ताज़ा समाचार-->:
अब खबरें देश-दुनिया की एक साथ एक जगह पर-->

राशि-फल


मुख्य समाचार
ऊॅ मां लक्ष्मी एवं गंग गणपते नम:

मेष

मेष (Aries) (चू, चे, चो, ला, ली, ल, जू, ले, लो, अ)

मेष राशि के लोग ज्यादा धन लोलुप नहीं होते हैं, फिर भी जीवनयापन के लिए जरूरी साधनों को समेटकर परिश्रम करने की उनकी मंशा कभी भी गलत नहीं होती है। वे उतना धन अवश्य कमा लेना चाहते हैं, जितने पर गुजरा हो जाए।

यदि आप विदेश की नौकरी के लिए चिंतित हैं तो आपको यह सोचकर संतोष करना होगा कि अन्य जातकों की अपेक्षा आपके साधन घरेलू स्तर पर भी रोजी-रोटी चलाने के लिए फिलहाल काफी संपन्न हैं। यदि आप छोटा-मोटा व्यापार भी करना आरंभ कर देंगे तो आने वाला समय ज्यादा कठिनाई का नहीं रहेगा। युवा एवं विधार्थियों और महिलाओं को धन जुटाने के लिए कठोर परिश्रम करना होगा। धन प्राप्ति के लिए पुखराज और नीलम रत्न धारण करना श्रीयंत्र कुबेरयंत्र और व्यापार वृद्धि यंत्र की पूजा करना हितकर रहेगा। साल का पूर्वार्ध ऐसे कार्य कुशल और संपन्न व्यवसाइयों के लिए एक सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है। जमीन-जायदाद, खनन, स्टील और लोहे के व्यापार में मेष राशि की शक्ति अद्वितीय मानी गई है, जो कि वर्ष 2014 के निर्माण युग में लक्ष्मी की बरसात करने में सक्षम रहेगा।

महीनेवार भविष्यफल 

जनवरी: मास के पूर्वार्ध में दोतरफा लाभ के अवसर मिलेंगे। अच्छे और बुरे लोगों से वास्ता पड़ेगा। सरकार या शासन से लाभदायक प्रसंग प्रतिवेदन प्राप्त होंगे। उत्तरार्ध में चतुर्दिक लाभकारी अवसर आपकी प्रतीक्षा करेंगे। बिगड़े हुए काम बिना प्रयास के ही बनते हुए दिखाई देंगे, जबकि हल्के-फुल्के प्रयास से दोगुनी सफलता सुनिशिचत होगी।

फरवरी: पूर्वार्ध सफलतासूचक घटनाओं का समावेश लिए रहेगा। प्रचार-प्रसार के माध्यम आपके नाम और काम को चमका सकते हैं। नए प्रभावशाली मित्रों से व्यावसायिक हितसाधन होगा या व्यवसाय के कारण नए मित्र बनेंगे। महीने के उत्तरार्ध में धन धान्य, आभूषण, उपकरण, मशीनरी आदि का लाभ होगा। जो जातक चल या अचल संपत्ति की खरीद करना चाहते हैं उनके लिए भी आशानुकूल रहेगा।

मार्च: पूर्वार्ध करियर सुधारने के लिए कुछ बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रखेगा। घर-परिवार के सदस्यों की पदोन्नति होगी। परिवार के बुजुर्ग आपके लिए कृपाकारक साबित होंगे। विरोधियों के साथ मतभेद खत्म होंगे। स्वार्थ सिद्धि के लिए घटिया लोगों से सम्पर्क स्थापित करने होंगे। इस महीने के उत्तरार्ध में किसी विशिष्ठ व्यक्ति से सम्पर्क जुड़ेगा। किसी अहम मामले में मित्रों की सहायता करने से आपकी धाक जमेगी।

अप्रैल: पूर्वार्ध कुछ लाभकारी है परन्तु चलते हुए कामों में अवरोध पैदा कर सकता है। विरोधी और प्रतिद्वंद्वी यहां तक कि पड़ोसी भी आपाकी शानो-शौकत देखकर चकित हो सकते हैं। यात्रा के दौरान लापरवाही से चोट लग सकती है या किसी सरकारी नियम का उल्लंघन करने के कारण आपको आर्थिक दंड भी मिल सकता है। उत्तरार्ध चारों ओर से प्रसन्नता और सफलताओं का अंबार लगाएगा।

मई: पूर्वार्ध काफी खर्च के बाद घर की साज-सज्जा और रहन-सहन में उन्नति या बदलाव कराने वाला होगा। किसी नए परिसर या आवास में परिवर्तन का मौका मिलेगा। आजीविका में स्थानान्तरण या यात्रा के प्रसंग भी आएंगे। किसी नए काम की शुरुआत या पुराने काम का विस्तार हो सकता है। इस दौरान आपके धन कोष और साख में वृद्धि होगी। उत्तरार्ध यथेष्ठ व्यय के उपरान्त आंशिक लाभ का सूचक है।

जून: पूर्वार्ध धनप्रद कार्यों में चेष्टाशील रहने योग्य है। अपने सभी अस्त-व्यस्त काम को सुचारू करने की चेष्टा करें। समय पर लेन-देन का भुगतान कर दें। किसी प्रकार के आर्थिक दंड से भी बचने की चेष्टा करें। मास के उत्तरार्ध में तीसरा सूर्य पर्याप्त लाभकारी और अप्रत्याशित भाग्योदयकारी होगा। पराक्रम के कारण आप जोखिम के कार्यों में भी सफल होंगे। जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए एक ओर मौका आपको मिलेगा।

