ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

मुख्य समाचार

पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है - जी किशन रेड्डी

आकाश श्रीवास्तव

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, 12 सितंबर 2023

उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय स्वच्छता बनाए रखने, शासन में लंबित मामलों में कमी लाने और जन भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहा है। 
सुशासन को प्रभावी बनाने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए, उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान 2.0 में शामिल हुआ, जिसमें कार्यालय स्वच्छता को संस्थागत बनाने और शासन में लंबित मामलों में कमी लाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। यह अभियान 02 अक्टूबर, 2022 को शुरू हुआ और नवंबर 2022 से लेकर अगस्त 2023 तक चला।

भारत सरकार के इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए, मंत्रालय वर्तमान में स्वच्छ भारत के लिए अपने 10 वर्ष के समर्पण के शिखर पर पहुंचने की तैयारी रहा है और अक्टूबर 2023 में विशेष अभियान 3.0 के अंतर्गत स्वच्छता आधारित पहलों की शुरुआत करेगा। विशेष अभियान 2.0 के दौरान, उत्तर-पूर्व राज्यों में विभिन्न स्थानों पर मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालयों पर ध्यान केंद्रित किया गया। उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय, एनईसी, एनईडीएफआई, एनईएचएचडीसी, एनईआरएएमएसी और एनईसीबीडीसी के कार्यालयों सहित 34 चिन्हित स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य आकर्षण कर्मचारियों और आम लोगों की व्यापक भागीदारी रहा।

विशेष अभियान की मुख्य उपलब्धियां- 313 ई-फाइलों को बंद किया गया और 550 भौतिक फाइलों को हटा दिया गया, अक्टूबर, 2022 में 34 साइटों को खाली किया गया। अक्टूबर, 2022 में एनईडीएफआई और एनईसी द्वारा स्क्रैप के निपटान से 1,07,697 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। दिसंबर, 2022 में उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा 50,000 रुपये का राजस्व सृजित किया गया। नवम्बर, 2022 से अगस्त, 2023 की अवधि के दौरान उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के कुछ कमरों की सफाई/नवीकरण किया गया।

आगामी विशेष अभियान 3.0 एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो मंत्रालय में स्वच्छता आधारित एक दशक लंबे पहल के साथ मेल खाता है। यह अभियान असाधारण होने का वादा करता है क्योंकि मंत्रालय अपनी पिछली कोशिशों को समेकित करके कार्यवाही करने की योजना बना रहा है। यह उन पहलों को उजागर करेगा जिन्हें आने वाले वर्षों में सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी के साथ लागू किया जा सकता है।

केंद्रीय उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी और उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा के मार्गदर्शन में मंत्रालय विशेष अभियान 3.0 के अंतर्गत शुरू की जाने वाली गतिविधियों को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रकार की कोशिश कर रहा है कि मंत्रालय और उसके संगठनों के प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी के लिए स्वच्छता दैनिक कार्य बन जाए।








जरा ठहरें...
महिला आरक्षण विल में अड़चन नहीं
हिंदी दुनिया में बोली जाने वाली सबसे बड़ी भाषाओं में से एक है
भारत का बड़ा कदम जैव ईधन को लेकर विश्व के साथ किया गठबंधन
झूठ पर ठिकी है कांग्रेस की राजनीति, केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर
G-20 डिजीटल इकोनामी समूह के साथ राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने विशेष वार्ता की
NTPC की 660 मेगावाट की सुपर थर्मल पावर परियोजना राष्ट्र को समर्पित
REC को विद्युत उपक्रमों में राज भाषा के शानदार कार्यान्वयन के लिए को प्रथम पुरस्कार
राष्ट्रीय राजमार्गों के पुलों और सुंरगों की अब यह एजेंसी करेगी जांच
रेलवे की 32 हजार करोड़ से ज्यादा परियोजना को मिली मंजूरी
NHPC ने पहली तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा लाभ दर्ज किया
सेल ने उत्पादन और बिक्री में रिकार्ड दर्ज किया
REC ने एक साल में अपना मार्केट कैप दोगुना किया
दूध परिवहन के लिए DFCCIL कोरिडोर वरदान साबित हो रहा है
जुलाई माह में इस्पात का जोरदार उत्पादन
हरियाणा में लोकसभा विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक दल हो रहे तैयार
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.