ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

क्या आप जानते हैं

सनातन की जीत? वैज्ञानिकों ने माना रामसेतु मानव निर्मित है...!
भू-वैज्ञानिकों ने नासा द्वारा जारी किए गए समुद्र में बने पुल के आकृति को मानव निर्मित बताया

आकाश श्रीवास्तव

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली 14 दिसंबर 2017

अमेरिका में साइंस चैनल के पर एक शो ने एक बार फिर से पौराणिक ग्रंथ में जिस रामायण में जिस रामसेतु का जिक्र है उसे चर्चा के केन्द्र में लाकर रख दिया। इसमें यह दावा किया गया है कि यह ढांचा वास्तव में मानव निर्मित है ना कि प्राकृतिक। चैनल की तरफ से जारी किए गए प्रोमो में यह बताया गया है कि दुनिया जिसे एडम्स ब्रिज के नाम से जानती है वह मानव निर्मित है। “हिन्दू के पौराणिक ग्रंथों में जिस पुल का जिक्र है और जो भारत-श्रीलंका को जोड़ता है क्या वह सच है? भू-वैज्ञानिकों का विश्लेषण तो कुछ ऐसा ही बताता है।” एनसिएंट लैंड ब्रिज नाम के एक प्रोमो में ऐसा दावा किया गया है। ये डॉक्यूमेंट्री आज शाम साढ़े सात बजे डिस्कवरी कम्युनिशेन के साइंस चैनल पर अमेरिका में दिखाया जाएगा। इसका मतलब जिस सनातन धर्म की हिंदू समाज करता है उसकी जीत हुई है!


इसमें अमेरिकन भू-वैज्ञानिकों ने कहा है कि भारत में रामेश्वरम के नजदीक पामबन द्वीप से श्रीलंका के मन्नार द्वीप तक लंबी बनी पत्थरों की यह श्रृंखला मानव निर्मित है। इस प्रोमो को करीब ग्यारह लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं जिसे साइंस चैनल ने करीब 17 घंटे पर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। भू-वैज्ञानिक एरिन अर्गेईलियान ने इसका विश्लेषण करते हुए कहा है कि तस्वीर में दिख रहा पत्थर ‘सैंडबार’(बालू) पर है जो आसपास से पानी के साथ बहकर आया है। जबकि, डॉक्टर एलन लेस्टर का ऐसा मानना है कि यहां पर सैंड पहले से मौजूद था जबकि उसके ऊपर पत्थर बाद में लाकर रखा गया है। भारत के दक्षिण-पूर्वी तट के किनारे तमिलनाडु स्थित रामेश्वरम द्वीप और श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी तट मन्नार द्वीप के बीच चूना पत्थर से बनी एक श्रृंखला आज भी एक रहस्य बना हुआ है। हिन्दू पौराणिक कथाओं में इसे रामसेतु पुल बताया गया है। साइंस चैनल ने व्हाट ‘ऑन अर्थ एनसिएंट लैंड एंड ब्रिज’ नाम से एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। जिसमें भू-वैज्ञानिकों की तरफ से यह विश्लेषण इस ढांचे के बारे में किया गया है। आइये बताते है इस पुल को लेकर अमेरिकी भू-वैज्ञानिकों ने क्या निष्कर्ष निकाला है और उनका क्या दावा है-

भू-वैज्ञानिकों ने नासा की तरफ से ली गई तस्वीर को प्राकृतिक बताया है। वैज्ञानिकों ने अपने विश्लेषण में यह पाया कि 30 मील लंबी यह श्रृंखला चेन मानव निर्मित है। अपने विश्लेषण में भू-वैज्ञानिकों को यह पता चला कि जिस सैंड पर यह पत्थर रखा हुआ है ये कहीं दूर जगह से यहां पर लाया गया है। उनके मुताबिक, यहां पर लाया गए पत्थर करीब 7 हजार साल पुराना है। जबकि, जिस सैंड के ऊपर यह पत्थर रखा गया है वह मजह सिर्फ चार हजार साल पुराना है। हालांकि, कुछ जानकार इसे पांच हजार साल पुराना मानते हैं जिस दौरान रामायण में इसे बनाने की बातें कही गई है। जाहिर है, वैज्ञानिकों के विश्लेषण के बाद पत्थर के बारे में रहस्य और गहरा गया है कि आखिर ये पत्थर यहां पर कैसे पहुंचा और कौन लेकर आया है।


दरअसल, वाल्मीकि रामायण में यह कहा या है कि जब राम ने सीता को लंका के राजा रावण के चंगुल से छुड़ाने के लिए लंका द्वीप पर चढ़ाई की, तो उस वक्त उन्होंने सभी देवताओं का आह्वान किया और युद्ध में विजय के लिए आशीर्वाद मांगा था। इनमें समुद्र के देवता वरुण भी थे। वरुण से उन्होंने समुद्र पार जाने के लिए रास्ता मांगा था। जब वरुण ने उनकी प्रार्थना नहीं सुनी तो उन्होंने समुद्र को सुखाने के लिए धनुष उठाया। डरे हुए वरुण ने क्षमायाचना करते हुए उन्हें बताया कि श्रीराम की सेना में मौजूद नल-नील नाम के वानर जिस पत्थर पर उनका नाम लिखकर समुद्र में डाल देंगे, वह तैर जाएगा और इस तरह श्री राम की सेना समुद्र पर पुल बनाकर उसे पार कर सकेगी। यही हुआ भी। इसके बाद राम की सेना ने लंका के रास्ते में पुल बनाया और लंका पर हमला कर विजय हासिल की।




जरा ठहरें...
मुख्यमंत्री की विधानसभा में की गई घोषणा से सैकड़ों ग्रामवासियों को सिहोरा जिला की लगी आश
डीडीए ने सिर्फ मस्जिदों और मजारों को ही नहीं, मंदिरों को भी तोड़ा
कटीले तारों में फंसा मिला तेंदुआ, रेस्क्यू के दौरान फंदे छूटकर गांव मे घुसा
खुर्जा और रेवाड़ी के बीच समर्पित मालगाड़ी गलियारा राष्ट्र को मिला
पूरा राम मंदिर विज्ञान की कसौटी पर कसा गया है - जितेंद्र सिंह
दिल्ली के इस मार्ग का नाम बदलकर अयोध्या मार्ग करने की मांग
अयोध्या में पहली बार अलग रंग के शूट-बूट में दिखेंगे उ.प्र. के पुलिस
केजरीवाल सरकार ने कहा राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरी दिल्ली में होगा सुंदर कांड
इस कंपनी की तूती ऐसी ही नहीं बोलती
दिल्ली मेट्रो को पूरी तरह निजी हाथों में देने की तैयारी
रेल मंत्रालय के शीर्ष पर पहुंचने वाली जया सिन्हा पहली महिला बनीं
प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन, भ्रष्टाचार की नट बोल्ट से कसी चादर, हवा की एक झोंके में उड़ गयी
जब ईरान में बहाई धर्म अपनाने वाली 10 महिलाओं को फांसी की सजा दे दी गयी
गुड़ का सेवन करना कई मामले में सेहत के लिए रामबाण!
30 किलो से ज्यादा वजन के कुत्ते को घोड़ा मानता है रेलवे!
२०५ साल के बाबा, १०५ साल से नहीं खाया एक अन्न भी!
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.