ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

मुख्य समाचार

झूठ पर ठिकी है कांग्रेस की राजनीति, केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, 28 अगस्त 2023

केंद्रीय इलेक्ट्राॅनिक्स एवं आईटी और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा है कि जयराम रमेश और इनकी पार्टी कांग्रेस की राजनीति झूठ पर टिकी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि दुनिया के किसी भी देश के लिए गलत सूचना का प्रसार सबसे बड़ा जोखिम है। आर्टिफिशियल इंटलीजेंस के आने से गलत सूचनाओं का प्रसार अगले स्तर तक जा सकता है। उन्होंने बताया था कि इस खतरे के चलते कई बार इंटरनेट बंद करना पड़ता है। इसपर जयराम रमेश ने ट्वीट के जरिये मंत्री पर निशाना साधा। 

केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा- ‘‘जयराम को स्पिनमास्टर्स बताते हुए कहा इनकी दुनिया के केंद्र में राहुल गांधी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल कांग्रेस पार्टी की राजनीति भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की खुराक के साथ झूठ और झूठे वादों पर केंद्रित है। झूठ बोलने और झूठ का प्रचार करने की क्षमता उनकी राजनीति का ऑक्सीजन है। आईटी राज्यमंत्री ने कहा, ‘‘राहुल की कांग्रेस के पास भारतीयों से झूठ बोलने का एक लंबा शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने (कोरोना महामारी के समय) भारत में बने टीकों के बारे झूठ बोला। गलवान की घटना हो या चीन द्वारा जमीन हड़पने का आरोप ये सिर्फ झूठ बोलते हैं। इन्होंने भारत में आर्थिक संकट को लेकर झूठ फैलाया। फर्जी चुनावी वादे किए। झूठ के बिना कांग्रेस की कोई राजनीति नहीं है। यह दुखद, लेकिन सच है।’’

मंत्री ने कहा, “गलत सूचना और झूठ सभी भारतीयों के लिए इंटरनेट की सुरक्षा और विश्वास को खतरे में डालते हैं। गलत सूचना को राज्य के तत्वों द्वारा हथियार बनाया जा रहा है। इनमें से कुछ ने कांग्रेस के साथ समझौता ज्ञापन किया है और कुछ कांग्रेस के मित्र हैं। जहां तक मेरे मुंडू की बात है। यह मेरी संस्कृति है और मैं इसे सम्मान के बैज के रूप में पहनता हूं। हैप्पी ओणम स्पिनमास्टर उर्फ यूपीए के ब्रांडिंग मैनेजर।”








जरा ठहरें...
महिला आरक्षण विल में अड़चन नहीं
हिंदी दुनिया में बोली जाने वाली सबसे बड़ी भाषाओं में से एक है
पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है - जी किशन रेड्डी
भारत का बड़ा कदम जैव ईधन को लेकर विश्व के साथ किया गठबंधन
G-20 डिजीटल इकोनामी समूह के साथ राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने विशेष वार्ता की
NTPC की 660 मेगावाट की सुपर थर्मल पावर परियोजना राष्ट्र को समर्पित
REC को विद्युत उपक्रमों में राज भाषा के शानदार कार्यान्वयन के लिए को प्रथम पुरस्कार
राष्ट्रीय राजमार्गों के पुलों और सुंरगों की अब यह एजेंसी करेगी जांच
रेलवे की 32 हजार करोड़ से ज्यादा परियोजना को मिली मंजूरी
NHPC ने पहली तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा लाभ दर्ज किया
सेल ने उत्पादन और बिक्री में रिकार्ड दर्ज किया
REC ने एक साल में अपना मार्केट कैप दोगुना किया
दूध परिवहन के लिए DFCCIL कोरिडोर वरदान साबित हो रहा है
जुलाई माह में इस्पात का जोरदार उत्पादन
हरियाणा में लोकसभा विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक दल हो रहे तैयार
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.