ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

विश्व समाचार

यूक्रेन का असैन्यीकरण करना और नाजियों से मुक्त कराना है: पुतिन

मास्को एजेंसी समाचार

24 फरवरी 2022

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने यूक्रेन में ‘‘विशेष सैन्य अभियान’’ शुरू करने का निर्णय उसका असैन्यीकरण करने और नाजियों से मुक्त कराने के मकसद से लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस कदम का लक्ष्य रूसी नागरिकों सहित शांतिप्रिय लोगों के खिलाफ अनगिनत अपराध करने वालों को न्याय के दायरे में भी लाना है।

रूसी राष्ट्रपति ने टेलीविजन पर अपने विशेष संबोधन में कहा,‘‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ डोनबास ने मदद की गुहार लगाते हुए रूस से संपर्क किया, मैंने विशेष सैन्य अभियान चलाने का निर्णय किया है।’’ उन्होंने कहा कि सैन्य अभियान का लक्ष्य ‘‘ उन लोगों की रक्षा करना है जो प्रताड़ित हैं, आठ वर्ष से कीव के शासन में जनसंहार का सामना कर रहे हैं। हम यूक्रेन का असैन्यीकरण करने और उसे नाजियों से मुक्त करने का प्रयास करेंगे। साथ ही, रूसी नागरिकों सहित शांतिप्रिय लोगों के खिलाफ अनगिनत अपराध करने वालों को न्याय के दायरे में भी लाएंगे।’’

सरकारी समाचार एंजेसी ‘टीएएसएस’ ने अपनी खबर में पुतिन के हवाले से कहा कि न्याय और सत्य रूस के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा,‘‘बलों की हमेशा जरूरत होती है,लेकिन ये अलग अलग प्रकार के हो सकते हैं और हम जानते हैं कि सही ताकत न्याय और सत्य में हैं और ये हमारे साथ हैं।’’ पुतिन ने कहा कि कीव के गैरकानूनी आदेशों की अवहेलना करने वाले यूक्रेनी सैनिकों को सैन्य क्षेत्र से जाने दिया जाएगा। इसबीच, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने यूक्रेन की वायु सेना और हवाई रक्षा तथा सैन्य बुनियादी ढांचे को बेअसर करने के लिए हथियारों का इस्तेमाल किया है








जरा ठहरें...
भारत के कड़े रुख के बाद ब्रिटेन के तेवर पडे़ नरम
कुवैत सरकार का पैगंबर पर टिप्पणियों को लेकर प्रदर्शन करने वाले प्रवासियों को निष्कासित करने का फैसला
मुश्किल दौरों में भारत और रूस के संबंध स्थायी और मजबूत रहे हैं - रूसी विदेशी मंत्री
निकोले कोलेसोव रूसी हेलीकॉप्टर होल्डिंग के महानिदेशक बने
यून महासभा में भारत ने पाकिस्तान को उसकी औकात बता दी
रक्षा मंत्रालय को मिली दो नई इमारतें, प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन, तय समय से 20 महीने पहले तैयार
ऐसे बैंक अधिकारी के पास कौन जाएगा जिसके टेबल पर लोडेड ए के 56 राइफल रखी हो
तालिबान ने सरकार बनाने की घोषणा, पढिए कौन बनेगा क्या?
अब सभी अफगान नागरिकों को ई-वीजा पर ही भारत की यात्रा करनी हो
अमेरिका में ग्रीन कार्ड धारकों की मुश्किलें बढ़ी
चीन ने अपना रक्षा बजट भारत से तीन गुना अधिक बढ़ाया
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Third Eye World News: वीडियो
इन खूबियों से लैस है...
Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.