ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

हरियाणा

हरियाणा में भाजपा जेजेपी सरकार, खट्टर सीएम, दुष्यंत चौटाला डे.सीएम

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़

चंदीगढ़

२७ अक्टूबर २०१९

65 वर्षीय मनोहर लाल आज दिवाली के पर्व पर दूसरी बार और हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। जजपा सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला भी बतौर उप मुख्यमंत्री शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ स्थित राज भवन में आयोजित किया गया। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाइ। दीपावली के दिन आज हरियाणा में भाजपा और जजपा गठबंधन की नई सरकार बानी। आज दोपहर बाद सवा 2 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया।


मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री और दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। सरकार बनाने को लेकर भाजपा के पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की अगुवाई में 57 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंपा गया। इनमें गोपाल कांडा को छोड़कर 7 निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन पत्र सौंपा। शनिवार सुबह से चंडीगढ़ में सरकार बनाने को लेकर हलचलें तेज हो गईं थीं जिसमें सबसे पहले यू.टी. रैस्ट हाऊस में विधायक दल की बैठक में मनोहर लाल खट्टर को विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में सरकार के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज ने मनोहर लाल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद दुष्यंत चौटाला भी यू.टी. रैस्ट हाऊस पहुंचे, जहां दोनों दलों के नेताओं के संयुक्त हस्ताक्षर पत्र तैयार किए गए।

उसके बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, मनोहर लाल खट्टर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश भाजपा प्रभारी डा. अनिल जैन, सुभाष बराला, केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला सहित सभी नेता राजभवन पहुंचे। यहां राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया गया। राज्यपाल को बताया गया कि निर्दलीय और जजपा के साथ भाजपा हरियाणा में गठबंधन की सरकार बनाएगी। जिसके लिए सभी से बातचीत हो गई है।




जरा ठहरें...
हरियाणा सरकार की दीन दयाल जन आवास योजना का पलीता लगाता बिल्डर
पानीपत में श्रीकृष्ण वेद विद्यालय के नए भवन एवं श्री बांके बिहारी ज्ञानेश्वर मंदिर का लोकार्पण
हरियाणा में धरती ऊपर उठी, हैरान करने वाली तस्वीर आयी सामने
मुख्यमंत्री खट्टर के किसान महापंचायत में किसानों ने की तोड़ फोड़
देश में बर्ड फ्लू का कहर, पंचकुला में एक लाख से अधिक पोल्ट्री मुर्गियों की मौत
हरियाणा के मंत्री को कोरोना वैक्सीन लगने के बावजूद, फिर से कोरोना संक्रमित हुए
हरियाणा के उप- मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के दादा पर ईडी की बड़ी कार्रवाई
हरियाणा में अब खट्टर के साथ चौटाला की सरकार!
आप ने हरियाणा में गठबंधन बनाने में सफलता हासिल की
एक और बाबा की करतूत, सौ से ज्यादा महिलाओं को बनाया अपनी हवस की शिकार
Exclsuive: ‘गुड़गांव पुलिस से एक पति की गुहार, मेरी पत्नी को भाजपा अध्यक्ष से बचाइए’
हरियाणा सरकार वसूलेगी ३३ फीसदी कमाई का हिस्सा
गुरूग्राम में मेडिकल छात्रा के साथ कई दिनों तक बलात्कार होता रहा!
हरियाणा में पदमावत की आड़ में स्कूली बस पर कातिलाना हमला
सरकार गुड़ग्राम के लुटेरे पंचतारा ‘मेदांता’ अस्पताल पर कब कार्रवाई करेगी?
प्रद्युम्न हत्या कांड के मामले में सीबीएसई ने रायन स्कूल को नोटिस भेजकर जवाब मांगा
खट्टर को अपने काम पर गर्व है
राम रहीम के जेल जाने के बाद नए डेरा प्रमुख को लेकर चर्चा जोरो पर
राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद २० की मौत
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.