ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

झारखंड

लालू को चारा खाने की मिली साढ़े तीन साल की सजा, ५ लाख का जुर्माना भी

रांची

६ जनवरी २०१८

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद को चारा घोटाले के एक मामले में शनिवार को साढ़े तीन वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई। केंद्रीय जांच ब्यूरो के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने सजा की अवधि पर बहस पूरी होने के बाद उन्हें सजा सुनाई। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पर इस मामले में पांच लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत ने गतवर्ष 23 दिसंबर को इस घोटाले के संबंध में लालू प्रसाद और 15 अन्य को दोषी करार दिया था।


बड़ी बात यह है कि लालू समेत सभी दोषियों को जमानत नहीं मिलेगी। इसके लिए उन्हें उच्च अदालत में जाना होगा। देवघर कोषागार से अवैध तरीके से 89.27 लाख रुपये निकालने के मामले में यह बड़ा फैसला आया है। विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए लालू समेत सभी 16 दोषियों ने रांची की बिरसा मुंडा जेल में एक साथ बैठकर जज का फैसला सुना। मामले में दोषी ठहराए गए फूल चंद्र, महेश प्रसाद, बी. जूलियस, राजाराम, राजेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, सुधीर कुमार और सुशील कुमार को भी 3.5 साल की सजा सुनाई गई है।




जरा ठहरें...
चारा घोटाला: सीबीआई अदालत ने डोरंडा कोषागार मामले में लालू प्रसाद को दोषी ठहराया
सरकार ने 15 नवंबर को जनजातीय दिवस घोषित किया
झारखंड हत्याकांड ऑटो ड्राइवर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, ऑटो जब्त, मामला सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा
रांची में कांची नदी पर बना हाराडीह-बुढ़ाडीह पुल ध्वस्त
आत्मनिर्भर भारत की नींव तैयार करने में सहायक होगा बजट: रघुवर दास
झारखंड की हार भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ने स्वीकार की...!
छात्र पहले नागरिकता विधेयक का अध्ययन करें, किसी की नागरिकता नहीं छिनेगी - शाह
चुनाव पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों और अफसरों के बीच मुठभेड़, दो की मौत
पासवान की पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव - चिराग
हमारे नेता जन्म से नहीं कर्म से गृहमंत्री और प्रधानमंत्री बनते हैं – नड्डा
एक ही परिवार के ७ लोगों ने की आत्म हत्या ?
झारखंड में एक ही परिवार के छह लोगों ने की आत्म हत्या
झारखंड के मुख्यमंत्री पर जूतों की बौछार
रांची में लहराया देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.