ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

हिमाचल प्रदेश

मोदी का कांग्रेस पर हमला बोला सारी कांग्रेस जमानत पर!

शिमला

3 अक्टूबर 2017

हिमाचल प्रदेश में अघोषित रूप से विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस पार्टी को भ्रष्टाचार के आरोप में 'जमानत पर बाहर' बताया और वीरभद्र सिंह मंत्रिमंडल को भ्रष्टाचार के आरोप में 'जमानत पर बाहर सरकार' कहा। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 1350 करोड़ रुपये की लागत वाले 750 बिस्तरों के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "यहां सब कुछ जमानत पर है। पार्टी (कांग्रेस) जमानत पर है, सरकार जमानत पर है।"


मोदी ने वीरभद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, "यह एक जमानती सरकार है। जब कांग्रेस के कुछ लोग मुझसे मिलने आते हैं, मैं उनसे कहता हूं कि मुख्यमंत्री और उनका पूरा परिवार जमानत पर रिहा है और आप क्यों नहीं अपना मुख्यमंत्री बदलते हैं। इसपर कांग्रेस के लोग कहते हैं कि हमारी पूरी पार्टी जमानत पर है और हमारी (कांग्रेस) अध्यक्ष भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही हैं।"

वीरभद्र सिंह आय से अधिक संपत्ति मामले का सामना कर रहे हैं और इस समय वह जमानत पर बाहर हैं। कांग्रेस नेतृत्व पर चुटकी लेते हुए मोदी ने कहा, "सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर हैं, उसी तरह युवराज भी इस मामले में जमानत पर हैं। सब कुछ जमानत पर है- पार्टी, इसके नेता और इसकी सरकार जमानत पर हैं।" उन्होंने लोगों से पूछा, "अब मुझे बताओ, क्या जमानत पर बाहर सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत नहीं है।"




जरा ठहरें...
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.