ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

सिनेमा-मनोरंजन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, देखिए किसको क्या मिला

आकाश श्रीवास्तव

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, 24 अगस्त 2023

देश के सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा गुरुवार को कर दिया गया। 2023 में पुरस्कारों का 69वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से 2021 में रिलीज हुई फिल्मों को शामिल किया गया है। विजेताओं की घोषणा दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गयी।

विक्की कौशल स्टारर फिल्म सरदार उधम और माधवन की रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म चुना गया है। 'सरदार उधम' प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, जबकि 'रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट' सिनेमाघरों में आयी थी। तेलुगु फिल्म पुष्पा- द राइज के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर चुना गया है, जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार आलिया भट्ट और कृति सेनन ने बांटा है। आलिया को गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति को मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। डायरेक्टर श्रृष्टि लखेरा की एक था गांव फिल्म को बेस्ट नॉन फीचर फिल्म चुना गया है। फिल्ममेकर नेमिल शाह की गुजराती फिल्म दाल भात को बेस्ट शॉर्ट फिल्म (फिक्शन) चुना गया है।
आर आर आर- बेस्ट कोरियोग्राफर, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, बेस्ट एक्शन डायरेक्शन, बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स, बेस्ट पॉपुलर फिल्म, बेस्ट प्लेबैक सिंगर सरदार उधम सिंह- बेस्ट हिंदी फिल्म, बेस्ट सिनेमटोग्राफी, बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर, बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइनर,बेस्ट ऑडियोग्राफी गंगूबाई काठियावाड़ी- बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट एडिटर, बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट, बेस्ट स्क्रीन प्ले, बेस्ट डायलॉग।

विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को इस खास अवॉर्ड्स समारोह में नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म कैटेगरी में विजेता चुना गया है। नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के लिए इस बार की ज्यूरी में यतेंद्र मिश्रा, केतन मेहता, नीरज शेखर, बसंत साईं और नानू भसीन शामिल हैं। 









जरा ठहरें...
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.