ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

खेल-खिलाड़ी

स्पीहा इंटरनेशनल ड्रॉइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता-2021 के विजेताओं की घोषणा

आकाश श्रीवास्तव

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, 19 दिसंबर 2021

विश्व के सामने पर्यावरण संरक्षण की चुनौती दिन पर दिन विकराल रूप धारण करती जा रही है। बढ़ता प्रदूषण मानव जीवन के लिए नित नए खतरे पैदा कर रहा है।  जैसा कि हम सभी जानते हैं कि किसी भी व्यक्ति खासकर बच्चों की रचनात्मकता को आगे लाने के लिए ड्राइंग और पेंटिंग से बेहतर व उत्तम अन्य कोई विकल्प नहीं। यह बच्चों की रचनात्मकता में सुधार करने, हाथ व आंख के आपसी समन्वय को बेहतर तरीके से विकसित करने, उसकी विश्लेषणात्मक समझ बढ़ाने के साथ-साथ उसके कौशल को विकसित करने और उसकी विचारशीलता के विकास में सहायक सिद्ध होती है। 
सांकेतिक तस्वीर।
मनोवैज्ञानिकों का भी यह मानना है कि पेंटिंग और ड्राइंग रचनात्मक कौशल को बढ़ाने का स्वस्थ और सबसे बेहतर तरीका है। यही वजह है कि स्पीहा ने इसे पर्यावरणीय संरक्षण जैसे संवेदनशील विषय से जोड़ा है। इसका बच्चों पर खासा प्रभाव पड़ता है, क्योंकि यह उनमें प्रकृति, वन्य जीवन, जल व नदी संरक्षण के संवेदनशीलता को बढ़ाता है, उनकी कल्पनाशीलता को विकसित करता है। और यह हमारे लिए वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकता भी है। क्योंकि हम अपने चारों ओर विनाशकारी जलवायु परिवर्तन देख और समझ रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण को बातें तो कई की जा रही है पर काम खास तौर पर सार्थक कार्य बहुत कम लोग या संस्था ही कर पा रही हैं। इस दिशा में विश्वस्तर पर बेहतर काम करने को समर्पित आगरा की 'स्पीहा’ संस्था ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अनूठा रास्ता अख्तियार किया।  संस्था ने पर्यावरण संरक्षण में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही उनकी रचनात्मकता को विश्व के सामने लाने को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेंटिंग और ड्राइंग प्रतियोगिता के माध्यम से सार्थक प्रयास शुरू किया है।

स्पीहा 16 वर्षों से विश्वस्तर पर कक्षा 1 से लेकर 12 तक के बच्चों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण विषयक पेंटिग व ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन करा रही है। आन लाइन आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता में इस वर्ष विश्व चार महाद्वीप जिनमें प्रमुख रूप से भारत और जापान, अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, मध्य-पूर्व एशिया और यूरोप के देशों के पांच हजार से अधिक स्कूली बच्चों ने भाग लिया। आयु और कक्षा के लिहाज से इन्हें चार अलग-अलग कैटेगरी में रखा गया था। इनमें विकलांग बच्चों के लिए संचालित विशेष स्कूल अरूषी और परवरिश, मध्य प्रदेश में वंचित बच्चों के लिए संचालित स्कूल, एक पहल और पाठशाला, उत्तर प्रदेश में वंचित बच्चों के लिए संचालित स्कूल और आंध्र प्रदेश में गरीबों को शिक्षा देने के लिए समर्पित रामकृष्ण मिशन स्कूल की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

विषय विशेषज्ञों और वरिष्ठ जनों के आंकलन के बाद संस्था ने आन लाइन आयोजित समारोह में इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए और प्रत्येक श्रेणी में 17 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। कुल 51 बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर स्पीहा अध्यक्ष असद पठान ने अपने संबोधन में भाग लेने वाले सभी बच्चों को बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि, जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भागीदारी करना होता है, यह आपको और अच्छा करने का हौंसला-आत्मविश्वास देता है। आपको किसी भी मुकाबले के लिए मजबूत बनाता है। अगर आप बिना किसी झिझक के इसी तरह प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहेंगे तो एक दिन आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा और आप विजेता बनकर विश्व के सामने उभरेंगे।

संस्था सचिव पंकज गुप्ता ने कहाकि 16वीं अंतर्राष्ट्रीय ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं की लगातार बढ़ती संख्या स्पीहा के संगठनात्मक ढांचे और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उसके प्रयासों की सार्थकता को सिद्ध करते हैं। यह साबित करता है कि संस्था और उसके कर्मवीर पर्यावरण संरक्षण को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और इमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं। 

संस्था के ग्लोबल इवेंट कोऑर्डिनेटर राहुल भटनागर ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं की लगातार बढ़ती संख्या इस बात की उम्मीद जगा रही है कि हम अपने उद्देश्यों और प्रयास में सफल हो रहे हैं, यह बताती है कि आने वाले दिनों में विश्व का प्रत्येक नागरिक समस्या के प्रति न सिर्फ संवेदनशील होगा, बल्कि अपनी भूमिका को पहचानेगा और अपनी जिम्मेदारी को निस्वार्थ भाव से पूरा भी करेगा।




सांकेतिक तस्वीर।





जरा ठहरें...
दिल्ली की बेटी खनक हरियाणा की बेटी तमन्ना को हराकर जीता स्वर्ण पदक
सेना द्वारा जबलपुर में सूर्या हॉफ मैराथन का आयोजन
CISF की अक्षिमा ने एशियाई खेलों में देश को दिलाया स्वर्ण पदक
जानिए दिव्यागों को कहां मिला देश का पहला हाईटेक खेल प्रशिक्षण केंद्र
वेदांता ऑफ मैराथन के धावकों को प्यूमा देगा विशेष टी शर्ट
रेलवे के इन खिलाड़ियों ने देश को गौरान्वित कर दिया!
रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता सस्पेंड कर दी
मॉस्को वुशु स्टार्स चैम्पियनशिप के पदक विजेताओं का सम्मान
अजय कुमार ने बाक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम किया रोशन
इंटर रेलवे, रेलवे सुरक्षा बल कुश्ती चैंपियनशिप - 2022 का आयोजन
भारतीय स्टेट बैंक, दिल्ली मंडल द्वारा अंतर-मंडलीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
भारतीय स्टेट बैंक, दिल्ली मंडल ने अंतर मंडल हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी की
अवनि लेखरा दो पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं
भारत ने 100 साल बाद स्वर्ण पदक जीतकर देश के ख्वाब को पूरा किया
अब खेल रत्न पुरस्कार हॉकी के जादूगर ध्यान चंद के नाम पर
दिल्ली की उभरती बाक्सिंग सितारा है ‘खनक’ स्वर्ण पदक जीतकर किया नाम रोशन
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.