जुलाई: पूर्वार्ध सभी मिलेजुले धंधों में पर्याप्त शुभ फल देने में समर्थ रहेगा। अनैतिक कार्यों से छुटकारा मिलेगा। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। स्वजनों और शुभचिंतकों से उपहार और शुभकामनाएं मिलेंगे। कामकाज में नई वस्तुएं और उपकरण सहायक होंगे। व्यापार में तेजी आने से आपको भी चलते उपक्रम से फायदा उठाने का मौका मिलेगा। उत्तरार्ध में कामकाज की व्यस्तता कुछ कम होगी। जीवन की प्रगति में कुछ झटका सा लग सकता है।

अगस्तः यह मास आपके लिए कुछ आर्थिक चिंताओं के बावजूद उत्साहजनक और मनोरंजक रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग करेंगे। चालाकी और चतुराई से जटिल समस्याओं का हल निकालने में सक्षम होंगे। सजग और सतर्क रहने से कोई भारी सफलता भी इस मास के पूर्वार्ध में मिल सकती है। उत्तरार्ध में आप अपनी समस्याओं के बावजूद दूसरों की उलझनों को सुलझाने में अभिरूचि रखेंगे।

सितंबर: पूर्वार्ध सिर दर्द और गले की खराबी से कफ विकार पैदा कर सकता है। स्वास्थ्य अनुकूल रखने के लिए आपको अत्यधिक व्यय करना पड़ेगा। यात्राओं या सम्पर्क माध्यमों से कुछ महत्वपूर्ण मामले लाभदायक परिणाम देंगे। महीने का उत्तरार्ध अत्यधिक आशावादी है। यह सफलताओं को माध्यम बनाकर आपको अद्वितीय साबित करेगा। आप सबके प्रिय पात्र बन जाएंगे।

अक्टूबर: पूर्वार्ध धन-वस्त्र और आभूषण आदि प्रदान कराएगा। एक साथ कई प्रकार के व्यापार या काम-धन्धे में लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा की दौड़ में आगे निकल जाएंगे। घर-परिवार की व्यवस्था संतोषजनक रहेगी। विरोधियों और आलोचना करने वालों के मुंह बंद रहेंगे। उत्तरार्ध भी सुख सौभाग्य बढ़ाने वाला है। जीवन के सभी आनन्द और भोग विलास उपलब्ध होंगे। दूसरों के धन और साधनों से स्वयं के सुख भोग बढ़ेंगे।

नवंबर: यह मास पूर्वार्ध में कर्ज और रोग की वृद्धि करा सकता है। जिन जातकों को शनि या राहु केतु का जन्मकालीन दुष्प्रभाव झेलना पड रहा है, उनके लिए समय कुछ अलगाव सूचक स्वजनों और परिजनों से मतभेद बढ़ाने वाला परन्तु मित्रों के आश्रय से लाभ देने वाला भी होगा। उत्तरार्ध में आपके कनिष्ठ सहयोगी और मित्र बहुत काम आएंगे। साम, दाम, दण्ड, भेद से आप अपने रास्ते के कांटे को हटा सकने में सक्रिय रहेंगे।

दिसंबर: पूर्वार्ध में अष्टम सूर्य की स्थिति कुछ हद तक ऋण और धन हानि की आशंका पैदा करती है। कामकाज के बीच में वरिष्ठजनों एवं अधिकारियों का हस्तक्षेप रहेगा। नुकताचीनी करने वाले बढ़ जाएंगे और छोटे से काम के लिए भी अवांछित व्यक्तियों से याचना करनी पड़ेगी। मास के उत्तरार्ध में स्थितियां कुछ बदलने लगेंगी। जोड़-तोड़ के बाद आवश्यक व्यय पूरे हो जाएंगे। जोखिम और सट्टे-जुए की प्रवृति बनेगी।


वृष राशि

वृष (Taurus)
(इ, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि आर्थिक उपार्जन के मामले में अत्यन्त व्यवहार कुशल और निसंकोची होती है। अत: अपने सगे-संबंधियों के सहयोग से भी इनका अर्थ चक्र चलता रहेगा। जो महानुभाव उच्च पदाधिकारी हैं, राजकीय अथवा गैर-सरकारी सेवा क्षेत्र से जुडे हैं उनको दिन रात कार्य करके अतिरिक्त दौड़ भाग से भी वांछित धन की प्राप्ति हो ही जाएगी।

इस वर्ष जहां घर परिवार के सदस्यों से धन की अच्छी आमद होगी, वहां मित्रों के आश्रय से भी अनेक जातक यथाशीघ्र धन कमाने में तत्पर रहेंगे। अधिकांश जातकों को नौकरी के अलावा व्यापार व्यवसाय का माध्यम धन कमाने में सहायक होगा। बौद्धिक और कलात्मक कार्यों से भी वृष राशि के जातक धन कमा सकेंगे। जो जातक आधुनिक व्यवसायिक शिक्षा से लैस हैं, उन्हें कॉर्पोरेट सेक्टर में लाखों के पैकेज मिलने की संभावना रहेगी। काफी समय से रुकी हुई पदोन्नतियां कार्यक्षेत्र में बदलाव और मनपसन्द स्थान परिवर्तन और विदेश यात्रा से भी अनेक वृष जातकों को अच्छा लाभ होगा। यदि व्यापार ही शुरू करना हो तो फिर कैमिकल्स, दवा, उपचार के साधन, वाहन और सेवाकारक कार्यों से भी सामान्य वृष जातक कमाएंगे।

