ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

उड़ीसा

जो इतिहास उ.प्र और त्रिपुरा ने रचा, वही इतिहास उड़ीसा रचने जा रहा है

नरेश प्रधान

भुवनेश्वर

२ अप्रैल २०१९

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के कालाहांडी जिला के भवानीपटना शहर के कृष्णा नगर मैदान में आयोजित जन-सभा को संबोधित किया और देश के गाँव, गरीब व किसान की भलाई के लिए पिछले पांच वर्षों में उठाये गए क़दमों की विस्तार से चर्चा करते हुए कांग्रेस पार्टी और बीजद सरकार पर जम कर प्रहार किया।


मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने जो इतिहास 2017 के विधान सभा में रचा, जो इतिहास त्रिपुरा ने रचा, वही इतिहास देश की राजनीति में इस बार ओडिशा लिखने जा रहा है। ओडिशा में और केंद्र में, दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। मैं विश्वास दिलाता हूं कि ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद यहां गरीबों की स्थिति में हम सुधार करके रहेंगे।

उन्होंने कहा कि ओडिशा में 19 साल बाद विकास के एक नए सूरज का उदय होने वाला है। जो काम 70 साल में नहीं हुए, वे हम 5 साल में करेंगे। ओडिशा की जनता को नए ओडिशा, नए भारत के नए विश्वास के लिए भारी संख्या में वोट करना है।


प्रधानमंत्री ने कहा कि मुरली मनोहर जोशी जी कश्मीर की परिस्थिति को ललकारने के लिए कन्याकुमारी से निकले थे। डॉ जोशी जी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक एकता यात्रा निकाली थी। आतंकवादियों की ललकार के बीच वे मौत को मुठ्ठी में लेकर निकले थे और उस समय उन्होंने मुझे एक सेवक के रुप में उस यात्रा की व्यवस्था का काम दिया था।


डॉ जोशी जी के साथ मुझे यहां आने का सौभाग्य मिला था। कश्मीर की रक्षा के लिए, लाल चौक में तिरंगे झंडे की रक्षा के लिए, डॉ जोशी जी के नेतृत्व में वो यात्रा जब कालाहांडी पहुंची तब जो आपने स्वागत किया था, जो प्यार और आशीर्वाद दिया था उसे मैं कभी भूल नहीं सकता।


जरा ठहरें...
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.