ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

विश्व समाचार

कुवैत सरकार का पैगंबर पर टिप्पणियों को लेकर प्रदर्शन करने वाले प्रवासियों को निष्कासित करने का फैसला
प्रदर्शन में भारतीय मूल के मुस्लिम शामिल रहे, जिनके खिलाफ कुवैत सरकार ने फैसला लिया

एजेंसी समाचार

दुबई, 13 जून 2022

कुवैत सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो पदाधिकारियों द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गयी विवादित टिप्पणियों के विरोध में एक प्रदर्शन में भाग लेने वाले प्रवासियों को गिरफ्तार करने तथा उन्हें निष्कासित करने का फैसला किया है। खाड़ी देश के कानूनों में ऐसे प्रदर्शनों की अनुमति नहीं है। सऊदी अरब में अंग्रेजी भाषा के दैनिक अखबार ‘अरब न्यूज’ में प्रकाशित एक खबर में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि शुक्रवार की नमाज के बाद फाहाहील इलाके से पैगंबर मोहम्मद के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले प्रवासियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। देश के कानूनों के अनुसार खाड़ी देश में प्रवासियों द्वारा धरना या प्रदर्शन करने की मनाही है।
मंत्रालय ने भारत की सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा जारी बयान का स्वागत किया, जिसमें उसने नेताओं को निलंबित करने की घोषणा की। गौरतलब है कि कई मुस्लिम देशों ने पूर्व भाजपा पदाधिकारी की विवादित टिप्पणियों की निंदा की है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कुवैत में कानूनी रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों की संख्या 2019 में 10 लाख से ऊपर हो गई थी। कुवैत में हर साल भारतीय समुदाय के लोगों की संख्या में पांच-छह प्रतिशत की वृद्धि हो रही है। कुवैती अखबार अल राई ने खबर दी है, ‘‘अधिकारी उन्हें गिरफ्तार करने तथा उनके देश वापस भेजने के लिए निर्वासन केंद्र ले जाने की प्रक्रिया में हैं और उनके फिर से कुवैत आने की अनुमति नहीं होगी।

खबर में प्रदर्शन में भाग लेने वाले प्रवासियों की नागरिकता का जिक्र नहीं है। कुवैत सरकार उन कुछ देशों में से एक है जिसने पूर्व भाजपा पदाधिकारी की टिप्पणियों को लेकर भारतीय दूत को समन भेजा था। कुवैत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कुवैत में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज को सम्मन भेजा गया और एशिया मामलों के सहायक विदेश मंत्री ने उन्हें एक आधिकारिक विरोध पत्र सौंपा।








जरा ठहरें...
जब ईरान में बहाई धर्म अपनाने वाली 10 महिलाओं को फांसी की सजा दे दी गयी
भारत के कड़े रुख के बाद ब्रिटेन के तेवर पडे़ नरम
मुश्किल दौरों में भारत और रूस के संबंध स्थायी और मजबूत रहे हैं - रूसी विदेशी मंत्री
यूक्रेन का असैन्यीकरण करना और नाजियों से मुक्त कराना है: पुतिन
निकोले कोलेसोव रूसी हेलीकॉप्टर होल्डिंग के महानिदेशक बने
यून महासभा में भारत ने पाकिस्तान को उसकी औकात बता दी
रक्षा मंत्रालय को मिली दो नई इमारतें, प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन, तय समय से 20 महीने पहले तैयार
ऐसे बैंक अधिकारी के पास कौन जाएगा जिसके टेबल पर लोडेड ए के 56 राइफल रखी हो
तालिबान ने सरकार बनाने की घोषणा, पढिए कौन बनेगा क्या?
अब सभी अफगान नागरिकों को ई-वीजा पर ही भारत की यात्रा करनी हो
अमेरिका में ग्रीन कार्ड धारकों की मुश्किलें बढ़ी
चीन ने अपना रक्षा बजट भारत से तीन गुना अधिक बढ़ाया
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.