महीनेवार भविष्य फल

जनवरी:
 आजीविका और रोजगार के लिए यह मास युवा जातकों के लिए भाग्योदयकारी होगा। हाल ही में शुरू व्यवसाय या छोटे स्तर की सेवा परियोजना से भी आमदनी के आसार नजर आएंगे। कोई व्यक्ति आप पर भारी उपकार करेगा। इस मास के उत्तरार्ध में कुछ विस्मयकारी घटनाओं के बीच अपने साहस को देखेंगे और किसी नए जीवन की शुरुआत को लेकर चमत्कृत होंगे।

फरवरी: पूर्वार्ध भी उत्तम फलों से युक्त है रचनात्मक एवं बौद्धिक कार्यों से लाभ होगा। अवरूद्ध धन की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता में भागदारी बनेगी या फिर उच्च पदाधिकारियों से मेल-जोल बढ़ेगा। इस दौरान आप अपने सभी अटके हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं। दूसरे और चौथे सप्ताह यात्राओं तथा दौड़भाग के बावजूद कारोबारी सफलता संदिग्ध रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

मार्च: पूर्वार्ध कुछ असुविधाजनक दौर से गुजरेगा। स्वजनों और परिजनों के व्यवहार में अन्तर आएगा। वाणिज्य व्यवसाय में भी लाभदायक स्थितियां कम होंगी। इस मास के उत्तरार्ध में साख अथवा ऋण लेकर किसी बड़े कार्य की योजना बनेगी। घर में जायदाद वाहन आदि की प्राप्ति होगी। चल-अचल संपत्तियों के मुआवजे या अतिरिक्त लाभ से जीवनयापन की जरूरतें पूरी हो जाएंगी।

अप्रैल: पूर्वार्ध भी बदलाव और सुधारपूर्ण आर्थिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। नौकरी अथवा आजीविका में स्थानान्तरण की संभावना रहेगी। मकान आवास के दायरे में भी परिवर्तन की संभावना होगी। इस महीने के उत्तरार्ध में अनेक जातकों को निवेश किए गए धन का लाभ मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में तरक्की होगी। सज्जनों एवं सन्त महात्माओं के दर्शन से लाभ होगा।

मई: पूर्वार्ध में केतु आपकी राशि में प्रवेश करेगा। किसी व्यक्ति विशेष से आर्थिक सहयोग अनुबंध प्राप्त होगा। जीवन की जटिलताएं कम होती नजर आएंगी। शुभचिंतकों के बीच सभा समारोह या उत्सव दावत के प्रसंग आरंभ होंगे। अगर आप अधिकार तथा पद संपन्न जातक हैं तो आपको किसी अल्प अवधि की लंबी यात्रा का संयोग भी प्राप्त होगा। तीसरे-चौथे सप्ताह के दौरान लाभदायक सिद्धि का योग है।

जून: प्रथम व द्वितीय सप्ताह भी शुद्ध गोचर से युक्त है। जमापूंजी एवं जीवन सतर में सुधार होगा। घर में मूल्यवान वस्तुओं की आवक होगी। आतिथ्य सत्कार का मौका मिलेगा। लेखन साहित्य तथा ज्ञान-विज्ञान में अभिरूचि पैदा होगी। तीसरे सप्ताह से गोचर पुन: प्रतिकूल फल देने वाला महसूस होगा। एकाएक बनते हुए कार्यों में रुकावट आ सकती है।

जुलाई: पूर्वार्ध जीवन में निराशा और मायूसी पैदा कर सकता है। कुछ बड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों में अवरोध आने से उत्साह भंग होगा। सुख आराम के उपकरण आदि रख-रखाव का खर्च बढ़ाएंगे। परिवार के बुजुर्ग असंतुष्ट रहेंगे। व्यावसायिक कार्यों में अरूचि पैदा होगी। मास का तीसरा-चौथा सप्ताह कुछ विचाराधीन आर्थिक मामलों को सुलझाने वाला होगा। न्याय प्रणाली का सहयोग मिलेगा।

अगस्त: पूर्वार्ध रोग और ऋण से मुक्ति दिलाएगा। शत्रुओं और विरोधियों के हथकंडे नाकाम होंगे। स्वजनों से सहयोग मिलेगा और व्यापार व्यवसाय की स्थिति सफलता सूचक रहेगी। इस मास के तीसरे सप्ताह से पुन: गोचर की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। परीक्षा प्रतियोगिता या साक्षात्कार में विजय मिलेगी। राजनीतिक वर्चस्व बढेगा। घर परिवार एवं समाज में आपका यश सम्मान यथावत होगा।

सितंबर: गोचर स्थिति अधिकांशत: आपके कार्यक्षेत्र को उन्नत करेगी। आर्थिक विकास संबंधी व्यस्तताओं में मन रमा रहेगा। उन्नति और पद प्राप्ति के लिए भी ठोस भूमिका तैयार होगी। अनेक शुभचिंतक और प्रशंसक आपका उत्साह बढ़ाएंगे। परन्तु शासन सत्ता की ओर से पैदा होने वाली आर्थिक या व्यवसाय की चिन्ता अथवा किसी उच्चाधिकारी का कोप आपको उत्तरार्ध में कुछ समय के लिए झेलना होगा।

अक्टूबर: पूर्वार्ध भी शुद्ध गोचर के अधिकार क्षेत्र में है। अर्थ कर्म में रूचि बढ़ेगी। आपके द्वारा किसी निकट पड़ोसी को फायदा होगा या फिर किसी दीन दुखी के कष्ट निवारण में आपकी भूमिका सराहनीय रहेगी। महीने का उत्तरार्ध राज्य पक्ष से अनुकूल परिणाम देगा। धन दौलत की चाह पूरी होगी। योजनाओं और लाभकारी निवेश में लगाया हुआ धन आपके खाते में जमा होगा।

