ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

चर्चा में

महाप्रबंधक ने उ.रेलवे के स्‍टेशनों पर यात्री सुविधाओं में वृद्धि पर बल दिया

आकाश श्रीवास्तव

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, 13 दिसंबर 2022

उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने उत्‍तर रेलवे के प्रमुख विभागाध्‍यक्षों और मंडल रेल प्रबंधकों के साथ उत्‍तर रेलवे की कार्य प्रगति की समीक्षा की।  बैठक में स्‍टेशनों पर प्‍लेटफार्मों का विस्‍तार, प्‍लेटफॉर्मों के लेवल में वृद्धि, वॉशेबल एप्रनों, दूसरे प्रवेश द्वार का प्रावधान, फुट-ओवर ब्रिजों, एस्‍केलेटरों, दिव्‍यांगजनों के लिए लिफ्टों की सुविधा, मुखद्वार सहित स्‍टेशन भवन का सुधार जैसी यात्री सुविधाएं उपलब्‍ध कराने पर चर्चा की गयी। उन्‍होंने गतिशीलता वृद्धि, विकासात्‍मक बुनियादी कार्यों, मालभाड़ा लदान और रेलपथों पर संरक्षा की भी समीक्षा की।

गंगल ने बताया कि मालभाड़ा परिवहन में रॉलिंग स्‍टॉक के बेहतर उपयोग के लिए उत्‍तर रेलवे ने दिनांक 01.12.2022 से 07.12.2022 के बीच 1240 क्रेक रेलगाडि़यों का परिचालन किया । उन्‍होंने कहा कि इस तरह की  और अधिक रेलें चलाई जायेंगी । उन्‍होंने मानव शक्ति और क्रियू के बेहतर प्रबंधन की आवश्‍यकता पर बल दिया। महाप्रबंधक ने रेलगाड़ियों की समयपालनबद्धता के बेहतर रिकॉर्ड को बनाए रखने और गतिशीलता को बढ़ाने से संबंधित कार्यों में तेजी लाने तथा कार्यों की प्रगति की जांच के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने रेलपथों और वैल्‍डों के अनुरक्षण मानकों को बेहतर बनाने तथा रेलपथों के निकट पड़े स्‍क्रैप को हटाने के लिए जोन पर किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। महाप्रबंधक ने पेडों की छटाई करने और रेलपथों के आसपास उग आई वनस्‍पतियों को साफ किए जाने के कार्यों का जायजा लिया।  

गंगल ने रेल परिचालन में मानवीय असफलताओं को कम करने तथा रेल दरारों और रेल वैल्‍डों की गहन निगरानी करने पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि इन कामों में कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए। उन्‍होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति और रेल परिचालन से संबंधित निरीक्षणों को बढ़ाने के लिए कहा। उन्‍होंने बताया कि खाद्यान्‍नों एवं अन्‍य मदों के लदान में प्रत्‍येक गुजरते माह के साथ वृद्धि हुई है।



आसुतोष गंगल, महाप्रबंधक, उ.रे.।





जरा ठहरें...
सरकार रेलवे की सुरक्षा को लेकर गंभीर है, जिसमें सुधार जारी है - अर्जुन मुंडा
वंदेभारत के नए विकल्प की तलाश में जुटी भारतीय रेलवे?
मध्य प्रदेश पेशाब कांड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित के धोए पैर
भ्रष्टाचार की गारे से तैयार शिवराज की महाकाल लोक की मूर्तियां हवा की एक झोंके भी नहीं सह पायी
जब ईरान में बहाई धर्म अपनाने वाली 10 महिलाओं को फांसी की सजा दे दी गयी
दिल्ली में जी-20 की तैयारियों को लेकर NDMC ने कसी कमर
केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के भोजन में मोटे अनाज को शामिल करने का फैसला
इस बार इस तरह से मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस
भारत गौरव विशेष पर्यटक रेल गाड़ी पहुंची बनारस
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा G-20 से पहले सी-20 की शानदार मेजबानी की गयी
कश्मीर में रेलवे ने सुरंग आर-पार करके हासिल की बड़ी उपलब्धि
मुख्य समाचार इस वजह से भोपाल दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस अन्य वंदेभारत एक्सप्रेस से है अलग
रेलवे की घोषणा दिल्ली से वाराणसी के बीच अब वंदे भारत 6 दिन चलेगी
अब रिजर्व बैंक की निगाहें आडानी पर टिकी, देश के बैकों से अडानी को दिए उधारी का लेखा जोखा मांगा
अडानी समूह के बुरे दिन की शुरूआत? अडानी को सबसे बड़ा ठग कहा गया
NDMC ने 2023 और 2024 के लिए बजट किया पेश, बजट में कई विकास कार्यों को मंजूरी
आजादी का अमृत महोत्सव को रेलवे अपनी उपलब्धियों के रूप में मना रहा है
सामाजिक न्यायलय मंत्रालय ने नशा मुक्त रैली का आयोजन किया
सामाजिक न्याय मंत्रालय गरीब अनुसूचित पिछडे वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित - डॉ वीरेंद्र कुमार
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का किया उद्घाटन, बोले यह साझा विरासत है
एक ऐसी दूरबीन जो १०० प्रकाश वर्ष दूर तक देख सकेगी!
प्रतिदिन 25-प्रतिशत बच्चे भूखे रह जाते हैं
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.