ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

सेहत की बातें

चिकित्सा वैज्ञानिकों ने दो दवाईयों को मिलाकर बनायी गठिया की कारगर दवा

आकाश श्रीवास्तव

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़ नेटवर्क

9 मई 2023

एक नई संश्लेषित जैव-संगत उपचारात्मक (बायोकंपैटिबल थेराप्यूटिक)  नैनो-मिसेल औषधि वितरण प्रणाली को सूजन रोधी (एंटी-इंफ्लेमेटरी)  दवाओं के साथ मिलाकर प्रयोगशाला स्तर पर किए गए परीक्षण में संधिशोथ अर्थात रूमेटोइड गठिया (आर्थराइटिस) को ठीक करने की बेहतर क्षमता देखी  गई है। यह इस रोग से जुड़े दर्द को कम करने में मदद कर सकती है और हड्डी को लचीलापन प्रदान करने वाली उस उपास्थि (कार्टिलेज) की समग्रता  को फिर से ठीक करके  करके रोग  को दूर  कर सकता है।

संधिशोथ (आरए) के विकास में सूजन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । परिणामतः  आरए के उपचार  के लिए रणनीतियों में बहुत सीमा तक दर्द से रोगसूचक राहत प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता रहा  है और इसका स्थायी उपचार आज तक उपलब्ध नहीं है। मेथोट्रेक्सेट (एमटीएक्स) को बीमारी के उपचार के लिए सुनहरा मानक माना जाता है लेकिन इसके गंभीर दुष्प्रभावों के कारण, शोधकर्ता वर्तमान में रोग  पर नियन्त्रण  पाने के लिए वैकल्पिक दवाओं या रणनीतियों की खोज  कर रहे हैं।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी)  के एक स्वायत्त संस्थान, नैनो विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएनएसटी), मोहाली के वैज्ञानिकों ने फूड एंड ड्रग एडमिनिष्ट्रेशन (एफडीए) से  अनुमोदित सूजन रोधी (एंटी-इंफ्लेमेटरी)  औषधि  9-एमिनोएक्रिडीन (9एए) और सामान्यतः कॉफी या वाइन में पाए जाने वाले प्राकृतिक यौगिक कैफिक एसिड (सीए) की क्षमता का पता लगाया है। आम तौर पर कॉफी या वाइन में पाया जाता है और इस यौगिक  में  संधिशोथ रोधी (एंटी-आर्थराइटिक) संधिशोथ क्षमता होने की जानकारी दी जाती है I इसे एक एम्फीफिलिक अणु नैनो मिसेल्स से संयुग्मित किए जाने पर  आरए के उपचार के लिए पानी में डूबे होने पर गोलाकार संरचनाएं  बनती  हैं।

वैज्ञानिक डॉ. रेहान खान के नेतृत्व में एक शोध समूह ने वरिष्ठ शोध अध्येता श्री अक्षय व्याहारे के साथ मिलकर एक उपचारात्मक नैनो- मिसेल को विकसित किया है जो एक सूजन- रोधी औषधि  (9एए) से भरा हुआ है। रोगी के शरीर में प्रविष्ट कराए जाने  पर, यह एनआर4ए1 (न्यूक्लियर रिसेप्टर सबफैमिली 4 ग्रुप ए मेंबर 1)  गुणसूत्र (जीन)  की सक्रियता के कारण शोथ बढाने वाले  मध्यस्थों ( मिडिएटर्स)  के  ऐसे स्थान (साइट) -विशिष्ट निषेध को दर्शाता है, जो फ्लोरोसेंट 9 एमिनोएक्रिडीन (एफडीए-अनुमोदित दवा अणु) द्वारा  प्रो-इंफ्लेमेटरी साइटोकिन्स को रोककर सूजन बढाने वाले तंत्र को नियंत्रित करते हैं। नैनो मिसेल में ही स्वयं उपचारात्मक प्रभाव प्रदान करने की क्षमता है, लेकिन जब इसे सूजन रोधी (एंटी-इंफ्लेमेटरी) दवा के साथ मिलाया  जाता है, तो यह जोड़ों की  क्षति और उपास्थि क्षरण (कार्टिलेज डैमेज)  को रोककर प्रयोगात्मक रूप से संधिशोथ को ठीक करने की बढ़ी हुई क्षमता दिखाती है। नई रणनीति जोड़ों (जॉइंट्स)  की  क्षति और उपास्थि गिरावट (कार्टिलेज डीग्रेडेशन) को रोकती है और रोग के पुन: प्रकट होने से अल्पावधि में  (21 दिन में ) रोग उन्मूलन और 45 दिन की दीर्घकालिक  सुरक्षा दिखाती है।

औषधि वितरण की यह  वितरण प्रणाली सरल, लागत प्रभावी एवं सुरक्षित है और इसमें महत्वपूर्ण अनुप्रयोगात्मक  क्षमता है। अब तक चूहों पर किए गए इसके परीक्षणों  और एसीएस नैनो में प्रकाशित हुए  नैनो-सूत्रीकरण संधिशोथ ( रूमेटोइड आर्थराइटिस) के रोग की गंभीरता को कम करते हुए भविष्य में कई आरए रोगियों के लिए दीर्घकालिक राहत ला सकते  हैं।









जरा ठहरें...
मैंने कुछ गलत किया हो तो सुप्रीम कोर्ट हमें फांसी दे - बाबा रामदेव
पतंजलि द्वारा किसानों के लिए योगाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया
खराब केक बेचने पर निक बेकर्स (Nik Bakers) को लगाया गया भारी जुर्माना
भारत सरकार और गायत्री परिवार मिलकर देश को करेंगे नशा मुक्ति!
रेलवे स्टेशनों पर खोले जाएंगे प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र
सरकार ने चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोड मैप तैयार किया
देश में जहरीला और मिलावटी शहद बेच रहे हैं डाबर, पतांजलि जैसी बड़ी कंपनियां
योग आज वैश्विक पर्व बन गया है - उपराष्ट्रपति
पट्टी सामुदायिक अस्पताल बना अव्यवस्थाओं और नर्क का अड्डा, मुख्यमंत्री के निर्देशों की पूरी अनदेखी
CGHS लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर, अब देश के एम्स में मिलेगी कैशलेस सुविधा
कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में आयी कमी
देश में कोरोना से संक्रमित होने वालों लोगों की संख्या में आयी कमी
प्रधानमंत्री की मन की बात ने आयुष को दिया एक दिशा
डिब्रूगढ़ में हजारों लोगों ने योग दिवस में लिया भाग
100 दिन पहले पूरे देश में शुरू हुआ योग महोत्सव
देश को नशा मुक्ति बनाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला 25 नशा मुक्ति केंद्र देश को समर्पित
उत्तर पश्चिम रेलवे के चिकित्सकों ने किया अत्यंत जटिल आपरेशन
दिल्ली के एम्स को तंबाकू मुफ्त जोन घोषित किया गया
सीजीएचएस में अव्यवस्था से मरीज और उनके सहयोगी परेशान
कोलेस्ट्राल कम करने के ये घरेलू उपाय हैं बहुत उपयोगी
इन उपायों से स्वस्थ रह सकेंगी आखें, मोतियाबंद से हो सकेगा बचाव...!
मेजर जनरल (रि) जे.के. एस परिहार एअर मार्शल बोपाराय पुरस्कार से सम्मानित
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.