नवंबर: पूर्वार्ध शुद्ध गोचर के प्रभाव से संपुटित है। स्वास्थ्य में असाधारण स्फूर्ति विचार शक्ति में बौद्धिकता एवं कूटनीति का सम्मिश्रण रहेगा। विरोधियों को परास्त करने की आपकी छोटी से छोटी चाल भी कामयाब हो जाएंगी। आर्थिक विवाद एवं मुकदमें में विजय होगी। उत्तरार्ध में पंचम भाव का सूर्य सिर में दर्द बुखार और मौसम के परिवर्तन से दैनिक कार्यों में बाधा डालेगा।

दिसंबर: पहला तथा दूसरा सप्ताह पैसे की कमी के कारण वैमनस्य और क्लेश के बीच व्यतीत होगा। कामकाज में निराशाजनक परिणाम मिलेंगे। अधिकारी वर्ग आपके ऊपर पूरा नियंत्रण रखेगा। यद्यपि घरेलू जीवन शांतिपूर्वक व्यतीत होगा, फिर भी किसी बुजुर्ग अथवा शुभचिंतक के कारण मानसिक उद्वेग रहेंगे। उत्तरार्ध में कामकाज का बोझ बढ़ेगा। मास का अंतिम सप्ताह किसी निष्फल यात्रा या दौड़ भाग के कारण कटुतापूर्ण रहेगा।


मिथुन
मिथुन (Gemini)
(क,की,कु,घ,ड़,छ,के,को,हा)

आज के समय में जो बदलाव का दौर चल रहा है उसके अन्तर्गत मिथुन राशि सबसे अधिक सक्रिय और लाभ अर्जित करने वाली राशि मानी जाती है। मिथुन राशि को कुछ भी सीखने और सिखाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। चूंकि इस राशि का उद्देश्य रचनात्मक अधिक होता है अत: आलस्य ओर काम को टालने की इनकी मनसा नहीं रहती है।

मिथुन राशि के व्यापारी वर्ग के लिए यह साल काफी फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्षेत्र में तनाव कम होंगे। यदि मशीनरी, किराना या अनाज आदि का कारोबार होगा तो वर्ष उत्तरार्ध में अच्छे लाभ मिलेंगे। तकनीकी तथा जोखिम भरे कार्यों से भी जातक लाभानिवत होते हैं। सेवा कार्य, रखरखाव और एजेंसी कार्यों से भी अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। महिला मिथुन जातकों के लिए इस साल का पूर्वार्ध बहुत ही उत्साहवर्धक परिणाम देगा। जनवरी फरवरी से लेकर मई जून तक रोजगारपरक अवसर प्राप्त होंगे। संसाधनों के व्यवस्था सम्बन्धी कार्य में आपकी सूझबूझ अत्यन्त लाभदायक सिद्ध होगी। यात्रा आदि के अवसर मिलेंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो वर्ष के उत्तरार्ध में विवाह सम्बन्धी परिचर्चा में आपको सफलता मिलेगी। कला संगीत और आर्ट, कलचर तथा अन्य मनोरंजक एवं फैशन से जुड़े हुए महिला जातकों के लिए भी पूरा साल फायदेमन्द रहेगा।

महीनेवार भविष्य फल 

जनवरी: मास का पूर्वार्ध कामकाज में अधिक व्यस्तता वाला होगा। जीवन की उलझनें कम होंगी। किसी निकटस्थजन का स्वास्थ्य बिगड़ने से चिंता पैदा होगी। उत्तरार्ध में यात्राओं के प्रसंग बनेंगे। रोजगार अथवा व्यापार में नए लोगों से परिचय बढ़ेगा। किसी वस्तु के लेन-देन में रूचि उत्पन्न होगी। सुव्यवस्था और निष्ठा से किया गया कार्य सफल होगा। मास के अन्त में किसी चिन्ता से भी छुटकारा मिल जाएगा ।

फरवरी: पूर्वार्ध धन के निवेश या आर्थिक मामलों से जुड़े रहने की सूचना देता है। कुछ विवाद इस प्रसंग में पैदा हो सकते हैं, परन्तु कारगर और लाभकारी योजनाओं में लगाया गया धन जल्दी ही प्रतिदान देगा। इस मास के उत्तरार्ध में विरोधियों और प्रतिस्पर्धी लोगों से भय बना रहेगा। आपके हिस्से का लाभ कोई दूसरा उठा सकता है।

मार्च: मास का पूर्वार्ध अच्छी सूचनाओं तथा लाभदायक समाचारों से ओतप्रोत है। देश विदेश में उपयोगी सम्पर्क बनेंगे। भौतिक वस्तुओं की आवक होगी। चतुराई और चालाकी से किसी काम को निकाल सकने में सफलता मिलेगी। विरोधी तथा ईर्ष्यालु लोगों से दो-चार होने की आशंका नहीं टल सकती । उत्तरार्ध में शत्रुओं का पराभव होगा। जीवन के अच्छे तत्व अनुभव में आएंगे।

