ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

सिक्किम

सिक्कम के मुख्यमंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा से मुलाकात की

थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़

नई दिल्ली

३ दिसंबर २०१५

सिक्किम के मुख्यमंत्री श्री पवन चामलिंग ने सिक्किम की नई पर्यटन परियोजनाओं से जुड़े कुछ प्रस्तावों के संबंध में आज यहां पर्यटन एवं संस्कृति राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा से मुलाकात की। श्री चामलिंग ने सिक्किम में फि‍लहाल जारी पर्यटन परियोजनाओं से डॉ. शर्मा को अवगत कराया। उन्होंने सिक्किम में एक ‘सरीसृप पार्क’ स्थापित करने में डॉ. शर्मा के सहयोग की मांग की। कारण यह है कि सिक्किम में चार से पांच तरह के सरीसृप अक्सर पाए जाते हैं और इस तरह का अनूठा पार्क पर्यटकों को आकर्षित करने में कामयाब साबित होगा।


सिक्कम के मुख्यमंत्री पावन चामलिंग केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा से मुलाकात करते हुए।

चामलिंग ने सिक्किम में नाथूला दर्रे के पास एक 'याक गोल्फ कोर्स' स्‍थापित करने का भी प्रस्ताव रखा, जो विश्व का सबसे ऊंचा गोल्फ कोर्स हो सकता है। डॉ. महेश शर्मा ने सिक्किम में पर्यटन को बढ़ावा देने में पर्यटन मंत्रालय की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन मुख्यमंत्री श्री पवन चामलिंग को दिया। डॉ. महेश शर्मा ने उन्‍हें बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के कुल योजना आवंटन का 10 फीसदी पूर्वोत्‍तर राज्यों के लिए अलग से रखा जाता है। उन्‍होंने मुख्यमंत्री को बताया कि स्वदेश दर्शन योजना के तहत ‘पूवोत्‍तर भारत सर्किट' भी उन 12 विषयगत सर्किटों में से एक है, जिनकी पहचान शुरू में की गई थी। सिक्किम सरकार के प्रस्तावों पर ‘स्वदेश दर्शन योजना’ के तहत विचार किया जाएगा। इनके अलावा, केंद्र सरकार ने पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी अनेक कदम उठाए हैं।




जरा ठहरें...
 
 
Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.