ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

मध्यप्रदेश

डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम की व्यापक मुहिम तेज़

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, 16 सितंबर 2021

मध्यप्रदेश शासन के द्वारा जारी मार्गदर्शिका के अनुसार संभागीय कार्यालयों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी 16 संभागों के अंतर्गत डेंगू पर प्रहार करने छिड़काव का महाभियान चलाया गया। इस अभियान में शहर के सम्मानीय जनप्रतिनिधियों जिसमें पनागर क्षेत्र के विधायक सुशील तिवारी (इंदू), विधायक केन्ट क्षेत्र अशोक ईश्वरदास रोहाणी, उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय सक्सेना, आम नागरिकों, निगमायुक्त संदींप जी.आर. के अलावा, जिला मलेरिया अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एवं सुपरवाईजर्स आदि शामिल होकर नागरिकों के बीच जनजागरूकता रैली तथा संदेशों का प्रसारण किया और संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए समझाईश भी दी गयी।

इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह एवं मलेरिया प्रभारी डॉं. राकेश पहारिया ने बताया कि सभी अधिकारी पदाधिकारी ने बड़ी संख्या में आम नागरिकों को संदेश दिया कि डेंगू, चिकनगुनिया एवं मच्छरजनित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतना ही एक उपाय है। इस अभियान में बड़ी संख्या में शहर के नागरिकों की भी भागीदारी रही जिन्होंने निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संचालित डेंगू पर प्रहार महाभियान की सराहना की। अभियान के संबंध में निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. ने बताया कि उनके द्वारा कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव बड़े पैमाने पर पूरे शहर में कराया जा रहा है, इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की सभी टीमों को सड़कों पर उतार दिया है, जिससे की जल्द से जल्द डेंगू बीमारियों पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम हेतु नगर निगम ने व्यापक मुहीम चला रखी है, और यह मुहीम अभी लगातार जारी रखी जायेगी।

निगमायुक्त संदीप जी.आर. ने डेंगू पर प्रहार महाभियान के बारे में बताया कि नगर निगम द्वारा शासन के द्वारा जारी निर्देशों के बेहतर क्रियान्यन किया जा रहा है। आज इस अभियान के अंतर्गत एक साथ गढ़ा, गोरखपुर, रामपुर, छोटीलाईन फाटक, संजय गांधी मार्केट, दमोह नाका, चेरीताल, भानतलैया, लालमाटी, रॉंझी, सिविल लाइन, घंटाघर, विजय नगर, सुहागी, एवं नया संभाग के सभी 79 वार्डो में मशीनरी संशाधनों के साथ-साथ मानव संशाधनों को भी लगाकर व्यापक स्तर पर मच्छरों, एवं लार्वा विनिष्टिकरण के लिए महाभियान चलाया गया। निगमायुक्त श्री जी.आर. ने बताया कि आज के व्यापक छिड़काव के महाभियान से निश्चित रूप से शहर में संक्रामक बीमारियों का प्रभाव कम होगा और लोगों को राहत मिलेगी।

निगमायुक्त संदीप जी.आर ने स्वास्थ्य विभाग, अग्नि शमन विभाग, अतिक्रमण शाखा के अलावा सभी संभागीय अधिकारियों को बारिश के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए 24 घंटे अलर्ट रहने और मोबाइल चालू रखने के निर्देश दिये हैं, ताकि कभी कोई ऐसी स्थिति बनती है, तो तत्काल ही नागरिकों को राहत पहुॅंचाई जा सके।  







जरा ठहरें...
शिवराज के राज में नंगे किए गए पत्रकार, थानेदार का बेहूदा जवाब कपड़े नहीं उतरवाते तो फांसी लगा लेते
म.प्र. के पंचायत चुनाव रद्द होंगे...?
गोंडवाना के गौरव से भारतीय रेलवे का गौरव भी जुड़ गया - प्रधानमंत्री
भिण्ड में पटवारी की मनमानी के चलते किसान परेशान
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए घर-घर सम्पर्क करें: मुख्यमंत्री चौहान
कोविड टीकाकरण में लगातार आगे बढ़ता मध्यप्रदेश- डॉ. संतोष शुक्ला
मध्य प्रदेश के 12वीं के परीक्षा परिणा घोषित
होर्डिंग नीति का शत-प्रतिशत पालन कराने नगर निगम प्रशासन प्रतिबद्ध: निगमायुक्त संदीप
मध्य प्रदेश में हट सकता है 1 जून से लॉकडाउन
वकील को सरे आम मारी गोली
भोपाल-इंदौर में बुधवार से नाइट कर्फ्यू,
उपभोक्ता जनकल्याण संगठन ने 15 मार्च 2021 को विश्व उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया
गेहूँ के रजिस्ट्रेशन नही होने से, किसान हो रहे हैं परेशान
ग्रीष्मकाल से पहले पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करें - कलेक्टर
कार्यालय में नहीं मिलते डिवीजन अधिकारी
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.