अप्रैल: पूर्वार्ध सुख आराम में कुछ बाधक होगा। मौसम के बदलाव की प्रतिक्रिया झेलने के लिए हिम्मत से काम लें। उत्तरार्ध से जीवनशैली में बदलाव आएगा। ज्ञान विज्ञान की वृद्धि होगी। सज्जन लोगों से मित्रता के सुपरिणाम मिलेंगे। संतान पक्ष अथवा सगे संबंधियों से सम्पर्क बढ़ेगा। शुभ कार्यों की परिणति होगी। रचनात्मक कार्यों से आर्थिक लाभ इस बीच संभव है।

मई: पूर्वार्ध सुख संतोष और आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। पहले और दूसरे सप्ताह के दौरान आर्थिक रचनात्मक कार्यों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। जीवन स्तर को व्यापक और उन्नत बनाने की चेष्टा होगी। महीने का उत्तरार्ध विशिष्टजनों से सहयोग लेकर विवादास्पद मामलों को दूर कराएगा। प्रतियोगिता परीक्षा आदि में सफल होने का हर्ष होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा ।

जून: इस महीने के पूर्वार्ध में राजकीय तथा स्थानीय स्तर के व्यवसायों से लाभ होगा। किसी वस्तु के विपणन और वितरण की योजना सफल होगी। घर में नौकर-चाकर और सेवक सम्प्रदाय का सुख मिलेगा। स्वजन और परिजन आपसे सलाह लेकर उपकृत होंगे। किसी संकटग्रस्त मित्र की सहायता से आपको सम्मान और संतोष मिलेगा। उत्तरार्ध में दूरस्थ मित्र एवं सगे संबंधियों से शिकायत होगी।

जुलाई: आर्थिक उतार-चढ़ाव के कारण यह महीना कुछ शोचनीय स्थिति में डाल सकता है। न चाहते हुए भी स्वजनों से आर्थिक कारणों से वाद-विवाद बढ़ेगा। घरेलू खर्च में वृद्धि से चिन्ता बढ़ेगी। महीने के उत्तरार्ध में दूसरा सूर्य परिवार के सदस्यों अथवा जातिगत मित्रों से उलझनें पैदा करेगा। खान-पान में परहेज न करने से उदर व्याधि सम्भव है। मासान्त में क्षणिक आर्थिक संतोष होगा ।

अगस्त: मास का पूर्वार्ध स्वास्थ्य और अर्थ व्यवस्था के सुधार में व्यतीत हो जाएगा। कुछ नए कामकाज के अवसर मिलेंगे या फिर किसी अवरूद्ध लाभ की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक प्रयासों के संतोषजनक परिणाम मिलने लगेंगे। चतुर एवं कुटिल प्रवृति के लोगों से दूरी बनाए रखने में सफलता मिलेगी। महीने के उत्तरार्ध में परिसिथतियां बदलती हुई दिखाई पड़ेगी।

सितंबर: मास का पूर्वार्ध कुछेक आर्थिक समस्याओं से मुक्ति दिलाएगा। जीवन के प्रति उत्साह और जोश पैदा होगा। परिवार के सदस्यों को रोजगार या व्यापार में संलग्न करने का अवसर मिलेगा। सरकारी अथवा निजी क्षेत्र से व्यावसायिक एवं लाभकारी अनुबन्ध स्थापित होंगे। महीने के उत्तरार्ध के दौरान राजकीय सेवा में मनोवांछित अर्थ लाभ मिलेगा।

अक्टूबर: पूर्वार्ध घर परिवार की सुख-समृद्धि में विशेष योगदान देगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। घर के बुजुर्गों का सहयोग आर्थिक और मानसिक बल बढ़ाएगा। महीने के उत्तरार्ध में रचनात्मक कार्यो से लाभ होगा। किसी अस्थायी कार्य व्यापार से यथोचित लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका मूल्यांकन औरों से अधिक होगा।

नवंबर: मास का पूर्वार्ध भी शुभ गोचर से युक्त है। लाभकारी योजनाओं में धन लगाना उचित रहेगा। किसी मांगलिक कार्य या उत्सव में धन खर्च होगा। अच्छे स्वास्थ्य एवं स्फूर्ति के संचार होने से कष्टप्रद और जोखिम कार्य भी सरलता से बनते नजर आएंगे। मास के उत्तरार्ध में वरिष्ठजनों एवं उत्तराधिकारियों के प्रति उत्तरदायित्व पूरे होंगे।

दिसंबर: मास का पूर्वार्ध कुछ दुविधाओं और फेरबदल में धन खर्च कराएगा। पहले और दूसरे सप्ताह के दौरान हालात नियंत्रण में नहीं रहेंगे। शारीरिक कष्ट से खिन्नता रहेगी। और काम-धंधे में अरूचि उत्पन्न होगी। महीने के तीसरे सप्ताह से गोचर परिवर्तनकारी है। आर्थिक क्षेत्र से जुड़े वाद विवाद खत्म होंगे। लाभ मार्ग प्रशस्त होगा। विद्वान और गुणीजनों से सम्पर्क होगा।

कर्क
वैसे तो कर्क राशि व्यावसायिक राशि है और कैसा भी वातावरण और परिस्थिति हो, इसको अपना व्यवसाय खड़ा करने में देर नहीं लगती है। चाहे धन, पूंजी का सहयोग कोई दे या नहीं दे-यह राशि अपने ही बलबूते पर पर्याप्त कार्य पूंजी जुटा लेती है।

युवा और प्रौढ़ कर्क जातक सितम्बर-अक्टूबर 2014 में जहां अच्छा खासा धनकोष प्राप्त करेंगे वहीं, मकान, वाहन और सुखद यात्राओं पर धन का निवेश करेंगे। वर्ष 2014 में भी उनको अपने चुने हुए कार्यक्षेत्र में अपार सफलता मिलने के अवसर मिलेंगे।

