ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

खेल-खिलाड़ी

दिल्ली की उभरती बाक्सिंग सितारा है ‘खनक’ स्वर्ण पदक जीतकर किया नाम रोशन

आकाश श्रीवास्तव

दिल्ली

पश्चिमी दिल्ली जिला एसोसिएशन एवं दिल्ली ग्रामीण मुक्केबाजी एक्डेमी ने नजफगढ़ बापरौला में 4 दिवसीय दिल्ली प्रदेश मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में नजफगढ़ की नवीं कक्षा की छात्रा खनक ने स्वर्ण पदक हासिल करके दिल्ली में अपना रोशन कर दिया। खनक की इस जीत में उनके कोच अनिल फौजी और रोहित शौकीन की मुख्य भूमिका रही। खनक की इस उपलब्धि से उनके पिता मनोज कुमार अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहे हैं।


प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली दिल्ली की नजफगढ़ की खनक।

पश्चिमी दिल्ली जिला एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह 41वां पुरूष सब जूनियर और 22वां महिला सब जूनियर मुकाबला था। इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग मिलाकर कुल लगभग 300 मुक्केबाजों ने भाग लिया। उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये आरओसी चैयरमेन एवं नेशनल चैपिंयन रामखिलाड़ी यादव ने कहा कि दिल्ली में मुक्केबाजी को लेकर युवाओं में विशेष आकर्षण है। मुक्केबाजी में आज दिल्ली के युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए पश्चिमी दिल्ली जिला एसोसिएशन समय-समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाकर मेडल जितने वाले खिलाड़ियों को तैयार करता है। दिल्ली अम्मेच्योर बोक्सिंग एसोसिएशन मीडिया संयोजक संजीव दत्ता के अनुसार इस प्रतियोगिता में दोर्णाचार्य अवार्डी महावीर सिंह,  डाबा के महासचिव डीएन यादव, राजेश टोकस, अशोक पंवार, बिज्रमोहन यादव, प्रीतम टोकस, कुलदीप शर्मा एवं हिमांशू चौधरी उपस्थित थे।

राम खिलाड़ी यादव ने कहा कि खेल का हमारे जीवन में विशेष महत्व है, हम सभी लोगों को भी रोजना किसी न किसी खेल में भाग लेना चाहिए ताकि जीवन में हम सब स्वस्थ रह सके। उन्होंने कहा कि मुक्केबाजी में अन्तराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार पूरा सहयोग कर रही है।





जरा ठहरें...
दिल्ली की बेटी खनक हरियाणा की बेटी तमन्ना को हराकर जीता स्वर्ण पदक
सेना द्वारा जबलपुर में सूर्या हॉफ मैराथन का आयोजन
CISF की अक्षिमा ने एशियाई खेलों में देश को दिलाया स्वर्ण पदक
जानिए दिव्यागों को कहां मिला देश का पहला हाईटेक खेल प्रशिक्षण केंद्र
वेदांता ऑफ मैराथन के धावकों को प्यूमा देगा विशेष टी शर्ट
रेलवे के इन खिलाड़ियों ने देश को गौरान्वित कर दिया!
रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता सस्पेंड कर दी
मॉस्को वुशु स्टार्स चैम्पियनशिप के पदक विजेताओं का सम्मान
अजय कुमार ने बाक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम किया रोशन
इंटर रेलवे, रेलवे सुरक्षा बल कुश्ती चैंपियनशिप - 2022 का आयोजन
भारतीय स्टेट बैंक, दिल्ली मंडल द्वारा अंतर-मंडलीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
स्पीहा इंटरनेशनल ड्रॉइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता-2021 के विजेताओं की घोषणा
भारतीय स्टेट बैंक, दिल्ली मंडल ने अंतर मंडल हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी की
अवनि लेखरा दो पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं
भारत ने 100 साल बाद स्वर्ण पदक जीतकर देश के ख्वाब को पूरा किया
अब खेल रत्न पुरस्कार हॉकी के जादूगर ध्यान चंद के नाम पर
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.