ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

केरल

केरल सरकार की मोर्चेबंदी में जुटी भाजपा युवा मोर्चे की ईकाई

नई दिल्ली

५ अक्टूबर २०१७

भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन के नेतृत्व में देशभर के हजारों युवा मोर्चा कार्यकर्ता केरल सरकार द्वारा प्रायोजित ’’लाल आतंक’’ के विरोध में केरल में प्रवास करेंगे। केरल की वामपंथी राज्य सरकार के भाजपा-संघ के कार्यकर्ताओं की हत्याओं के विरोध में युवा मोर्चा कार्यकर्ता केरल के विभिन्न जिलों की यात्रा करेंगे और कम्युनिस्ट गुंडों के खिलाफ आंदोलन करेंगे। भाजयुमो कार्यकर्ता, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ’’जनरक्षा यात्रा’’ के एजेंडे को प्रचारित करेंगे और लाल आतंक के विरोध को आमजन के बीच ले जायेंगे।


पूनम महाजन ने कहा कि केरल राज्य, जिसे एक समय पर ईश्वरीय प्रदेश के रूप में जाना जाता था, अब ’’लाल जिहादी’’ आतंक का अड्डा बन गया है। 120 से अधिक भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ता केरल में मारे गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि 80 से अधिक लोग, मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन के निर्वाचन क्षेत्र में बेरहमी से मारे गए थे। मुख्यमंत्री जनता के प्रति जवाबदेह हैं उन्हें जवाब देना चाहिए, आखिर क्यों ’’लाल-जेहादी’’ के द्वारा जघन्य कृत्यों के लिए बख्शा जा रहा है? भारतीय जनता युवा मोर्चा, आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा का मुद्दा उठाएगा। राज्य के युवाओं का आतंकी संगठनों में शामिल होने पर बढ़ती चिंता को भी युवा मोर्चा जनता के बीच ले जाएगा। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ चौधरी एवं अभिजात मिश्रा के नेतृत्व में भाजयुमो के समस्त पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष और राज्य टीमों सहित पूरे देश के हजारों युवा मोर्चा कार्यकर्ता केरल राज्य-प्रायोजित ’’लाल आतंक’’ के विरोध में, केरल के विभिन्न जिलों की यात्रा करेंगे।

हरियाणा, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार, झारखण्ड, लक्षद्दीप, चंडीगढ़, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड,  उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, मुंबई, उत्तर-पूर्व राज्य और दादर नगर हवेली के युवा मोर्चा कार्यकर्ता केरल की यात्रा करेंगे।




जरा ठहरें...
केरल में भाजपा की कमान मेट्रोमैन के हाथों
केरल विधानसभा में केंद्र के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पास
द्मनाभस्वामी मंदिर पर त्रावणकोर शाही परिवार का अधिकार - सर्वोच्च न्यायालय
गर्भवती हथिनी के एक हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
केरल पहुंचा मानसून
प्रवासी मजदूरों को लुभाने के लिए केरल सरकार ने उठाए कई कदम
मजदूरों के लिए आदर्श राज्य बनता देश का केरल!
सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं - सर्वोच्च न्यायालय
केरल देश का पहला राज्य जिसने श्रमिकों के लिए बनाया शानदार आवासीय परिसर!
एमबीबीएस के 180 विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर
प्रवासी मजदूरों को सारी साहूलियतें उपलब्ध करा रही है देश की केरल सरकार!
३ हजार सालों का कैलेंडर बनकर तैयार!
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.