वहीं, महिलाओं के लिए यह पूरा साल विशेष लाभकारी सिद्ध होगा। नवंबर-दिसंबर के दौरान वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति होगी। यदि आप युवा हैं तथा नौकरी की तलाश में हैं तो फरवरी से मार्च तक आपको अस्थायी रोजगार मिल सकता है। बहुत जल्द आपके रोजगार में सुधार भी हो जाएगा।

कुछ जातकों को इस वर्ष विशेष प्रयासों के बावजूद मनोवांछित लाभ की प्राप्ति होने में अड़चन आ सकती है। उन्हें यही सलाह दी जाती है कि वे अपनी व्यक्तिगत जन्म कुंडली या ग्रह दशा को सुधारने के लिए लक्ष्मी व्रत करें। इसके साथ ही चतुर्दशी और एकादशी के व्रत ऐसे जातकों के लिए लाभप्रद साबित होंगे।

महीनेवार भविष्य फल

जनवरी: 
इस मास का पूर्वार्ध किसी चोट या मामूली दुर्घटना से आहत कर सकता है। महीने का उत्तरार्ध शरीर को रक्त विकार और आंखों में कष्ट दे सकता है ।

फरवरी: मास का पूर्वार्ध अस्थायी उद्यमों से यथोचित लाभ देने लगेगा। आर्थिक आरोपों-लांछनों से मुक्ति मिलेगी। महीने के उत्तरार्ध में मोटे लाभ की प्राप्ति के आसार दिखाई देंगे ।

मार्च: इस मास का पूर्वार्ध व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को तीव्र गति से आगे बढ़ाने में सहायक होगा। महीने के उत्तरार्ध में सुखद मनोरंजक यात्राओं का दौर चलेगा।

अप्रैल: इस महीने का पूर्वार्ध कार्यक्षेत्र और व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रखेगा। महीने का उत्तरार्ध कूटनीति और सामदाम से जटिल कार्य सुलझाने में मदद देगा।

मई: इस मास के पूर्वार्ध में कुटुम्ब एवं आश्रितजनों को आपसे सहायता मिलेगी। किसी संस्थागत सम्मान या गैर राजनीतिक पद की भी इस मास के उत्तरार्ध तक प्राप्ति होगी।

जून: पूर्वार्ध जटिल आर्थिक समस्याओं से मुक्ति दिलाएगा। जनहित में कार्य करने की अभिलाषा पूरी होगी। महीने के उत्तरार्ध में भ्रामक और तथ्यहीन प्रकरणों से दूर रहें।

जुलाई: इस मास का पूर्वार्ध क्रियाशील गतिविधियों के कारण यथेष्ट लाभ देने में सक्षम है। महीने का उत्तरार्ध कुछ दौड़भाग और यात्रा में लिप्त रखेगा।

अगस्त: दूसरे सप्ताह तक व्यापार एवं कामकाज की स्थिति अस्त-व्यस्त रहेगी। महीने के उत्तरार्ध में शत्रु एवं विरोधियों की चाल नाकाम होगी।

सितंबर: पूर्वार्ध स्थान-परिवर्तन अथवा करोबार में बदलाव की अपेक्षा रखता है। महीने का उत्तरार्ध अवांछित एवं धूर्त लोगों के कारण कष्ट देगा।

अक्टूबर: इस मास का पूर्वार्ध घर-परिवार के मामलों और रोग उपचार में आर्थिक बोझ बढ़ाएगा। महीने का उत्तरार्ध कुछ हद तक चिंताओं से मुक्ति दिलाएगा।

नवंबर: इस महीने का पूर्वार्ध कुछ आर्थिक संकट देने वाला होगा फिर भी अच्छे सम्पर्क आपके काम आएंगे। महीने के उत्तरार्ध में अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।

दिसंबर: इस मास का पूर्वार्ध चल और अचल सम्पत्ति का लेखा जोखा सुधारने में व्यतीत होगा। मास का उत्तरार्ध रचनात्मक कार्यो की शुरुआत करने में सहायक होगा।

सिंह
आमतौर पर सिंह राशि के जातक प्रबंधन, व्यवस्थापन और सलाहकारी, सरकारी और गैरसरकारी क्षेत्र में पर्सनल एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजमेंट के जरिए भी आजीविका प्राप्त करते हैं। सिंह राशि वाले निष्ठावान और साफ सुथरे तरीके से ही धन कमाने को इच्छुक रहते हैं, अतः इन्हीं शर्तों पर जो भी आर्थिक उपलब्धि होगी उसी पर निर्भर रहना भी अपना भाग्य समझते हैं।

आगामी वर्ष में नवंबर से दिसंबर तक सभी युवा और प्रौढ़ सिंह जातकों पर धन की आवक का अच्छा दौर व्याप्त होगा। जो सिंह जातक अभी अध्ययनरत हैं या फिर पढ़ाई पूरी करके आजीविका की तलाश में हैं, उनके लिए वर्ष का पूर्वार्ध यानी अप्रैल-मई 2014 के बाद अवसर काफी अनुकूल हैं। अधिकांश सिंह जातक नौकरी के अलावा किसी न किसी व्यापार का भी आश्रय लेकर धन कमा रहे हैं। यह ठीक है कि आज के दौर में व्यापार और प्रतियोगिता के बीच संघर्ष जारी है, लेकिन आपकी सूझबूझ, काम करने की तत्परता और अनुशासन प्रियता जैसे गुण आपको किसी भी व्यापार में आगे ले जाने में मददगार साबित होंगे। महिलाओं के लिए यह वर्ष बहुत ही उत्साहवर्धक और प्रेरणादायक रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपकी कार्यक्षमता आपके अधिकारियों को प्रभावित करेगी। लाभ के अच्छे अवसर आपके आगे होंगे। हालांकि, कुछ सिंह जातकों को आजीविका और कारोबार में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। उनको यही सलाह दी जाती है कि इस वर्ष के दौरान आप अपने कारोबार स्थल या घर पर श्रीयंत्र, सूर्य यंत्र और गणेश यंत्र की स्थापना करें। एक नवग्रह ताबीज को गले में धारण करें और सम्भव हो तो हर रविवार को खानेपीने की सामग्री गाय आदि को समर्पित करें।

