ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

देश-राजनीति

देश में 50 हजार से अधिक अमृत सरोवरों का निर्माण किया गया
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

आकाश श्रीवास्तव

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, 11 मई 2023

प्रधानमंत्री ने भविष्य के लिए जल संरक्षण के दृष्टिकोण से 24 अप्रैल, 2022 को मिशन अमृत सरोवर का शुभारंभ किया। मिशन का उद्देश्य आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के हर जिले में कम से कम 75 अमृत सरोवरों का निर्माण और विकास करना है। कुल मिलाकर, इस मिशन के अंतर्गत 15 अगस्त, 2023 तक 50 हजार अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे निर्धारित समय-सीमा के पूर्व प्राप्त कर लिया गया है। अब तक, 50071 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा चुका है।
मिशन अमृत सरोवर के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण एवं संचयन के संकल्प को साकार करने के लिए भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने नोडल मंत्रालय के रूप में कार्य करते हुए, विभिन्न मंत्रालयों के सहयोग से इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिशन मोड में काम किया। विलुप्त होने की कगार पर पहुँच चुके सरोवरों के जीर्णोद्धार करने से लेकर नए सरोवरों के निर्माण का विस्तृत एक्शन प्लान तैयार किया गया। मिशन के सभी पहलुओं में "संपूर्ण सरकार" दृष्टिकोण और "जनभागीदारी" को केन्द्र में रखकर किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि समय से पहले 50 हजार अमृत सरोवरों के निर्माण का लक्ष्य हासिल किया जा सका। राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में जिला प्रशासन, पंचायतराज पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पंचायतों, स्वयंसेवी संगठनों, विभिन्न संस्थानों के समन्वित प्रयासों और आमजनों की भागीदारी से 10 मई, 2023 तक अमृत सरोवरों के निर्माण के लिए लगभग 1,05,243 स्थलों की पहचान की गई है, जिनमें से 72,297 स्थलों पर काम शुरु किया गया। अब तक 50,071 हजार अमृत सरोवरों का निर्माण हो चुका है।  

मिशन अमृत सरोवर का ध्येय यह भी है कि सरोवरों का निर्माण अथवा जीर्णोद्धार इस तरह किया जाये कि वे स्थानीय सामुदायिक गतिविधियों का केन्द्र बन जाए। सरोवरों के रख-रखाव में समुदाय का स्वामित्व हो ताकि उनका दीर्घकालीन संरक्षण सुनिश्चित हो सके। इस हेतु प्रत्येक सरोवर के लिए उपयोगकर्ता समूह का गठन किया जा रहा है। अब तक 59,282 उपयोगकर्ता समूह सरोवरों के रख-रखाव और उससे अपनी आजीविका सृजन के लिए मिशन अमृत सरोवर से जुड़ चुके हैं।

मिशन अमृत सरोवर के अंतर्गत 50 हजार अमृत सरोवरों के निर्माण/विकास के लक्ष्य को समय-सीमा के पूर्व हासिल करने में जनभागीदारी को पुनः रेखांकित करना आवश्यक है, जिसने इस मिशन को जनांदोलन में तब्दील कर दिया है। अब तक, 1784 स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के 684 परिजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के 448 परिजनों, पंचायतों के 18173 वरिष्ठ सदस्यों और 56 पद्म पुरस्कार से सम्मानित लोगों ने मिशन में भागीदारी की है।








जरा ठहरें...
समावेशी समाज के लिए सरकार है गंभीर - प्रतिमा भौमिक
REC ने PFC के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
सनातम धर्म सबसे उदार है जो सबको स्वीकार्य है - सलमान खुर्शीद, पूर्व विदेश मंत्री
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा नहीं बल्कि सीबीआई और ईडी चुनाव लड़ेगी - बघेल
पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल - जी किशन रेड्डी
अब राहुल गांधी की सदस्यता बहाली का इंतजार
देश के उत्तर पूर्व क्षेत्र के विकास के लिए 33 सौ करोड़ से ज्यादा राशि की मंजूरी
होटल व्यापारी और उद्योगपति हिमाचल में निवेश करें - मुख्यमंत्री
मणिपुर हिंसा को लेकर मेघालय के मुख्यमंत्री ने कही ये बड़ी बात
अनुसूचित जातियों को रियायती ब्याज दर पर ऋण प्रदान कर रहा है सामाजिक न्याय मंत्रालय
मुख्यमंत्री सुक्खू की कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण फैसले किए
हिमाचल: किन्नौर में चलाया गया स्वच्छता अभियान, 5 जून तक रहेगा जारी
देश ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की शहादत को याद किया
नितिन गड़करी ने दिल्ली की तीसरी रिंग रोड़ का लिया जायजा
मेघालय के दोबारा मुख्यमंत्री बने कोनराड संगमा
वॉपकॉस ने 1110 करोड़ रुपये की अब तक सर्वाधिक आय अर्जित की!
देश की सबसे बड़ी सुरंग देश को समर्पित, प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.