ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

झारखंड

झारखंड में एक ही परिवार के छह लोगों ने की आत्म हत्या

नई दिल्ली

15 जुलाई 2018

झारखंड के हजारीबाग में दिल्ली के बुराड़ी जैसी घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के छह लोगों के शव मिले हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया हैं कि इनकी हत्या की गई है या इन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। मरने वालों में दो बच्चे, दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं। परिवार के मुखिया नरेश माहेश्वरी ने छत से कूदकर जान दे दी। नरेश माहेश्वरी के पिता महेश माहेश्वरी का फंदे से झूलता शव मिला है। मरने वालों में महेश माहेश्वरी (65), नरेश माहेश्वरी (40), महेश माहेश्वरी की पत्नी किरण माहेश्वरी (60), नरेश माहेश्वरी की पत्नी प्रीति महेश्वरी (35), नरेश माहेश्वरी का बेटा अमन (11) औरनरेश महेश्वर की बेटी परी उर्फ अन्वी है।


नरेश पुश्तैनी दुकान चलाते थे। रिश्तेदारों के मुताबिक, उनका 50 लाख रुपया बाजार में डूबा था।दो माह से नरेश महेश्वरी की दुकान बंद थी। वह डिप्रेशन में था। उसका रांची में इलाज चल रहा था। एक माह पहले स्कूटी से गिरने की वजह से उसकी कमर में चोट लग गई थी। इनका पुश्तैनी ड्राई फ्रूट्स का धंधा था। पुलिस ने दो सुसाइड नोट बरामद किए हैं। घर से फिनाइल की बोतल भी बरामद की गई है, जो बेटी के शव के पास पड़ी था। बेटे को बेहोश करने के बाद गला रेतकर हत्या की गई है। पड़ोसियों के मुताबिक, कर्ज को लेकर वह परेशान था। रांची के कोकर स्थित रिवर्सा अपार्टमेंट में नौ अक्टूबर, 2016 को एक डॉक्टर के परिवार के छह लोगों ने अात्महत्या कर ली थी। सिर्फ डॉक्टर सुकांतो सरकार ही बचे थे, जिन पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा था। बाद में सुकांतो सरकार की भी मौत हो गई थी। दिल्ली के बुराड़ी के संत नगर इलाके में एक साथ 11 शव मिलने का मामला सामने आया था। संत नगर के गुरुगोविंद सिंह हॉस्पिटल के सामने गली नंबर 2 में एक घर में परिवार के 11 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को घर से 11 डायरी भी मिली थीं, जिनमें मनोवैज्ञानिक विचार लिखे हुए हैं और मोक्ष प्राप्त करने की विधि के बारे में लिखा हुआ है।

दिल्ली के बुराड़ी के संत नगर में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में क्राइम ब्रांच की जांच जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर क्राइम ब्रांच की टीम ने दो घंटे तक ललित के घर की सघन तलाशी ली। इस दौरान टीम ने घर से नौ स्टूल बरामद किए, जिन्हें जांच के लिए वह साथ ले गई है। तलाशी के दौरान टीम ने यह भी जानने की कोशिश की कि मकान में 11 पाइप वेंटिलेशन के लिए ही लगवाए गए थे या फिर किसी तंत्र-मंत्र अथवा वास्तु की वजह से। घर से मिले नौ स्टूल में छह भूरे रंग के, दो हरे व एक लाल रंग का है।




जरा ठहरें...
चारा घोटाला: सीबीआई अदालत ने डोरंडा कोषागार मामले में लालू प्रसाद को दोषी ठहराया
सरकार ने 15 नवंबर को जनजातीय दिवस घोषित किया
झारखंड हत्याकांड ऑटो ड्राइवर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, ऑटो जब्त, मामला सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा
रांची में कांची नदी पर बना हाराडीह-बुढ़ाडीह पुल ध्वस्त
आत्मनिर्भर भारत की नींव तैयार करने में सहायक होगा बजट: रघुवर दास
झारखंड की हार भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ने स्वीकार की...!
छात्र पहले नागरिकता विधेयक का अध्ययन करें, किसी की नागरिकता नहीं छिनेगी - शाह
चुनाव पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों और अफसरों के बीच मुठभेड़, दो की मौत
पासवान की पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव - चिराग
हमारे नेता जन्म से नहीं कर्म से गृहमंत्री और प्रधानमंत्री बनते हैं – नड्डा
एक ही परिवार के ७ लोगों ने की आत्म हत्या ?
लालू को चारा खाने की मिली साढ़े तीन साल की सजा, ५ लाख का जुर्माना भी
झारखंड के मुख्यमंत्री पर जूतों की बौछार
रांची में लहराया देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.