ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

विश्व समाचार

भारत के कड़े रुख के बाद ब्रिटेन के तेवर पडे़ नरम

आकाश श्रीवास्तव

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, 23 मार्च 2023

भारत के सख्त रवैए के बाद बुधवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए और बैरिकेड्स लगाए गए। नई दिल्ली में उच्चायोग के बाहर से बैरिकेड हटाने के कुछ समय बाद ही ऐसा हुआ है। मध्य लंदन में भारतीय उच्चायोग मौजूद है। इस बिल्डिंग को इंडिया हाउस के नाम से जाना जाता है। इस बिल्डिंग के बाहर पुलिस अधिकारियों और कई पेट्रोलिंग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। रविवार की घटना के बाद दूतावास की बिल्डिंग पर एक विशाल भारतीय ध्वज लटका हुआ था। लंदन में स्थित भारतीय दूतावास पर रविवार को खलिस्तानी झंडे के साथ एक भीड़ ने हमला किया था। भारत ने ब्रिटेन से इसका विरोध जताया था, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। 
अब भारत ने जब कड़ा रुख अपनाया तो ब्रिटेन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। उच्चायोग के सामने पुलिस की गई गाड़ियां तैनात हैं। ब्रिटेन में स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर पहरा बढ़ा दिया गया है। रविवार को उच्चायोग के बाहर खलिस्तानी झंडे के साथ सुनियोजित ढंग से हमला किया गया था। यहां तिरंगे को फेंकने का प्रयास भी किया गया था। बुधवार को भी इस तरह के हमले की साजिश खलिस्तानी कट्टरपंथी रच रहे हैं। रविवार को हुए हमले के बाद भारत ने यूके के साथ इस तरह की घटनाओं पर विरोध जताया था। हालांकि ब्रिटेन के रवैए में जब कोई सुधार न आया तो भारत ने जैसे को तैसा वाली नीति अपनाई। भारत ने नई दिल्ली में स्थिति ब्रिटिश उच्चायोग के बाहर से सुरक्षा को कम कर दिया, जिसके बाद अब ऐसा लग रहा है कि ब्रिटेन रास्ते पर आ गया है।

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि उन्होंने ब्रिटिश उच्चायोग के बाहर लगे अतिरिक्त बैरिकेड्स हटा दिए हैं, हालांकि सुरक्षा बरकरार है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, सुरक्षा पहले की तरह ही है, लेकिन आयोग की ओर जाने वाले रास्ते पर लगाए गए बैरिकेड्स हटा दिए गए हैं, जो आने-जाने में बाधा पैदा करते थे। रविवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग में खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ताओं की ओर से तिरंगा नीचे खींचे जाने के बाद सुरक्षा की पूर्ण अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण की मांग करते हुए केंद्र द्वारा ब्रिटिश उप उच्चायुक्त को तलब किया गया था। भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने इस घटना को 'अपमानजनक' और 'पूरी तरह से अस्वीकार्य' बताया।




दिल्ली स्थित ब्रिटेन दूतावास जहां से बैरिकेट हटाया गया।





जरा ठहरें...
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.