ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

झारखंड

चुनाव पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों और अफसरों के बीच मुठभेड़, दो की मौत

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़ टीम

रांची

१० दिसंबर २०१९

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा में तैनात जवानों और अधिकारियों के बीच आपस में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में फायरिंग के दौरान असिस्टेंट कमांडेंट समेत 2 अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रांची लाया गया है। जानकारी के अनुसार, घटना बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के कुर्कनालो की है। विस चुनाव के दूसरे चरण के लिए उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय में सीआरपीएफ की 226वीं बटालियन को ठहराया गया था।


खाना खाने जैसी छोटी सी बात को लेकर दोनों सीआरपीएफ बटालियन में आपस में भिड़ंत हो गई। इस दौरान उच्च विद्यालय में ठहरे जवानों ने मध्य विद्यालय के जवानों पर गोली बरसाना शुरू कर दिया। दूसरी ओर मध्य विद्यालय के जवानों ने भी गोलियां बरसाना शुरु कर दिया। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो अधिकारियों, असिस्टेंट कमांडेंट साहुल अहसन और एएसआइ पूर्णानंद भुइयां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल 2 कांस्‍टेबल उपेंद्र यादव और हरिश्चंद्र गोखले को रात में ही हेलीकॉप्‍टर से इलाज के लिए मेडिका अस्पताल रांची लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।




जरा ठहरें...
चारा घोटाला: सीबीआई अदालत ने डोरंडा कोषागार मामले में लालू प्रसाद को दोषी ठहराया
सरकार ने 15 नवंबर को जनजातीय दिवस घोषित किया
झारखंड हत्याकांड ऑटो ड्राइवर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, ऑटो जब्त, मामला सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा
रांची में कांची नदी पर बना हाराडीह-बुढ़ाडीह पुल ध्वस्त
आत्मनिर्भर भारत की नींव तैयार करने में सहायक होगा बजट: रघुवर दास
झारखंड की हार भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ने स्वीकार की...!
छात्र पहले नागरिकता विधेयक का अध्ययन करें, किसी की नागरिकता नहीं छिनेगी - शाह
पासवान की पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव - चिराग
हमारे नेता जन्म से नहीं कर्म से गृहमंत्री और प्रधानमंत्री बनते हैं – नड्डा
एक ही परिवार के ७ लोगों ने की आत्म हत्या ?
झारखंड में एक ही परिवार के छह लोगों ने की आत्म हत्या
लालू को चारा खाने की मिली साढ़े तीन साल की सजा, ५ लाख का जुर्माना भी
झारखंड के मुख्यमंत्री पर जूतों की बौछार
रांची में लहराया देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.