ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

महाराष्ट्र

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार, महाराष्ट्र में मचा बवाल

मुंबई

24 अगस्त 2021

नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तारी कर लिया। इससे पहले राणे के खिलाफ महाराष्ट्र के उत्तरी शहर में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उन्होंने यह आदेश जारी किए गए। नासिक पुलिस का एक दल आज सुबह रत्नागिरी जिले के लिए रवाना हो गया, जहां राणे अभी अपनी ‘जन आर्शीवाद यात्रा’ निकाल रहे थे।

राणे ने दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं। राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कहा, ‘‘ यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हो गए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।’’ राणे ने दावा किया कि 15 अगस्त को जनता को संबोधित करते समय ठाकरे यह भूल गए थे कि आजादी को कितने साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाषण के बीच में वह अपने सहयोगियों से पूछ रहे थे कि स्वतंत्रता दिवस को कितने साल हुए हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके राणे पहले शिवसेना में थे, जो बाद में कांग्रेस में और फिर, 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। राणे के इस विवादित बयान के बाद शिवसेना की नासिक इकाई के प्रमुख ने साइबर पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर नासिक में राणे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500, 505, 153-बी(1)(सी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

राणे की टिप्पणी के मद्देनजर पूरे राज्य और नासिक में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, पुलिस आयुक्त दीपक पांडे ने मामले की जांच और केन्द्रीय मंत्री की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। अधिकारी ने बताया कि नासिक के पुलिस उपयुक्त (डीसीपी) (अपराध) संजय बरकुण्ड के नेतृत्व में एक दल को राणे को गिरफ्तार करने के लिए रत्नागिरी के चिपलुन रवाना किया गया है। इस दल में पुलिस निरीक्षक आनंद वाघ और अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। दल को राणे को गिरफ्तार करने और उन्हें नासिक की एक अदालत के समक्ष पेश करने को कहा गया है। दल को केन्द्रीय मंत्री को गिरफ्तार करने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन करने का भी निर्देश दिया गया है।

पांडे ने कहा, ‘‘ राणे के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद हम मामले के तथ्य के आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं। हम कानून का पालन कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस तरह का अपराध दोबारा ना हो इसलिए गिरफ्तारी जरूरी है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि उनको गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। अदालत के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि राणे की गिरफ्तारी के बाद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को इस बारे में सूचित किया जाएगा, क्योंकि केन्द्रीय मंत्री राज्यसभा के सदस्य हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ राणे को गिरफ्तार करते समय पुलिस केन्द्रीय मंत्री के संबंध में सभी नियमों का पालन करेगी।’’

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री के रूप में उनके सभी विशेषाधिकारों पर विचार किया जाएगा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह जो भी कहना चाहते हैं, अदालत के समक्ष कह सकते हैं। इस बीच, औरंगाबाद में शिवसेना के प्रवक्ता अंबादास दानवे ने मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी को लेकर क्रांति चौक थाने में भी राणे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दानवे ने कहा कि राणे का बयान ‘‘आपत्तिजनक’’ था और उन्होंने भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। दानवे ने कहा कि शिवसेना की महिला शाखा भी औरंगाबाद में प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा ‘‘पहले, शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे नारायण राणे को ‘नारू’ कहते थे जिसका मराठी में अर्थ बीमारी होता है। शिवसेना के पास इस बीमारी का इलाज है।’’







जरा ठहरें...
पश्चिम रेलवे मुंबई होली पर देश के अनेक हिस्सों के लिए चलाएगा विशेष रेल गाड़ियां
रेलवे ने मुंबई के लगभग 65 लाख से ज्यादा रेल यात्रियों की दुश्वारियों को दूर किया
अहमद नगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने से अब तक 10 की मौत
चलती ट्रेन के इंजन के नीचे आने के बाद भी कैसे बचे बुजुर्ग देखिए यह खास स्टोरी
महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर बेहद खतरनाक अगले 2 हफ्ते में आने की उम्मीद,
रेल यात्रियों से जबरन वसूली के मामले में 22 पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई
पूरे महाराष्ट्र में 21 अप्रैल से पूर्ण लॉकडाउन लगाने की तैयारी
शरद पवार की पित्त की थैली निकाली गयी
गृहमंत्री ने पुलिस को हर महीने 100 करोड़ रूपए वसूलने को लक्ष्य दिया - परमवीर सिंह
40 नर्सिंग कैडेट्स को INHS ASVINI में मिला कमीशन
12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह सेनेटाइजर पिला दिया...!
दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता कंपनी में आग लगने से दुनिया सकते में
महाराष्ट्र सरकार ने कई नेताओं की सुरक्षा घटाई
मैं नंगा हूं, मुझसे पंगा न ले भाजपा
कर्फ्यू के बावजूद महाराष्ट्र में क्रिकेटर सुरेश रैना और अन्य मनाई पार्टी, पुलिस केस दर्ज
अगले 6 महीने तक मास्क लगाना अनिवार्य
एनसीबी डायरेक्टर समीर वानखेड़े की टीम पर हमला
2500 करोड़ के सहकारी बैंक घोटाले में अजित पवार को क्लीनचिट
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.