713) तांबोली, (बक्कल नं 803) टेकावडे, (बकल नं 1223) मंजुले, (बकल नं 870) कपिले, (बकल नं 679) शेख, (बकल नं 468) राऊत, पुलिस हवलदार (बकल नं 312), गोसावी (बकल नं 433) अंधारे (बकल नं 777), सोनावणे (बकल नं 45), ईपर (बकल नं 315), पवार साथ ही स्थानीय क्राइम ब्रांच के (बकल नं 483) बोराटे, (बक्कल नं 910) सोनावणे और (बक्कल नं 64) कुंजीर शामिल है।


जरा ठहरें...
पश्चिम रेलवे मुंबई होली पर देश के अनेक हिस्सों के लिए चलाएगा विशेष रेल गाड़ियां
रेलवे ने मुंबई के लगभग 65 लाख से ज्यादा रेल यात्रियों की दुश्वारियों को दूर किया
अहमद नगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने से अब तक 10 की मौत
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार, महाराष्ट्र में मचा बवाल
चलती ट्रेन के इंजन के नीचे आने के बाद भी कैसे बचे बुजुर्ग देखिए यह खास स्टोरी
महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर बेहद खतरनाक अगले 2 हफ्ते में आने की उम्मीद,
पूरे महाराष्ट्र में 21 अप्रैल से पूर्ण लॉकडाउन लगाने की तैयारी
शरद पवार की पित्त की थैली निकाली गयी
गृहमंत्री ने पुलिस को हर महीने 100 करोड़ रूपए वसूलने को लक्ष्य दिया - परमवीर सिंह
40 नर्सिंग कैडेट्स को INHS ASVINI में मिला कमीशन
12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह सेनेटाइजर पिला दिया...!
दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता कंपनी में आग लगने से दुनिया सकते में
महाराष्ट्र सरकार ने कई नेताओं की सुरक्षा घटाई
मैं नंगा हूं, मुझसे पंगा न ले भाजपा
कर्फ्यू के बावजूद महाराष्ट्र में क्रिकेटर सुरेश रैना और अन्य मनाई पार्टी, पुलिस केस दर्ज
अगले 6 महीने तक मास्क लगाना अनिवार्य
एनसीबी डायरेक्टर समीर वानखेड़े की टीम पर हमला
2500 करोड़ के सहकारी बैंक घोटाले में अजित पवार को क्लीनचिट
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.