ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

पर्यटन/संस्कृति/शिक्षा

लोकटक झील को दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक बनाएंगे - सर्वानंद सोनेवाल

आकाश श्रीवास्तव

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़ नेटवर्क

5 दिसंबर 2021

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल मणिपुर के दौरे पर हैं। उन्होंने आज बहुप्रसिद्ध लोकटक झील में भारत के अंतर्देशीय जलमार्ग (आईडब्ल्यूएआई) जेट्टी का निरीक्षण किया। सोनोवाल ने झील में नौका विहार भी किया। केंद्रीय मंत्री ने इस झील की सुंदरता और पर्यटन तथा संबद्ध गतिविधियों के मामले में इसकी अपार संभावनाओं के बारे में चर्चा की। 

उन्होंने कहा कि लोकटक एशिया के सबसे बड़े जल निकायों में से एक है और इसकी सुंदरता बेमिसाल है। यह हरियाली, समुद्री जीवन तथा नीले पहाड़ों से घिरी हुई है। सोनोवाल ने झील के प्रचार-प्रसार और विकास तथा इसे विश्व के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक बनाने पर विस्तार से बात की। सोनोवाल ने अंतर्देशीय जलमार्ग विकास और आयुष के क्षेत्रों में मणिपुर सरकार को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचा, युवाओं और किसानों के विकास पर जोर देते हुए पूर्वोत्तर क्षेत्र पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। 

केंद्रीय मंत्री ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की उत्कृष्ट सेवा के लिए उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। उन्होंने कहा कि बीरेन सिंह के नेतृत्व में राज्य में बहुत विकास हुआ है। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री आर के रंजन सिंह, विधायक पी शरतचंद्र सिंह, लोकटक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एल सुशेन्द्र मैतेई सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।








जरा ठहरें...
नीब करौरी बाबा के आदर्श आज भी प्रासंगिक – श्री नरेन्द्र ठाकुर जी
शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान करेंगे नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन
अयोध्या में तीर्थ यात्रियों के लिए टेंट सिटी बनकर तैयार
भारत पर टिप्पणी करना मालदीप को पड़ा भारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्ष द्वीप भ्रमण ने दिखाया अपना रंग
प्रधानमंत्री की लक्ष्यद्वीप यात्रा से यह देश क्यों तिलमिलाया है..पढ़िए ख़ास खबर
गांवों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर - पर्यटन सचिव
बढ़ती जन भागीदारी के साथ ‘‘ हर घर तिरंगा - गोविंद मोहन, सचिव संस्कृत मंत्रालय
IRCTC द्वारा संचालित रामतीर्थ यात्रा संपन्न
IRCTC एक बार फिर भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों का दर्शन कराएगी
श्रीलंकाई उच्चायुक्त ने मीनाक्षी लेखी को दिया दो पेंटिंग
"देखो अपना देश" के तहत रेलवे ने रामायण सर्किट में भद्राचलम को भी जोड़ा
प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी
गंगा न केवल आध्यात्मिक जीवन रेखा है, बल्कि आर्थिक जीवन रेखा भी है - रेड्डी
कौन है आज का प्रेमचंद? हिंदी साहित्य का अमर साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद
रामचरित मानस की दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपि बरामद
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.