ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

राजस्थान

कांग्रेस की पहली सूची जारी गहलोत और पायलट का नाम शामिल

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़

राजस्थान

१६ नवंबर २०१८

काफी इंतजार और मंथन के बाद कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 152 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। कांग्रेस के इस पहली सूची में पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नाम हैं। पायलट टोंक सीट से तो पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत अपनी वर्तमान और परंपरागत सीट सरदारपुरा से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने सचिन पायलट को पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा है।


राजस्थान के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए पिछले कुछ दिनों के भीतर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति और राज्य की राजनीतिक गतिविधियों से संबंधित नेताओं की कई दौर की बैठकें हुईं। टिकट के आकांक्षी कांग्रेस के कई स्थानीय नेता पिछले कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। राज्य विधानसभा की 200 सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होगा और 11 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

राज्य में पिछली बार कांग्रेस को हराकर बीजेपी ने सत्ता हासिल की थी। वसुंधरा राजे की नेतृत्व में पार्टी ने 2013 चुनाव में एकतरफा जीत हासिल की थी। पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में दो वर्तमान विधायकों के टिकट काट लिए हैं। झाड़ोल से हीरालाल दरांगी और टोडाभीम से घनश्याम मेहर को टिकट नहीं दिया गया है। दरांगी की जगह झाड़ोल से सुनील बजात जबकि टोडाभीम से पृथ्वीराज मीणा को टिकट दिया गया है। प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों के लिए बाक़ी बचे 48 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी पार्टी शुक्रवार तक कर सकती है।


पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के दिग्गज नेता सीपी जोशी को नाथद्वार से टिकट दिया गया है। रामेश्वर डूडी नोखा से और गिरिजा व्यास उदयपुर से चुनाव मैदान में उतरेंगी। वहीं बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले दौसा सांसद हरीश मीँणा को देवली उनियारा से टिकट दिया गया है। पार्टी ने हरीश मीणा के अलावा तीन और पैराशूट उम्मीदवारों को टिकट दिया है। भाजपा से कांग्रेस में आए हबीबुर्रहमान, सोना देवी और केएल झंवर को पार्टी ने टिकट दिया है। 152 उम्मीदवारों में से 19 महिला हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने 9 मुस्लिम कैंडिडेट को भी चुनाव मैदान में उतारा है।



जरा ठहरें...
राहुल ने कहा हमें हिंदुत्ववादी से खतरा है
मंदिर के पुजारी का हत्या का मामला: पुजारी के परिवार का धरना खत्म
राजस्थान विधानसभा के सत्र की अनुमति दे राज्यपाल : आसिफ
तीन महीने पहले कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुई महिला फिर हुई कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टर हैरान
लोग अफवाह उड़ा रहे हैं लेकिन मैं भाजपा में नहीं जा रहा हूं - पायलट
राजस्थान को सियासी संकट से उबारेंगी प्रियंका...?
विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनेगा जयपुर में
राजस्थान सरकार ने दूसरे राज्य से आने-जाने के लिए अनुमति पत्र जरूरी बनाया
मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी थानाध्यक्षों के साथ की वार्ता
सरकार वहन करेगी प्रवासी श्रमिकों के बस, ट्रेन से जाने का किराया : गहलोत
गहलोत बोले बेरोजगारी के लिए वसुंधरा जिम्मेवार
वसुंधरा सरकार ने मोदी की सभा को सफल बनाने के लिए साम, दाम, दण्ड की तर्ज पर की तैयारी!
सलमान की जमानत पर सुनवाई अब १७ जुलाई को
आसाराम को आजीवन कारावास की सजा
चार उपचुनावों में भाजपा की करारी हार, जनता ने दिखाया असली आईऩा
उपराष्ट्रपति के समारोह में वसुंधरा राजे पहुंची
पर्यटन की बढ़ावा के लिए ढ़ांचागत सुविधाओं की विकास को प्राथमिकता
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.