ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

खेल-खिलाड़ी

भारत ने 100 साल बाद स्वर्ण पदक जीतकर देश के ख्वाब को पूरा किया
सेना के जवान नीरज चोपड़ा ने 100 साल बाद एथलीट्स में दिलाया देश को स्वर्ण पदक

आकाश श्रीवास्तव

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़ नेटवर्क

7 अगस्त 2021

भारत ने आज टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश वासियों के हौसले को आंसमान पर पहुंचा दिया ।जी स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने शनिवार को ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। गोल्‍ड मेडल पाने ने के बाद उन्‍होंने कहा, 'यह अविश्वसनीय लग रहा है।' नीरज ने दावा किया कि वह पोडियम के शीर्ष स्थान के लिए आश्वस्त नहीं थे। यह और बात है कि वह अपने प्रदर्शन के दौरान आत्मविश्वास से लबरेज थे। जीतने के बाद नीरज ने कहा उन्होंने अपना बेस्ट दिया। और यह सम्मान देश को समर्पित है।

हम बता दें कि दक्षिणी कमान के सूबेदार नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर के थ्रो के साथ ओलंपिक में ट्रैक और फील्ड गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा ने आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में प्रशिक्षण लिया। वह हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव के एक किसान परिवार से हैं।  उन्हें 26 अगस्त 2016 को भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर एक जूनियर कमीशंड अधिकारी के रूप में नामांकित किया गया था। नीरज को उनकी मेधावी सेवा के लिए 2018 में अर्जुन पुरस्कार और 2021 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। 

दक्षिणी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने एथलीट को उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन और भारतीय सेना और पूरे देश को गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी। चोपड़ा तीन दिन पहले क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहे थे। फाइनल में उन्होंने इससे भी बेहतर प्रदर्शन किया। 87.58 मीटर की दूरी के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से पहला स्थान हासिल किया इससे वह ओलिंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए। यह देश का ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में भी पहला पदक है।

23 साल के चोपड़ा ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा, 'विश्वास नहीं हो रहा। पहली बार है जब भारत ने एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता है। इसलिए मैं बहुत खुश हूं। हमारे पास अन्य खेलों में ओलिंपिक का एक ही स्वर्ण है।' उन्होंने कहा, 'एथलेटिक्स में यह हमारा पहला ओलिंपिक पदक है। यह मेरे और देश के लिए गर्व का क्षण है।' यह पूछने पर कि क्या वह स्वर्ण पदक जीतकर हैरान थे जिसमें जर्मनी के महान एथलीट योहानेस वेटर भी शामिल थे। उन्होंने कहा, 'क्वालीफिकेशन राउंड में मैंने काफी अच्छा थ्रो फेंका था। 

इसलिए मैं जानता था कि मैं फाइनल में बेहतर कर सकता हूं।' उन्होंने कहा, 'मैं नहीं जानता था कि यह स्वर्ण होगा। मैं बहुत खुश हूं।' किसी ने भी इसकी उम्मीद नहीं की होगी कि चोपड़ा ओलिंपिक जैसे मंच पर इस तरह से दबदबा बनाकर स्वर्ण पदक जीतेंगे। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंका जो कि सोने का तमगा हासिल करने के लिए पर्याप्त था। यह ओलिंपिक एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक है। इससे उन्होंने भारत का एथलेटिक्स में ओलिंपिक पदक जीतने का पिछले 100 साल से भी अधिक का इंतजार समाप्त कर दिया। नीरज को पीएम, राष्‍ट्रपति सहित देश की तमाम जानी-मानी हस्‍त‍ियों ने बधाई दी। 









जरा ठहरें...
दिल्ली की बेटी खनक हरियाणा की बेटी तमन्ना को हराकर जीता स्वर्ण पदक
सेना द्वारा जबलपुर में सूर्या हॉफ मैराथन का आयोजन
CISF की अक्षिमा ने एशियाई खेलों में देश को दिलाया स्वर्ण पदक
जानिए दिव्यागों को कहां मिला देश का पहला हाईटेक खेल प्रशिक्षण केंद्र
वेदांता ऑफ मैराथन के धावकों को प्यूमा देगा विशेष टी शर्ट
रेलवे के इन खिलाड़ियों ने देश को गौरान्वित कर दिया!
रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता सस्पेंड कर दी
मॉस्को वुशु स्टार्स चैम्पियनशिप के पदक विजेताओं का सम्मान
अजय कुमार ने बाक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम किया रोशन
इंटर रेलवे, रेलवे सुरक्षा बल कुश्ती चैंपियनशिप - 2022 का आयोजन
भारतीय स्टेट बैंक, दिल्ली मंडल द्वारा अंतर-मंडलीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
स्पीहा इंटरनेशनल ड्रॉइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता-2021 के विजेताओं की घोषणा
भारतीय स्टेट बैंक, दिल्ली मंडल ने अंतर मंडल हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी की
अवनि लेखरा दो पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं
अब खेल रत्न पुरस्कार हॉकी के जादूगर ध्यान चंद के नाम पर
दिल्ली की उभरती बाक्सिंग सितारा है ‘खनक’ स्वर्ण पदक जीतकर किया नाम रोशन
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.