महीनेवार भविष्य फल

जनवरी: महीने का पूर्वार्ध कुछ व्ययकारी महसूस होगा। अचानक रोग उत्पन्न हो सकते हैं। उत्तरार्ध में जब सूर्य आपकी शत्रु राशि पर संचार करेगा तो लोग आपके वक्तव्य को सत्य वचन कहकर स्वीकार कर लेंगे।

फरवरी: महीने का पूर्वार्ध पिछले मास के दौरान पैदा हुए झंझटों और वित्तीय विवादों को सुलझाने में व्यतीत होगा। महीने के उत्तरार्ध में वित्तीय चिन्ता और ऋणभार से मुक्ति मिलेगी।

मार्च: इस मास का पूर्वार्ध अनेक प्रकार के व्यापारिक तथा आर्थिक कामकाज में सुधार के प्रबन्ध में सहायक होगा। महीने के अंत तक नये पराक्रम और परिश्रम अपना सुपरिणाम देंगे।

अप्रैल: पूर्वार्ध आपको आर्थिक क्षेत्र में आशातीत लाभकारी परिणाम देगा। अनेक जातक कुछ नया काम करने की योजना बनाएंगे तो कुछ जातक अपने कार्य में नयापन लाने की चेष्टा करेंगे।

मई: इस मास का पूर्वार्ध घर आवास के सुख में कमी करेगा। यात्रा अथवा स्वचालित वाहन आदि में विघ्न बाधा आने से महत्वपूर्ण कार्यो में विलम्ब की संभावना रहेगी।

जून: इस मास की आर्थिक शुरुआत भी कुछ प्रतिकूल और अलाभकारी सिद्ध होगी। आपकी बातों से विरोधी उत्तेजित होंगे। पारिवारिक व्यय में वृद्धि होगी। शत्रु एवं रोग शान्त रहेंगे।

जुलाई: पूर्वार्ध पिछले घटनाचक्र के अनुसार कारोबार में फलदायक सिद्ध होगा। मास के उत्तरार्ध में जब सूर्य व्यय भाव में जाएगा तो अचानक किसी कार्य के बिगड़ जाने का क्षोभ होगा।

अगस्त: धन के कारण घरेलू वाद-विवाद अथवा आसपड़ोस के लोगों के बीच वैमनस्य पैदा होने से मन में विकार जाग सकते हैं। महीने के उत्तरार्ध में अपच, अजीर्ण, खांसी-जुकाम की शिकायत हो सकती है।

सितंबर: रचनात्मक कार्यो का सुपरिणाम जल्दी मिलने की आशा रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होंगे तथा किसी विशेष अभियान में आपकी कार्यक्षमता का उपयोग किया जायेगा।

अक्टूबर: यह महीना आपके लिए विशेष अर्थ प्राप्ति में सहायक होगा। दूसरे के हाथों में गया धन लौटेगा। नौकरी में लाभ और पदोन्नति के अवसर आएंगे। मास के अन्त तक कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं।

नवंबर: पिछले समय से चला आ रहा अशुद्ध गोचर इस मास के प्रथम और द्वितीय सप्ताह में भी कुछ हद तक पीड़ित करेगा। शरीर में थकान होगी। मास के उत्तरार्ध में परिस्थितियों में सुधार आने लगेगा।

दिसंबर: इस महीने की शुरुआत शुभ आर्थिक कार्यो के आयोजन, निकट-दूर की यात्रा से होगी। तीसरे सप्ताह से दशम भाव का सूर्य सामाजिक तथा राजीनतिक स्तर पर आपको चर्चित करेगा।

कन्या
समझदारी का फायदा मिलेगा। बिजनेस में नई संभावनाएं तलाशें, समय आपके अनुकूल है। परिवार में कोई धार्मिक कार्य होने की सम्भावना है। पुराने संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। खर्च बढेगा। दिन सामान्य रहेगा, नया काम मिल सकता है लेकिन बहुत ज्यादा काम होने से तनाव हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर है तो राहत मिल सकती है। किसी भी तरह का तनाव लेने से बचें। दिन खुशनुमा रहेगा। पार्टनर के हर फैसले में दखल न दें, अनबन हो सकती है। अगर कोई बात खटक रही है तो प्यार से समझाएं। लाल रंग पहनने से आपको शुभ फल मिलेगा। काले और नीले रंग के कपड़े पहनने से बचें। आपका शुभ अंक है 9। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। खर्चा बढ़ेगा लेकिन दिन अच्छा गुजरेगा।

