ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

पंजाब

हुक्काबारों पर लगा प्रतिबंध, राष्ट्रपति ने विधेयक पर किया हस्ताक्षर!

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़

नई दिल्ली

राष्ट्रपति ने हुक्का बारों पर लगने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिया है। इस तरह से पंजाब में तंबाकू के इस्तेमाल पर अंकुश संबंधी विधेयक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मंजूरी मिलने के बाद राज्य के हुक्का बार पर स्थायी रुप से रोक लग गयी है। पंजाब विधानसभा में यह विधेयक पेश करने वाले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने कहा था कि पंजाब में हुक्का-शीशा धुम्रपान की नयी प्रवृति चल पड़ी है और दिनों-दिन यह बढ़ती जा रही है।


ये बार रेस्तरानों, होटलों, क्लबों में खुल रहे हैं। यहां तक की शादियों में भी हुक्के पेश किए जा रहे हैं। मोहिंद्रा ने कहा था , ‘‘हुक्का में सबसे हानिकारक अवयव निकोटिन है, जिसे कार्सिनोजेनिक (कैंसरकारी) के रुप में जाना जाता है।’’ देश में गुजरात और महाराष्ट्र के बाद पंजाब हुक्का बार और लाउंज पर पाबंदी लगाने वाला तीसरा राज्य है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति ने सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन पर रोक तथा व्यापार एवं वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) (पंजाब संशोधन) विधेयक, 2018 को हाल ही में मंजूरी दी है। पंजाब विधानसभा ने मार्च में यह विधेयक पारित किया था।

यह कानून लाने का लक्ष्य विभिन्न रुपों में तंबाकू के उपयोग पर अंकुश लगाना तथा तंबाकू उत्पादों के सेवन से उत्पन्न बीमारियों पर रोकथाम करना है। एक अधिकारी ने कहा कि पंजाब में बारों में मादक पदार्थों के इस्तेमाल की शिकायतें मिली थीं।




जरा ठहरें...
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.