ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

चर्चा में

भ्रष्टाचार की गारे से तैयार शिवराज की महाकाल लोक की मूर्तियां हवा की एक झोंके भी नहीं सह पायी
लाखों रूपयों की बनी मू्र्तियां, हवा के एक झोंके को भी बर्दाश्त नहीं कर पायीं

आकाश श्रीवास्तव

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, 29 मई 2023

मध्य प्रदेश के उज्जैन में बने महाकाल मंदिर परिसर जिसका नाम शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने महाकाल लोक रखा था उसके अंदर भ्रष्टाचार की गारे से बनी शिव परिवार और अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां तेज हवा के झोंके को भी बर्दाश्त नहीं कर पायी और शिवलोक परिसर की तमाम मूर्तियां टूट टूटकर जमीन पर गिर गयीं। यह शिवराज सरकार की भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा नहीं तो और क्या है। उज्जैन के महाकाल मंदिर कोरिडोर को बने अभी एक साल भी नहीं हुआ है। परिसर के शिल्पकार रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिसर के निर्माण पर जमकर वाह वाही लूटी थी।
हवा के एक झोंके ने मूर्तियों को जमीन पर पटककर रख दिया।
थर्ड आई वर्ड न्यूज़ को सूत्रों के जरिए मिली जानकारी के अनुसार जो मूर्तियां हवा के झोंके पर पत्ते की तरह बिखर गयीं उन्हें चालीस लाख में तैयार कराया गया था। ठेका गुजरात की एक कंपनी को दिया गया था। जबकि मध्य प्रदेश के एक शिल्पकार ने 4 लाख में मूर्तियां तैयार करने की बात कही थी। यानि कितना बड़ा घोटाला और भ्रष्टाचार हुआ है अब यह किसी से छुपा नहीं रहा है। हम बता दें कि पिछले साल 11 अक्टूबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया था। लगभग 850 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे महाकाल लोक में किए गए गुणवत्ताहीन और हो रहे भ्रष्टाचार निर्माण की पोल खुल रही है। आंधी में महाकाल लोक में लगी मूर्तियां उड़ गई और बुरी तरीके से कई मूर्तियां क्षतिग्रस्त हुई। गौरतलब है कि घटिया काम को लेकर लोकायुक्त में जांच भी चल रही है। वहीं, मूर्तियां टूटने के बाद उन आरोपों को बल मिला है। अब देखना यह है कि शासन के स्तर पर कोई कार्रवाई होती है कि लीपापोती करके भ्रष्टाचार की पीओपी पर एक नए मूर्ति को गढ़कर फिर स्थापित कर दिया जाएगा।
ताश के पत्ते की तरह से ढ़ह गयी भ्रष्टाचार से गढ़ी गयीं मूर्तियां।
महाकाल लोक की कई मूर्तियां टूटकर गिर गई हैं। इसके बाद अब निर्माण पर सवाल उठ रहे हैं। गनीमत यह रही है कि किसी को कोई चोट नहीं पहुंचा है। तेज आंधी-तूफान के कारण महाकाल लोक में बड़ा नुकसान हुआ है। महाकाल मंदिर में श्री महाकाल लोक का एक साल पहले ही निर्माण करवाया गया है। एक साल के अंदर ही तेज आंधी-तूफान में यहां महाकाल लोक में स्थापित बड़ी-बड़ी मूर्तियां टूटकर गिरने लगी हैं। इसके बाद निर्माण को लेकर सवाल उठ रहे हैं।  रविवार दोपहर में तेज आंधी-तूफान के साथ उज्जैन में बारिश हुई। महाकाल लोक के अंदर कई देवी-देवताओं की बड़ी-बड़ी मूर्तियां स्थापित हैं। आंधी-तूफान के कारण ये मूर्तियां टूटकर गिर गई हैं। साथ ही कई मूर्तियां क्षतिग्रस्त भी हुई हैं। इसके बाद महाकाल प्रबंधन मूर्तियों को व्यवस्थित करने में जुट गया है। गनीमत यह रही कि उस समय महाकाल लोक में लोग नहीं थे। इसकी वजह से जनहानि नहीं हुई है।

रविवार को उज्जैन शहर में तेज आंधी तूफान चली। तेज हवा के जोर से महाकाल लोक परिसर में मौजूद ढेर सारी मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गई। सप्तऋषि की कुछ मूर्तियां अपनी जगह से उखड़ कर नीचे आ गिरी, वही किसी मूर्ति का हाथ टूट गया, तो किसी का धड़ अलग हो गया। जिस समय तेज आंधी आई, वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। तूफान आने से वहां अफरा-तफरी मच गई। 



शिवराज के राज में बनी भ्रष्टाचार की गारे से मूर्तियां।





जरा ठहरें...
सरकार रेलवे की सुरक्षा को लेकर गंभीर है, जिसमें सुधार जारी है - अर्जुन मुंडा
वंदेभारत के नए विकल्प की तलाश में जुटी भारतीय रेलवे?
मध्य प्रदेश पेशाब कांड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित के धोए पैर
जब ईरान में बहाई धर्म अपनाने वाली 10 महिलाओं को फांसी की सजा दे दी गयी
दिल्ली में जी-20 की तैयारियों को लेकर NDMC ने कसी कमर
केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के भोजन में मोटे अनाज को शामिल करने का फैसला
इस बार इस तरह से मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस
भारत गौरव विशेष पर्यटक रेल गाड़ी पहुंची बनारस
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा G-20 से पहले सी-20 की शानदार मेजबानी की गयी
कश्मीर में रेलवे ने सुरंग आर-पार करके हासिल की बड़ी उपलब्धि
मुख्य समाचार इस वजह से भोपाल दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस अन्य वंदेभारत एक्सप्रेस से है अलग
रेलवे की घोषणा दिल्ली से वाराणसी के बीच अब वंदे भारत 6 दिन चलेगी
अब रिजर्व बैंक की निगाहें आडानी पर टिकी, देश के बैकों से अडानी को दिए उधारी का लेखा जोखा मांगा
अडानी समूह के बुरे दिन की शुरूआत? अडानी को सबसे बड़ा ठग कहा गया
NDMC ने 2023 और 2024 के लिए बजट किया पेश, बजट में कई विकास कार्यों को मंजूरी
महाप्रबंधक ने उ.रेलवे के स्‍टेशनों पर यात्री सुविधाओं में वृद्धि पर बल दिया
आजादी का अमृत महोत्सव को रेलवे अपनी उपलब्धियों के रूप में मना रहा है
सामाजिक न्यायलय मंत्रालय ने नशा मुक्त रैली का आयोजन किया
सामाजिक न्याय मंत्रालय गरीब अनुसूचित पिछडे वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित - डॉ वीरेंद्र कुमार
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का किया उद्घाटन, बोले यह साझा विरासत है
एक ऐसी दूरबीन जो १०० प्रकाश वर्ष दूर तक देख सकेगी!
प्रतिदिन 25-प्रतिशत बच्चे भूखे रह जाते हैं
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.