ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

झारखंड

पासवान की पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव - चिराग

आकाश श्रीवास्तव

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़

नई दिल्ली

लोजपा प्रमुख और सांसद चिराग पासवान ने सोमवार को कहा कि लोजपा ने जिन सीटों की मांग की थी उनमें से अधिकांश की घटक दल भाजपा के घोषणा कर दिए जाने के मद्देनजर उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने के लिए तैयार है। पासवान ने स्पष्ट किया कि लोजपा इस बार “टोकन के रूप में दी जाने वाली सीटों को” स्वीकार नहीं करेगी। हमने गठबंधन के तहत छह सीटों की मांग की थी पर ये सभी सीटों के बारे में रविवार को भाजपा द्वारा घोषणा किया जा चुका है।


भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 52 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। चिराग पासवान ने कुछ दिनों पहले स्पष्ट किया था कि लोजपा झारखंड विधानसभा चुनाव राजग के नेतृत्व में लड़ना पसंद करेगी और पार्टी के इस निर्णय से राजग को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने पर कोई बातचीत नहीं हो रही है। हम आज देर शाम तक फैसला लेंगे क्योंकि लोजपा अपने दम पर झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। जमुई के सांसद पासवान ने कहा कि इस बार हमारी पार्टी ने कुछ विशिष्ट सीटों जरमुंडी, हुसैनाबाद, बड़कागांव, नाला आदि की मांग की है। पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान एक विधानसभा सीट शिकारीपारा टोकन के रूप में स्वीकार कर ली थी लेकिन इसबार नहीं।

उन्होंने कहा कि यदि हमें गठबंधन के तहत वैसी सीटें प्रदान की जाती हैं जहां हमारी पार्टी ने न तो खुद को ठीक से तैयार किया है और न ही मजबूत उम्मीदवार हैं, हमने इस तरह की सीटों पर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी की झारखंड इकाई का विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ने का लगातार दबाव रहा है और राज्य इकाई ने 37 ऐसी सीटों की सूची लोजपा केंद्रीय कार्यालय भेजी है जिस पर वह चुनाव लड़ाना चाहती है।




जरा ठहरें...
चारा घोटाला: सीबीआई अदालत ने डोरंडा कोषागार मामले में लालू प्रसाद को दोषी ठहराया
सरकार ने 15 नवंबर को जनजातीय दिवस घोषित किया
झारखंड हत्याकांड ऑटो ड्राइवर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, ऑटो जब्त, मामला सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा
रांची में कांची नदी पर बना हाराडीह-बुढ़ाडीह पुल ध्वस्त
आत्मनिर्भर भारत की नींव तैयार करने में सहायक होगा बजट: रघुवर दास
झारखंड की हार भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ने स्वीकार की...!
छात्र पहले नागरिकता विधेयक का अध्ययन करें, किसी की नागरिकता नहीं छिनेगी - शाह
चुनाव पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों और अफसरों के बीच मुठभेड़, दो की मौत
हमारे नेता जन्म से नहीं कर्म से गृहमंत्री और प्रधानमंत्री बनते हैं – नड्डा
एक ही परिवार के ७ लोगों ने की आत्म हत्या ?
झारखंड में एक ही परिवार के छह लोगों ने की आत्म हत्या
लालू को चारा खाने की मिली साढ़े तीन साल की सजा, ५ लाख का जुर्माना भी
झारखंड के मुख्यमंत्री पर जूतों की बौछार
रांची में लहराया देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.