ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

चर्चा में

सामाजिक न्यायलय मंत्रालय ने नशा मुक्त रैली का आयोजन किया
इसका उद्देश्य सामाज को नशा मुक्त करने को लेकर जागरूकता पैदा करने था

आकाश श्रीवास्तव

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़ नेटवर्क

26 जून 2022

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 26 जून को नई दिल्ली के प्रगति विहार में भीष्म पितामह मार्ग स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नशा मुक्त भारत अभियान दौड़ -नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध 19वीं दौड़ - का आयोजन किया गया। इस दौड़ का आयोजन नई दिल्ली के हेल्थ फिटनेस ट्रस्ट के सहयोग से किया जा रहा है। युवाओं और अन्य लोगों को नशे से दूर करने और देश को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिभागियों को संकल्प। भी दिलाया जाएगा। इस वर्ष की थीम ‘‘ड्रग्स पर तथ्य साझा करें, जीवन बचाएं’’ है। इसका उद्देश्य दवाओं - स्वास्थ्य जोखिम और विश्व दवा समस्या के समाधान से लेकर साक्ष्य आधारित रोकथाम, उपचार और देखभाल तक - पर वास्तविक तथ्यों को साझा करके भ्रामक सूचना का मुकाबला करना है। 

‘नशा मुक्त भारत अभियान दौड़ – नशीले पदार्थों के विरुद्ध दौड़’’ के लिए सामूहिक कार्यक्रम से संबंधित पहल की जा रही है और 1 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर दौड़, जुंबा क्ला सेज, एरोबिक्स का आयोजन किया जा रहा है। नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जन जागरूकता फैलाने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा दौड़ को झंडी दिखाने के बाद शपथ दिलाई जाएगी। नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 26 जून को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से मुक्त दुनिया का निर्माण करने के लिए उठाए गए कदमों और सहयोग को सुदृढ़ बनाने के लिए मनाया जाता है। इस दौड़ का आयोजन इसके लिए जागरूकता पैदा करने और नशीली पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध एक संयुक्त मोर्चा प्रस्तुजत करने के लिए किया जाता है।

देश के 272 चिन्हित जिलों में नशा मुक्त भारत अभियान नाम से एक राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इन 272 जिलों में अभियान गतिविधियों के लिए 8000 से अधिक मास्टर स्वयंसेवक हैं, जो वास्तव में अब तक आरंभ किए गए विभिन्न कार्यकलापों के माध्यम से 1.20 करोड़ से अधिक युवाओं और 31 लाख से अधिक महिलाओं सहित 3.10 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच रहे हैं। नशा मुक्त भारत अभियान के परिणाम अभी तक बहुत उत्साहजनक रहे हैं और यह मंत्रालय वर्ष 2022 के अंत तक 100 जिलों को निर्धारित मापदंडों के भीतर नशा मुक्त घोषित करने के लिए भी सख्ती से काम कर रहा है।









जरा ठहरें...
सरकार रेलवे की सुरक्षा को लेकर गंभीर है, जिसमें सुधार जारी है - अर्जुन मुंडा
वंदेभारत के नए विकल्प की तलाश में जुटी भारतीय रेलवे?
मध्य प्रदेश पेशाब कांड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित के धोए पैर
भ्रष्टाचार की गारे से तैयार शिवराज की महाकाल लोक की मूर्तियां हवा की एक झोंके भी नहीं सह पायी
जब ईरान में बहाई धर्म अपनाने वाली 10 महिलाओं को फांसी की सजा दे दी गयी
दिल्ली में जी-20 की तैयारियों को लेकर NDMC ने कसी कमर
केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के भोजन में मोटे अनाज को शामिल करने का फैसला
इस बार इस तरह से मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस
भारत गौरव विशेष पर्यटक रेल गाड़ी पहुंची बनारस
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा G-20 से पहले सी-20 की शानदार मेजबानी की गयी
कश्मीर में रेलवे ने सुरंग आर-पार करके हासिल की बड़ी उपलब्धि
मुख्य समाचार इस वजह से भोपाल दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस अन्य वंदेभारत एक्सप्रेस से है अलग
रेलवे की घोषणा दिल्ली से वाराणसी के बीच अब वंदे भारत 6 दिन चलेगी
अब रिजर्व बैंक की निगाहें आडानी पर टिकी, देश के बैकों से अडानी को दिए उधारी का लेखा जोखा मांगा
अडानी समूह के बुरे दिन की शुरूआत? अडानी को सबसे बड़ा ठग कहा गया
NDMC ने 2023 और 2024 के लिए बजट किया पेश, बजट में कई विकास कार्यों को मंजूरी
महाप्रबंधक ने उ.रेलवे के स्‍टेशनों पर यात्री सुविधाओं में वृद्धि पर बल दिया
आजादी का अमृत महोत्सव को रेलवे अपनी उपलब्धियों के रूप में मना रहा है
सामाजिक न्याय मंत्रालय गरीब अनुसूचित पिछडे वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित - डॉ वीरेंद्र कुमार
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का किया उद्घाटन, बोले यह साझा विरासत है
एक ऐसी दूरबीन जो १०० प्रकाश वर्ष दूर तक देख सकेगी!
प्रतिदिन 25-प्रतिशत बच्चे भूखे रह जाते हैं
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.