ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

चर्चा में

मुख्य समाचार इस वजह से भोपाल दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस अन्य वंदेभारत एक्सप्रेस से है अलग
भोपाल से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस की स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब

आकाश श्रीवास्तव

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली और भोपाल से एक साथ

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से देश की राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत रेलगाड़ी जिसका नंबर 20171 है की औपचारिक शुरूआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर एक अप्रैल को की। यह देश की 11 वीं वंदेभारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी है। पहली वंदेभारत रेलगाड़ी दिल्ली और वाराणसी के बीच शुरू की गयी थी। भोपाल और दिल्ली के बीच चलने वाली यह पहली वंदेभारत रेलगाड़ी है जिसकी गति 160 किमी प्रतिघंटा तक होगी। जबकि इसकी औसत गति तकरीबन 130 किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद है। अब तक भोपाल और दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की गति सबसे अधिक थी। अब इस वंदेभारत की गति शताब्दी रेलगाड़ी से भी अधिक होगी। यह वंदे भारत रेलगाड़ी शताब्दी से एक घंटे कम समय में भोपाल और दिल्ली के बीच की दूरी को तय करेगी। 
वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल से दिल्ली के बीच की लगभग 708 किलोमीटर की दूरी को सिर्फ 7 घंटे 45 मिनट में पूरी कर लेगी ऐसी संभावना है। एक अप्रैल को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भोपाल से हरी झड़ी दिखाकर इस रेलगाड़ी को रवाना किया तो उनके साथ रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। हर रेलवे स्टेशन पर इस नई नवेली वंदेभारत की स्वागत के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह ट्रेन भोपाल से दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलेगी। दो अप्रैल से एक बार नियमित हो जाने के बाद यह ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर निकलेगी और 1 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली तक का सफर तय कर लेगी। इस दौरान इसे भोपाल से दिल्ली तक का सफर तय करने में 7 घंटे 45 मिनट लगने की संभावना है। 

भोपाल वापसी के दौरान यह दिल्ली से 2 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। नई दिल्ली से निकलने के बाद यह ट्रेन रात को 10 बजकर 45 मिनट पर भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। भोपाल से नई दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट लगभग 708 किलोमीटर का है। इस दौरान वंदे भारत भोपाल, ग्वालियर और झांसी के साथ आगरा कैंट स्टेशन पर यह रूकेगी। भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से चलकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक चलने वाली वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 10-15 प्रतिशत मंहगा हो सकता है। वंदेभारत के सामान्य चेयर कार का किराया 1665 रुपए होगा वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3120 रुपए होगा। भोपाल से चलकर नई दिल्ली तक चलने वाली यह वंदे भारत सबसे तेज गति से चलेगी। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन अपनी अधिकतम मान्य स्पीड 160 किलमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। इससे पहले की सभी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियां 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हैं।
हम बता दें कि दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन और भोपाल के रानी कमलापति के बीच सप्ताह में 06 दिन चलने वाली (प्रत्येक शनिवार को छोड़कर ) 20172 /20171 वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी की नियमित सेवा का संचालन दिनांक दो अप्रैल से शुरू हो गयी है। 20172 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा 02.04.2023 से शुरू होगी, जबकि 20171 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत की नियमित सेवा दिनाँक 03.04.2023 से शुरू होगी। 20172 / 20171 सप्ताह में शनिवार को छोड़कर छह दिन चला करेगी। हम बता दें कि जब प्रधानमंत्री ने एक अप्रैल 2023 को जब इस वंदेभारत को रवाना किया तो भोपाल से लेकर दिल्ली के मार्ग में आने वाले लगभग सभी रेल स्टेशनों पर इस रेलगाड़ी का आमजन द्वारा ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा से शानदार स्वागत किया गया। लोगों का अपार उत्साह इस रेलगाड़ी के प्रति दिखाई दिया।








जरा ठहरें...
राम का विरोध करने वाले संत नहीं हो सकते - बाबा रामदेव
योगी बोले अयोध्या में अब गोली नहीं चलती, बल्कि दीपोत्सव होता है
दालों की कीमतों पर इस तरह से अंकुश लगाने की तैयारी
सरकार रेलवे की सुरक्षा को लेकर गंभीर है, जिसमें सुधार जारी है - अर्जुन मुंडा
वंदेभारत के नए विकल्प की तलाश में जुटी भारतीय रेलवे?
मध्य प्रदेश पेशाब कांड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित के धोए पैर
भ्रष्टाचार की गारे से तैयार शिवराज की महाकाल लोक की मूर्तियां हवा की एक झोंके भी नहीं सह पायी
जब ईरान में बहाई धर्म अपनाने वाली 10 महिलाओं को फांसी की सजा दे दी गयी
दिल्ली में जी-20 की तैयारियों को लेकर NDMC ने कसी कमर
केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के भोजन में मोटे अनाज को शामिल करने का फैसला
इस बार इस तरह से मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस
भारत गौरव विशेष पर्यटक रेल गाड़ी पहुंची बनारस
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा G-20 से पहले सी-20 की शानदार मेजबानी की गयी
कश्मीर में रेलवे ने सुरंग आर-पार करके हासिल की बड़ी उपलब्धि
रेलवे की घोषणा दिल्ली से वाराणसी के बीच अब वंदे भारत 6 दिन चलेगी
अब रिजर्व बैंक की निगाहें आडानी पर टिकी, देश के बैकों से अडानी को दिए उधारी का लेखा जोखा मांगा
अडानी समूह के बुरे दिन की शुरूआत? अडानी को सबसे बड़ा ठग कहा गया
NDMC ने 2023 और 2024 के लिए बजट किया पेश, बजट में कई विकास कार्यों को मंजूरी
महाप्रबंधक ने उ.रेलवे के स्‍टेशनों पर यात्री सुविधाओं में वृद्धि पर बल दिया
आजादी का अमृत महोत्सव को रेलवे अपनी उपलब्धियों के रूप में मना रहा है
सामाजिक न्यायलय मंत्रालय ने नशा मुक्त रैली का आयोजन किया
सामाजिक न्याय मंत्रालय गरीब अनुसूचित पिछडे वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित - डॉ वीरेंद्र कुमार
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का किया उद्घाटन, बोले यह साझा विरासत है
एक ऐसी दूरबीन जो १०० प्रकाश वर्ष दूर तक देख सकेगी!
प्रतिदिन 25-प्रतिशत बच्चे भूखे रह जाते हैं
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.