तुला
प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। दिमागी उलझन से छुटकारा मिलेगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्य होने की सम्भावना है। पुराने संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। खर्च बढेगा। छात्र-छात्रों के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं है। लगन और मेहनत के बावजूद सफलता में रुकावट आएगी। सेहत के लिए समय ठीक नहीं है। सावधानी बरतें। पेट की बीमारी हो सकती है। बाहर का खाना ना खाएं। लग्न शुभ है, लंबे समय से चला आ रहा प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है, कोशिश करते रहे। आसमानी रंग पहनने से आपको विशेष लाभ मिलेगा, नारंगी रंग न पहनें, उल्टा असर होगा। आपका शुभ अंक है 2। दिन असमंजस में गुजरेगा, प्रेम संबंध में तनाव हो सकता है। ध्यान रखें।

वृश्चिक
प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। दिमागी उलझन से छुटकारा मिलेगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्य होने की सम्भावना है। पुराने संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। खर्च बढेगा। छात्र-छात्रों के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं है। लगन और मेहनत के बावजूद सफलता में रुकावट आएगी। सेहत के लिए समय ठीक नहीं है। सावधानी बरतें। पेट की बीमारी हो सकती है। बाहर का खाना ना खाएं। लग्न शुभ है, लंबे समय से चला आ रहा प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है, कोशिश करते रहे। आसमानी रंग पहनने से आपको विशेष लाभ मिलेगा, नारंगी रंग न पहनें, उल्टा असर होगा। आपका शुभ अंक है 2। दिन असमंजस में गुजरेगा, प्रेम संबंध में तनाव हो सकता है। ध्यान रखें।

धनु
समझदारी का फायदा मिलेगा। बिजनेस में नई संभावनाएं तलाशें, समय आपके अनुकूल है। संतान की असफलता से निराशा हो सकती है। परिवार में तनाव होगा, मानसिक अशांति रहेगी। दिन सामान्य रहेगा, नया काम मिल सकता है लेकिन बहुत ज्यादा काम होने से तनाव हो सकता है। लम्बे समय से चली आ रही बीमारी में आराम मिल सकता है। पुराने दोस्तों के मिलने से दिन अच्छा बीतेगा। लग्न शुभ है, लंबे समय से चला आ रहा प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है, कोशिश करते रहे। नारंगी रंग आपके लिए बहुत फायदेमंद है। काला रंग न पहनें, पैसा फंस सकता है। चोट लग सकती है। आपका शुभ अंक 1 है। कोशिश करने से सफलता मिलेगी। फ़ालतू खर्च करने से बचें।

मकर
पैसे से जुड़े मामलों में सोच समझकर कर फैसला लें, देनदार धोखा दे सकते हैं। परिवार में चला आ रहा संपत्ति विवाद ख़त्म हो सकता है। नतीजे पक्ष में रहेंगे। सबका सहयोग मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने के आसार हैं। कैरियर से जुड़े कई मसले सुलझ सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने से परेशानी हो सकती है। खर्च बढ़ने का योग है। पार्टनर को आपके साथ की ज़रूरत है। उन्हें वक़्त दें। बेकार के झगडे से बचें। घर में तनाव हो सकता है। लाल रंग पहनने से आपको शुभ फल मिलेगा। काले और नीले रंग के कपड़े पहनने से बचें। आपका शुभ अंक 6 है। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। तनाव दूर करने के लिए प्राणायाम करें।

कुम्भ
प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। दिमागी उलझन से छुटकारा मिलेगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्य होने की सम्भावना है। पुराने संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। खर्च बढेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने के आसार हैं। कैरियर से जुड़े कई मसले सुलझ सकते हैं। सेहत के हिसाब से समय अच्छा है, बीमारी में सुधार आएगा, मन खुश रहेगा। प्यार करने के लिए दिन बढ़िया है। अगर रिश्तों में कोई परेशानी है तो बड़ो की मदद भी ले सकते हैं। नारंगी रंग आपके लिए बहुत फायदेमंद है। काला रंग न पहनें, पैसा फंस सकता है। चोट लग सकती है। आपका शुभ अंक 1 है। कोशिश करने से सफलता मिलेगी। फ़ालतू खर्च करने से बचें।

मीन
पैसे से जुड़े मामलों में सोच समझकर कर फैसला लें, देनदार धोखा दे सकते हैं। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, उनके सरल स्वभाव से परिवार में सुख-शांति रहेगी। सब खुश रहेंगे। कैरियर के क्षेत्र में आप काफी मेहनत करेंगे और आपकी मेहनत का पूरा फल मिलने की भी उम्मीद है। सेहत के हिसाब से समय अच्छा है, बीमारी में सुधार आएगा, मन खुश रहेगा। पार्टनर को आपके साथ की ज़रूरत है। उन्हें वक़्त दें। बेकार के झगडे से बचें। घर में तनाव हो सकता है। बैगनी रंग आपके लिए शुभ है, इस रंग के कपड़े पहनने से सफलता मिलेगी। सफ़ेद रंग न पहनें। आपका शुभ अंक है 5। निजी संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है।

Third Eye World News
इन तस्वीरों को जरूर देखें!
Jara Idhar Bhi
जरा इधर भी

Site Footer
इस पर आपकी क्या राय है?
चीन मुद्दे पर क्या सरकार ने जितने जरूरी कठोर कदम उठाने थे, उठाए कि नहीं?
हां
नहीं
पता नहीं
 
     
ग्रह-नक्षत्र और आपके सितारे
शेयर बाज़ार का ताज़ा ग्राफ
'थर्ड आई वर्ल्ड न्यूज़' अब सोशल मीडिया पर
 फेसबुक                                 पसंद करें
ट्विटर  ट्विटर                                 फॉलो करें
©Third Eye World News. All Rights Reserved.
Design & Developed By : AP Itechnosoft Systems Pvt. Ltd.