ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

ताजा समाचार

ईरान में बहाइयों के खिलाफ़ बढ़ी हिंसा, 20 से अधिक घरो पर हिंसक हमला

आकाश श्रीवास्तव

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, 15 नवंबर 2023

सशस्त्र ईरानी सुरक्षा एजेंसियों ने इस सप्ताह कराज और हमादान में 20 से अधिक बहाइयों के घरों पर छापा मारा और अबतक मिली सूचना के आधार पर कम से कम 19 बहाइयों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान कई बहाइयों को अपमानित और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। हाल की ये गिरफ्तारिया और घरो की तलाशी – जिसमें पांच वृद्ध महिलाओं को भी प्रताड़ित किया गया – इस भय की पुष्टि करती है कि ईरान सरकार ने पहले से उत्पीड़ित बहाई समुदाय पर अत्याचार दोगुना कर दिया है।  दस अन्य बहाइयों को –सभी महिलाय़ें - पिछले सप्ताह इस्फाहान से गिरफ्तार किया गया। अन्य 26 को कुल 126 वर्ष कारावास की सजा सुनायी गयी। ईरान के विभिन्न शहरों से अबतक कम से कम 32 बहाइयों को हिरासत में लिया गया है। हमादान में 70 से 90 वर्ष की पांच वृद्ध महिलाओं के घरों की तलाशी ली गयी। इनमें से एक अल्ज़ाईमर से पीड़ित थीं, दूसरी को छापे पड़ने के बाद की दहशत और कष्ट में आईसीयू पंहुचाया गया। एक अन्य मामले में सरकारी एजेंटों  ने एक 82 वर्षीय महिला के घर का दरवाज़ा तोड़ा, उनकी अनुपस्थिति में तलाशी ली, सामानों को उलट- पलट दिया और पूरे मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इनमें से दो महिलाओं के पति, 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद ईरान सरकार द्वारा फांसी पर चढ़ा दिये गये 200 से अधिक बहाइयों में शामिल थे। 
इन बहाइयों के खिलाफ लगाये गये आरोपों और उन्हें ऱखे जाने के स्थान के बारे में अभी तक कोई सूचना उपलब्ध नहीं है। जेनेवा में संयुक्तराष्ट्र में बहाई अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की प्रतिनिधि सिमिन फहंदेज ने कहा  “वृद्ध और असहाय महिलाओं के घरों की तलाशी लेना, जो 40 वर्ष पहले इसी सरकार के हाथों अपने पतियों को खो चुकी हैं, यह दर्शाता है कि ईरानी प्राधिकरणों द्वारा अपनी कार्रवाई को सही ठहराने का कोई भी प्रयास कितना खोखला और झूठा है। इन वयोवृद्ध और बीमार महिलाओं से ईरान की सरकार को क्या ख़तरा था?  कुछ भी नहीं, ऐसी निर्मम और क्रूर कार्रवाई का कारण केवल धार्मिक पूर्वाग्रह में ही निहित है।“

हमादान, कराज, इस्फाहान और यज़्द में गिरफ्तारियों का नया दौर और साथ साथ उच्च शिक्षा से वंचित रखे जाने की चुनौतियां, पहले ही दस वर्ष जेल में बिता चुके एक 90 वर्षीय बहाई को फिर हिरासत में लेना, और 180 अन्य को निशाना बनाना, जुलाई 2023 में शुरू किये गये वैश्विक अभियान #OurStoryIsOneके संदर्भ में सामने आया है। यह अभियान 1983 में दस बहाई महिलाओं को फांसी पर चढ़ाये जाने की याद में तथा इंसाफ और समानता के लिये लगातार जारी ईरानियों के प्रयासों को व्यापक समर्थन देने के लिये शुरू किया गया है। इस अभियान को ईरानी समाज के भीतर और देश के बाहर अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। 

सुश्री फहंदेज कहती हैं “ईरान में हम एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक प्रक्रिया से गुज़र रहे हैं। बहाइयों और शेष ईरानी समाज के बीच दरार डालने की दशकों से जारी कोशिशों के बावजूद #OurStoryIsOneअभियान के समर्थन में ईरान के विभिन्न धार्मिक और जातीय समुदायों के स्त्री पुरुष एकजुट होकर आगे आ रहे हैं तथा समानता और आपसी तालमेल के आधार पर न्यायपूर्ण, धार्मिक और स्त्रीपुरुष भेदभाव के बंधनों से मुक्त समाज के निर्माण के लिये आवाज़ उठा रहे हैं। यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि ईरान सरकार की प्रतिक्रिया, बदलाव की इस क्षमता का उपयोग करने की नहीं, बल्कि अधिक से अधिक बहाइयों को गिरफ्तार कर तथा निर्दोष ईरानियों और मानवाधिकार के लिये आवाज़ उठाने वालों को निशाना बना कर इसे रोकने की है।“

इस महीने प्रकाशित बहाई अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के एक नये प्रकाशन “The Baha’i Question: Persecution and Resilience in Iran,”में ईरान सरकार के 44 वर्षों से जारी उत्पीड़न को विस्तार से बताया गया है। और 26 अक्तूबर को संयुक्तराष्ट्र के विशेष रिपोर्टर जावेद रहमान ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के समक्ष एक प्रस्तुति में कहा कि “बहाई समुदाय को निशाना बनाने और उत्पीड़ित करने की घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जुलाई 2022 से 333 से अधिक घटनाओं की रिपोर्ट है, जिनमें मनमाने ढंग से हिरासत में लिया जाना, पूछताछ करना, ग़ैरक़ानूनी गिरफ्तारी, प्रताड़ित किया जाना, दुर्व्यवहार, परिसंपत्ति को नुकसान पंहुचाना, बहाई कब्रिस्तानों को तोड़ना, शिक्षा के अधिकार से वंचित रखना और अन्य प्रकार की आर्थिक प्रताड़नाएं शामिल हैं।“



सांकेतिक तस्वीर।





जरा ठहरें...
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.